Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»खनन माफिया ने ट्रैक्टर रोक रहे सिपाही को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत
    Featured

    खनन माफिया ने ट्रैक्टर रोक रहे सिपाही को कुचला, इलाज के दौरान हुई मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    फर्रुखाबाद/स्वराज टुडे: अवैध खनन कर मिट्टी भरकर जा रहे ट्रैक्टर को रोकने पर सिपाही की जान लेने के मामले में उपनिरीक्षक ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार सिपाही को ट्रैक्टर रोकते देख चालक ने सिपाही को गाली देकर ललकारा था कि हट जा सामने से नहीं तो कुचल दूंगा। यह कहकर चालक ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

    नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह सरकारी जीप के चालक शैलेंद्र सिंह व कांस्टेबल रोहित कुमार, होमगार्ड विजय सिंह के साथ गश्त पर थे। रात लगभग 2:30 बजे गांव नगला चंदन के निकट मिट्टी के अवैध खनन की सूचना मिली।

    पुलिस बल नगला चंदन के निकट पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने मिट्टी ट्राली में भरे ट्रैक्टर व उसके पीछे बाइक से एक युवक को आता देखा। सिपाही रोहित ने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया तो ट्राली के पीछे बाइक पर चल रहे युवक ने गाली देकर ट्रैक्टर के चालक से पुलिस को कुचलने के निर्देश दिए। इस पर चालक ने सिपाही को गाली देकर ललकारा कि सामने से हट जा नहीं तो कुचल दूंगा।

    रोहित कुछ समझ पाता तब तक ट्रैक्टर चालक उसे कट मार दिया। ट्रैक्टर की टक्कर लगने से रोहित घायल हो गया। हमराही सिपाहियों ने टार्च की रोशनी में देखा और पहचान कर बताया कि ट्रैक्टर चालक का नाम प्रदीप यादव निवासी ग्राम चंदन नगला थाना नवाबगंज और बाइक सवार का नाम भूपेंद्र यादव निवासी ग्राम नगला लाहौरी मेरापुर है। वहीं बुलडोजर चालक सुमित भी भाग निकला।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 14 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    पुलिस कर्मी घायल सिपाही रोहित को नगर के डा. शिवराम सिंह आर्य के यहां लाए। इसके बाद घायल सिपाही को लेकर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। सिपाही की हालत गंभीर होने पर उसे सिटी अस्पताल भर्ती कराया। यहां रविवार सुबह सिपाही रोहित की मौत हो गई।

    आधे घंटे आइसीयू में रखा रहा सिपाही का शव

    बड़े भाई सचिन ने अस्पताल से शव नहीं उठने दिया। उन्होंने कहा कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठने दिया जाएगा। अधिकारियों के समझाने पर जब वह तैयार हुए तब नर्सिंगहोम कर्मचारियों ने यह कह कर मना कर दिया कि रुपये जमा होने के बाद ही शव दिया जाएगा। एएसपी के हस्तक्षेप के बाद शव नर्सिंगहोम से पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।

    सिपाही के घायल होने पर चौकी पर चलता रहा समझौते का प्रयास

    सिपाही के घायल होने की जानकारी पर रात ही खनन माफिया ने बबना चौकी पहुंचकर पुलिस से मामले को निपटाने के लिए बातचीत शुरू की। माफिया द्वारा मामले में समझौता करने का प्रयास चल ही रहा था कि सुबह सिपाही की मौत की सूचना पुलिस को मिली। जानकारी होते ही खनन माफिया भी बात को बीच मे ही छोड़कर चौकी से निकल गए।

    यह भी पढ़ें: तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत 32 घायल

    यह भी पढ़ें: दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी निकला लालू प्रसाद यादव का रिश्तेदार

    यह भी पढ़ें: बहुत कम लागत में शुरू करें इसकी खेती, सालों साल तक होगी अंधाधुंध कमाई

    यह भी पढ़ें :  स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026

    आधी रात धनबाद पुलिस का तगड़ा ऐक्शन! 97 जवानों की टीम के साथ घेर लिया पूरा गांव, देश भर में साइबर ठगी को अंजाम देने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

    October 16, 2026

    समाज जीवन की ज्ञाता वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) – एक संकल्प, एक साधना और राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्ष पूर्ण

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,411 Views
    Don't Miss

    SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, जयसिंह अग्रवाल बोले—निर्वाचन प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का पारदर्शी जवाब जरूरी

    October 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के विरोध और…

    पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग

    October 16, 2026

    कोरबा में बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा साइंस सेंटर, 25 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    October 16, 2026

    Korba: शासकीय महाविद्यालय में मनोविज्ञान परिषद का गठन एवं मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.