Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पसमांदा मुसलमानों को मिले 20 लाख आवास और 2.61 करोड़ राशन कार्ड, दो मुस्लिम नेताओं को भी बनाया MLC, फिर भी बीजेपी को नही मिला 1 % वोट, अब हो रहा उच्च स्तरीय मंथन
    Featured

    पसमांदा मुसलमानों को मिले 20 लाख आवास और 2.61 करोड़ राशन कार्ड, दो मुस्लिम नेताओं को भी बनाया MLC, फिर भी बीजेपी को नही मिला 1 % वोट, अब हो रहा उच्च स्तरीय मंथन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 17, 2024No Comments6 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगा है। साल 2019 में यहां 62 लोकसभा सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 33 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी। चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी अब चुनाव परिणाम का रिव्यू करने जा रही है।

    यूपी में बीजेपी वोट न मिलने को लेकर कई बिंदुओं पर मंथन करेगी। इन्हीं सवालों में से एक सवाल पसमांदा मुस्लिम समाज द्वारा उसे पूरी तरह से नकार देना है। इस समाज ने बीजेपी की पूरी अपेक्षाओं पर पानी फेर दिया ।

    बीजेपी ने पसमांदा मुस्लिम समाज को दी थी खास तवज्जो

    यूपी में बीजेपी पसमांदा मुस्लिम समाज को खास तौर पर टारगेट कर रही थी। पसमांदा मुसलमानों के लिए बीजेपी सरकार द्वारा खास दौर पर प्रोग्राम चलाए गए थे। मुसलमानों के इस समुदाय को कितनी तवज्जो दी गई थी, इसका अनुमान आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि इसके नेताओं को सरकार और पार्टी- दोनों में जगह दी गई थी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी सभाओं में पसमांदा समाज के पिछड़ेपन का कई बार जिक्र किया और सपा व कांग्रेस पर इसकी उपेक्षा करने का आरोप लगा लगाया।

    जानिए कौन हैं पसमांदा मुसलमान ?

    पसमांदा एक पर्सियन शब्द है। इसका मतलब है “पीछे छूटे हुए लोग”। मुस्लिमों में पसमांदा शब्द का इस्तेमाल समाज में पिछड़े, दलित और आदिवासी तबके की पहचान बन गई है। पसमांदा मुसलमान उत्तर प्रदेश की मुस्लिम आबादी का लगभग 80% हैं। यूपी के जिन जिलों में पसमांदा मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा है, उनमें मऊ, गाजीपुर, आज़मगढ़ और वाराणसी शामिल हैं।

    मुस्लिमों के इस वर्ग को रिझाने के लिए बीजेपी कई तरह के आउटरीच प्रोग्राम चला रही थी। पार्टी द्वारा पसमांदाओं को अपने पाले में लाने के लिए कई तरह के सम्मेलन, स्नेह यात्राओं का आयोजन किया गया। पसमांदा मुसलमानों और मुस्लिमों के अन्य वर्गों में अंतर दिखाने के लिए बीजेपी ने इस साल की शुरुआत में कौमी चौपालों का भी आयोजन किया था।

    यह भी पढ़ें :  चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 लोगों पर कार्रवाई, 01 व्यस्क और 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता

    जुलाई 2022 में हैदराबाद में हुई बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग में पसमांदा मुसलमानों पर फोकस करने की योजना बनाई गई थी। इस योजना पर बीजेपी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की सभी समुदायों के “वंचित और दलित” वर्गों तक पहुंचने की अपील के बाद शुरू किया गया। उस समय यूपी बीजेपी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, उस साल हुए विधानसभा चुनावों में पसमांदा समुदाय के करीब 8% वोटर्स द्वारा पार्टी का समर्थन किए जाने के बाद बीजेपी उत्साहित थी। लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस के गठबंधन होने के बाद भी बीजेपी को उम्मीद थी कि उसे पसमांदा मुसलमानों से और समर्थन मिलेगा।

    दानिश आजाद को बनाया MLC, दिया मंत्री पद

    विधानसभा चुनाव 2022 के बाद बीजेपी ने दानिश आजाद अंसारी को एमएलसी बनाया और फिर राज्य सरकार में मंत्री पद दिया। दानिश आजाद पसमांदा मुस्लिम समाज से आते हैं। वह वर्तमान में यूपी सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ और हज राज्य मंत्री हैं। उनके अलावा बीजेपी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को भी एमएलसी बनाया और उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पिछले साल के स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान, बीजेपी ने 300 से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से लगभग 90% पसमांदा थे।

