Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटे की बजाय महिला ने दिया दो जुड़वा बच्चियों को जन्म, नाखुश पति ने कर दिया बड़ा कांड
    Featured

    बेटे की बजाय महिला ने दिया दो जुड़वा बच्चियों को जन्म, नाखुश पति ने कर दिया बड़ा कांड

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2024Updated:June 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: आज के सभ्य और शिक्षित  समाज में दकियानूसी सोच रखने वाले की कोई कमी नही है। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए संविधान में सख्त कानून बनाए गए हैं जिसके तहत भ्रूण परीक्षण को अपराध माना गया है । यही वजह है कि किसी भी अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में भ्रूण  परीक्षण नही किये जाने का नोटिस चस्पा किया हुआ मिल जाता है । लेकिन अब जन्म के बाद भी कन्या नवजात को मार देने की घटना सामने आती है जो आधुनिक समाज को कलंकित करती है।

    ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है जहां सुल्तानपुरी अंतर्गत पूठ कलां गांव में एक पिता पर अपनी दो नवजात जुड़वां बच्चियों की हत्या का आरोप लगा है। बच्चियों की मां यानी आरोपी की पत्नी का कहना है कि उनके ससुराल वाले दो बेटियां पैदा होने से नाखुश थे।

    आरोप है कि पति सहित ससुराल वालों ने बच्चियों को मारकर दफना दिया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक बच्चियों के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता फरार है। नवजात जुड़वां बच्चियों को जहां दफनाया गया था, वहां से उनके शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

    पूरा मामला क्या है?

    पुलिस ने बताया कि 3 जून को उन्हें कॉल पर दो नवजात बच्चियों को दफनाए जाने की सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि बच्चियों का जन्म 30 मई को रोहतक में हुआ था। आरोप है कि बच्चियों का पिता उन्हें 1 जून को रोहतक से दिल्ली के पूठ कलां गांव ले गया। वहीं बच्चियों की मां यानी अपनी पत्नी को रोहतक में ही छोड़ दिया था। इसके बाद 2 जून को बच्चियों को दफना दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चियों को जन्म देने वाली महिला का नाम पूजा सोलंकी है। 1 जून को पूजा अपनी बच्चियों के साथ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं। पूजा रोहतक में अपने मायके जाना चाहती थीं। इस दौरान उसका पति नीरज सोलंकी दोनों बच्चियों को लेकर अलग कार में बैठ गया।

    नीरज ने पूजा से कहा कि वो बच्चियों के साथ उनकी कार के पीछे-पीछे आ रहा है। आरोप है कि बीच रास्ते में नीरज ने रास्ता बदल लिया। इस बीच पूजा के भाई जुगनू ने नीरज को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। जुगनू ने इसके बाद नीरज के पिता विजेंद्र को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अगर नीरज पूठ कला गांव आएगा तो वो उन्हें बता देंगे। हालांकि, बाद में पूजा को बताया गया कि बच्चियों की मौत हो गई है और उन्हें दफना दिया गया है।

    दादा गिरफ्तार, पिता फरार

    रिपोर्ट के मुताबिक बच्चियों को पूठ कलां गांव में मृतक बच्चों को दफनाने वाली जगह पर दफनाया गया था। इस श्मशान की देखरेख करने वाले शिव कुमार ने बताया कि दोनों नवजात बच्चियों को उनके पिता ने दफनाया था, साथ में बच्चियों के दादा भी थे। पुलिस ने 5 जून को मृतक बच्चियों का शव जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    पुलिस बच्चियों की मां पूजा सोलंकी का बयान दर्ज कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक नीरज और पूजा की शादी 2 फरवरी, 2022 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए भी पूजा को परेशान करता था।

    पूजा ने अपने पति और ससुराल वालों पर अपनी नवजात बच्चियों की हत्या कर उन्हें दफना देने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक बेटियां पैदा होने से उनका पति और ससुराल वाले खुश नहीं थे। इस मामले में मृतक बच्चियों के दादा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी पिता अब तक फरार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  प्रेस क्लब कोरबा के कार्यकारणी ने कलेक्टर और एसपी को सौंपा ज्ञापन..कहा डिजिटल मिडिया की आड़ में ब्लैकमेलिंग करने और अनाधिकृत लोगों द्वारा अपने वाहनों में प्रेस लिखवाने वालो पर हो कार्रवाई…

    यह भी पढ़ें: पापा को मैसेज किया- आई एम सॉरी…फिर बीसीएम हाइट्स की 8वीं मंजिल से कूद गईं TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर, मौके पर दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: खाते में दिखती थी रकम, लेकिन निकलती नहीं.. ऐसे हुई 16 लाख की ठगी, तरीका देख पुलिस भी रह गयी हैरान

    यह भी पढ़ें: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी को BJP देगी कड़ी टक्कर, केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.सुरेंद्रन का ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026

    श्री अग्रसेन गौ धाम में 17 नवंबर को मनेगी गोपाष्टमी, गौ पूजन के साथ होगा भंडारा

    November 13, 2026

    Bilaspur: शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने का आरोपी अंबिकापुर से गिरफतार

    November 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,085 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,566 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,428 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 14, 2026

    आज का राशिफल: ज्‍योतिष के अनुसार हर दिन एक नया दिन होता है और इसका…

    अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत आज, जानें टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव मुकाबला

    November 14, 2026

    कुलगाम हमले में NIA-SIA का बड़ा खुलासा, बुलेटप्रूफ जैकेट भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल, PoK से रची गयी साजिश

    November 14, 2026

    लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन जुलूस में बड़ा हादसा, डीजे की तेज धमक से मां की गोद में दम तोड़ गई मासूम !

    November 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.