Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत 32 घायल
    Featured

    तीर्थ यात्रियों से भरी बस पर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, तीन महिलाओं समेत 10 की मौत 32 घायल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जम्मू कश्मीर/स्वराज टुडे: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने घात लगाकर तीर्थयात्रियों की बस पर अटैक किया. बस उत्तर प्रदेश और दिल्ली के तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, हमले के बाद गहरी खाई में जा गिरी, इसमें तीन महिलाओं सहित 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल बताए जा रहे हैं.

    बीती शाम करीब 6:15 बजे गोलीबारी के बाद 53 सीटर बस सड़क से उतरकर गहरी खाई में गिर गई. आतंकवादियों ने बस पर उस समय गोलीबारी की, जब यह पोनी क्षेत्र के तेरयाथ गांव के पास शिव खोरी मंदिर से कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी.

    आतंकियों की फायरिंग के बाद खाई में जा गिरी बस

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बस में सवार एक पीड़ित ने बताया कि बस पर 25 से 30 गोलियां चलीं और बस खाई में गिर गई. जबकि दूसरे पीड़ित ने बताया कि उसने लाल मफलर पहने एक नकाबपोश हमलावर को बस पर गोलियां चलाते देखा. तेरयथ अस्पताल में भर्ती बनारस के एक घायल तीर्थयात्री ने कहा कि हमें शाम 4 बजे निकलना था, लेकिन बस शाम 5.30 बजे निकली और अचानक गोलीबारी होने लगी. जिला अस्पताल में भर्ती उत्तर प्रदेश के संतोष कुमार ने कहा कि मैं बस चालक के बगल में बैठा था और एक गाड़ी घने जंगलों से नीचे की ओर आ रही थी, तभी मैंने देखा कि अपने चेहरे और सिर को काले कपड़े से ढके एक व्यक्ति ने बस के सामने आकर अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि गोलीबारी में ड्राइवर घायल हो गया और बस खाई में जा गिरी. उन्होंने कहा कि आतंकवादी बहुत देर तक बस पर गोलियां बरसाते रहे. पीडि़त ने बताया कि हम खाई में असहाय पड़े थे, उसके बाद कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और हमारी मदद की. उन्होंने कहा कि बाद में कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे.

    यह भी पढ़ें :  पोड़ीबहार में रात को नेवले की एंट्री से मचा हड़कंप, RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    अमित शाह ने लिया हालात का जायजा

    वहीं, केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीर्थयात्रियों पर हुए नृशंस आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून का सामना करना पड़ेगा. रविवार को दूसरी बार केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद शाह ने कहा कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन से बात की और आतंकी हमले के बाद स्थिति का जायजा लिया.

    प्रधानमंत्री ने दिए हर संभव मदद के निर्देश

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमले के बाद की स्थिति का जायजा लिया और उन्हें लगातार स्थिति की निगरानी करने और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस जघन्य कृत्य के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें जल्द ही दंडित किया जाएगा.

    कांग्रेस समेत इन पार्टियों ने की हमले की निंदा

    वहीं, कांग्रेस ने कहा कि यह घटना जम्मू-कश्मीर में चिंताजनक सुरक्षा स्थिति की वास्तविक तस्वीर को दर्शाती है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी एनडीए सरकार शपथ ले रही है और कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष देश में हैं, तब तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर एक कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में लोगों को जान गंवानी पड़ी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की महबूबा मुफ्ती और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के गुलाम नबी आजाद के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आतंकवादी हमले की निंदा की है.

    यह भी पढ़ें :  बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    मृतकों की नहीं हो सकी शिनाख्त

    रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई और शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार आतंकवादियों ने घात लगाकर बस पर गोलीबारी की थी. बस शिव खोड़ी से कटरा के लिए निकली थी, हमले के बाद ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस खाई में गिर गई. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है. मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. लेकिन प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि वे सभी उत्तर प्रदेश के हैं. शर्मा ने बताया कि वे आमतौर पर हाई अलर्ट पर रहते हैं तथा पिछले कई दिनों से आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त के साथ शिव खोड़ी मंदिर को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया है. एसएसपी ने बताया कि हमने ग्राम रक्षा गार्डों के लिए फायरिंग अभ्यास भी शुरू कर दिया है., उन्हें सभी को अलर्ट पर रखा गया है.

    आतंकियों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

    रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन के कॉर्डिनेट करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे रियासी के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं. चार लोगों के शव घटनास्थल के पास स्थित अस्पताल में हैं. उन्होंने बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मृतकों में से किसी को गोली लगी है या नहीं. बता दें कि इस जघन्य कृत्य के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए व्यापक सर्च ऑपरेशन के लिए रियासी और पड़ोसी राजौरी जिले से सुरक्षा बलों को भेजा गया है.

    यह भी पढ़ें :  चलती ट्रेन में गायब हो गई नई-नवेली दुल्हन, पति की आंख खुली तो उड़ गए होश; केदारनाथ ट्रिप का रहस्यमयी अंत

    यह भी पढ़ें: दरोगा के बेटे की बेरहमी से हत्या, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम, मुख्य आरोपी निकला लालू प्रसाद यादव का रिश्तेदार

    यह भी पढ़ें: ऑनलाईन ठगी करने वाले 3 आरोपी सरकण्डा पुलिस की गिरफ्त में…ओटीपी प्राप्त कर 17,80,000 रू. ऑनलाईन की थी ठगी

    यह भी पढ़ें: एमपी में हनीट्रैप में फंसे पूर्व ओएसडी, 2 करोड़ की डिमांड, आरोपी महिला गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026

    NEET पेपर लीक के 60 सवाल असली परीक्षा में हूबहू मिले… कई राज्यों में CBI कर रही जांच

    May 12, 2026

    बड़ी खबर: दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली हरी झंडी, 2 घंटे में पहुंचेगी लखनऊ

    May 12, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026964 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026861 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026823 Views
    Don't Miss

    दुर्ग में LPG सिलेंडर ब्लास्ट: 4 लोगों की दर्दनाक मौत, CM साय ने की 9-9 लाख सहायता की घोषणा

    May 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक घर में LPG घरेलू सिलेंडर ब्लास्ट होने से 4…

    मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास पहुंचे कोरबा, बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान

    May 12, 2026

    रायपुर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में दो नाबालिग बालिकाएं अन्य राज्यों से सकुशल बरामद, आरोपी दो मुस्लिम युवक भी गिरफ्तार

    May 12, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में ओरियेंटल कॉलेज ऑफ नर्सिंग कोरबा में एक प्रेरणादायी एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

    May 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.