    मुस्लिम महिलाओं पर भी था बीजेपी का फोकस

    अपने चुनावी भाषणों में पीएम नरेंद्र मोदी अकसर पसमांदा मुसलमानों का जिक्र करते थे। उन्होंने एक रैली में कहा था कि उन्हें मुस्लिम महिलाओं का आशीर्वाद भी प्राप्त है। बीजेपी मानती है कि 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव में मुस्लिम महिलाओं ने उन्हें वोट दिया है। बीजेपी यह भी आरोप लगाती है कि कांग्रेस और सपा दोनों ने तुष्टिकरण के नाम पर केवल चुनिंदा अल्पसंख्यक नेताओं को लाभ पहुंचाया और पसमांदाओं की उपेक्षा की।

    यह भी पढ़ें :  जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में अत्यधिक नामांकन शुल्क पर रोक लगाने की मांग

    हमें ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी- यूपी बीजेपी चीफ

    हाल ही में लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर में हुई एक रिव्यू मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि हमने नतीजों को स्वीकार कर लिया है और हम जनता के फैसले के आगे नतमस्तक हैं। लेकिन एक राजनीतिक संगठन के तौर पर हमने अपने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से लोकसभा सीटवार कैंप करने और जानकारी जुटाने को कहा है। इस जानकारी के आधार पर हम आगे बढ़ेंगे। हम उन सभी कारणों को समझने की कोशिश करेंगे, जिनकी वजह से हमें अपेक्षित नतीजे नहीं मिल पाए।

    यूपी बीजेपी अल्पसंख्या मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बसित अली ने कहा कि यह सच है कि पसमांदा मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत कुछ किया गया है, संगठन में पद देने से लेकर MLC बनाने तक और यहां तक ​​कि मंत्री पद भी दिए गए हैं। पसमांदा मुसलमानों को PM AWAS के तहत 20 लाख घर और 2.61 करोड़ राशन कार्ड प्रदान किए गए हैं। बुनकर समुदाय के लिए भी विशेष पहल की गई है… लेकिन इन सबके बावजूद, समुदाय ने शायद ही हमारे उम्मीदवारों को वोट दिया हो। हम कारणों का एनालिसिस कर रहे हैं।

    पसमांदा मुस्लिमों का 1% वोट भी नहीं मिला?

    बीजेपी सूत्रों की मानें तो यूपी के पश्चिमी हिस्से में पार्टी को पसमांदा मुसलमानों का कुछ वोट जरूर मिला है लेकिन यह कैराना, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जीतने के लिए काफी नहीं था। सूत्रों की मानें तो काफी सीटों में बीेजपी को एक फीसदी वोट भी नहीं मिला।

    यह भी पढ़ें :  आयुर्वेद का चमत्कार: बिना ऑपरेशन ठीक हुआ मोतियाबिंद

    सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पसमांदा मुस्लिम बहुल इलाकों में बूथ एनालिसिस से पता चला कि बीजेपी को समुदाय के सिर्फ 10% वोट मिले। हालांकि, बीजेपी को मुस्लिम राजपूतों, जाटों, त्यागियों, अशरफों, पठानों और तुर्कों सहित हाई कास्ट मुसलमानों के कुछ वोट मिले।

    बीजेपी पसमांदा मुस्लिमों को मनाने में क्यों विफल रही, इस पर चिंतन की जरूरत की बात करते हुए पार्टी के एक नेता कहते हैं कि हमें बारीकी से विचार करने की जरूरत है। ओम प्रकाश राजभर के बेटे घोसी लोकसभा से चुनाव लड़े, यहां पसमांदा मुस्लिमों यानी अंसारियों की आबादी काफी ज्यादा है। इस सीट पर दानिश अंसारी को कैंप करवाया गया था फिर भी यहां सपा के भूमिहार नेता की जीत हुई।

    यह भी पढ़ें: MIT से इंजीनियरिंग..UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर बने थे IAS, अब हो गए सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: मजदूरी करके पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने दिखा दिया असली रंग

    यह भी पढ़ें: देर से ऑफिस पहुंचने वाले सरकारी बाबुओं की अब खैर नहीं ! केंद्र सरकार ने लागू किए ये नियम

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026

    चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 लोगों पर कार्रवाई, 01 व्यस्क और 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता

    March 29, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026749 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026625 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026521 Views
    Don't Miss

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    जीपीएम जिले के मरवाही अनुभाग मैं पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ मरवाही थाने…

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.