Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 6 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 6 जून 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 6 जून दिन गुरुवार को गुरु और सूर्य एक राशि में रहने वाले हैं, जिससे गुरु आदित्य योग का निर्माण हो रहा है। वहीं चंद्रमा के वृषभ राशि में आने पर शुक्र, बुध, सूर्य, यूरेनस और गुरु ग्रह की युति बनेगी। साथ ही आज ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री का व्रत किया जाएगा और इस दिन गुरु आदित्य योग के साथ बुधादित्य योग भी बन रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज रोहिणी नक्षत्र उपरांत मृगशिरा नक्षत्र से संचार करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के इस प्रभाव से मेष राशि वालों की सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और तुला राशि वालों के आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। वहीं सिंह राशि वाले निवेश करने से बचें। ग्रहों की स्थितियों के बीच गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आज किसी नए काम में रुचि जागृत होगी और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल भी होंगे। आपको किसी भी काम में गोपनीयता बनाए रखनी होगी, अन्यथा परेशानी हो सकती है। निजी कार्यों में आपकी रुचि और बढ़ेगी। आज आपको सिस्टम में कोई बड़ा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपको दिनचर्या नियमित बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। अगर परिवार के किसी सदस्य के साथ संबंधों में अनबन थी तो वह आज दूर हो जाएगी। शाम का समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाइयों के बीच भाईचारे की भावना मजबूत होगी और भावनात्मक मामलों पर नियंत्रण रखने में सक्षम होंगे। अगर आपका विश्वास मजबूत रहेगा तो आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। साझेदारी में कोई भी काम करने में आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी। नौकरी पेशा जातकों को आज आमदनी में वृद्धि के अच्छे अवसर मिलेंगे और करियर में मजबूती आएगा। आपका स्वास्थ्य अच्छे रहेगा और माता पिता की सेवा का अवसर भी मिलेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आप कोई नई संपत्ति खरीद सकते हैं और परिवार के साथ पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको एक के बाद एक लाभदायक अवसर मिलते रहेंगे, जिसका अनुसरण करके आप अच्छा मुनाफा कमाने में सफल रहेंगे। घर और बाहर दोनों जगह अच्छा संतुलन बनाए रखेंगे और पैसा कमाने के साथ-साथ बचत करने के भी मौके मिलेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 6 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपके सारे रुके काम बनने लगेंगे और आज का दिन आपका मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। आपके कुछ दोस्त आपको निवेश से जुड़ी किसी योजना के बारे में बता सकते हैं, जिसमें पैसा लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातकों के अधिकारियों व सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज अच्छा समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और संतान का विकास देखकर मन प्रसन्न होगा।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। समझदारी और संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप पारंपरिक कार्यों में उलझे रहेंगे और सेहत की वजह से परेशान रहेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें अन्यथा आपको हानि हो सकती है। आपको अपने रिश्तेदारों के मन में चल रही बातों को जानना होगा। किसी भी सरकारी काम में लापरवाही ना बरतें, नहीं तो यह बाद में आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। नई प्रॉपर्टी व वाहन खरीदने में आपको सफलता मिलेगी।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ा लक्ष्य हासिल होने से खुश रहेंगे और महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे होने लगेंगे। आपको कोई भी जोखिम भरा काम नहीं करना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आपने घर या बाहर किसी से कोई वादा किया है तो उसे पूरा करना होगा। नए संपर्कों से आज आपको लाभ होगा और आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। व्यापार में वृद्धि के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आज जीवनसाथी को शॉपिंग पर ले जा सकते हैं, जिसमें आपको जेब का भी ख्याल रखना होगा। सायंकाल के समय किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी यात्रा पर जाते समय अपने माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में आपको जीत मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायक रहने वाला है। अगर आपका लंबे समय से धन कहीं अटका हुआ है तो आज वह आपको वापस मिल सकता है। जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में योग्यताएं बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा और अधिकारियों का भी साथ मिलेगा।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी दीर्घकालिक योजनाओं को आगे बढ़ाएंगे और भाइयों से मदद भी मिलेगी। कुछ मामलों में आप बिना झिझक आगे बढ़ेंगे। व्यापार में आप अपना काम कल पर ना टालें, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने काम से ज्यादा दूसरे लोगों के काम पर ध्यान देंगे, जिससे आपको परेशानी हो सकती है। माताजी की सेहत में कुछ गिरावट होने से आप चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और आप सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास भी करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके कुछ जरूरी कार्य अटक सकते हैं, जिसकी वजह से परेशानी हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों सहकर्मियों पर बहुत सोच समझकर भरोसा करना होगा और काम में स्पष्टता बनाए रखनी होगी। व्यापारी उधारी में माल देने से बचें अन्यथा हानि की आशंका बन रही है। परिवार में किसी सदस्य के साथ तनाव चल रहा है तो वह आज खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी करने से बचें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। अप्रत्याशित परिस्थितियां आपके सामने बनी रहेंगी लेकिन आप हर चुनौती से निपटने में सक्षम होंगे।

    यह भी पढ़ें :  ISRO में नौकरी का सुनहरा मौका, 93 पदों पर होगी भर्ती, जानें किन पदों पर क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ पुरानी योजनाओं को गति मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। जमीन, वाहन, मकान आदि की खरीदारी का सपना पूरा होगा। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और विश्वास बना रहेगा और कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें बेहतर अवसर मिल सकता है। अगर आप नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सायंकाल के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए, तभी आप भविष्य के लिए बजट बनाने में सफल होंगे। आपको महत्वपूर्ण कार्यों पर पूरा ध्यान देना चाहिए, तभी वे पूरे होंगे। आप करियर को लेकर बहुत परेशान रहेंगे और ज्यादा सोच-विचार करने में डूबे रहेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में मजबूती आएगी और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। घर और बाहर के लोगों का विश्वास जीतने में आप सफल रहेंगे। आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। समाज में आपकी छवि बेहतर होगी और आपको अपनी अच्छी सोच बनाए रखनी होगी। नौकरी पेशा और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और धन प्राप्ति के मार्ग भी बनेंगे। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026

    New Delhi : अत्याधुनिक ऑटोमैटिक पिस्टल और 15 कारतूस के साथ यूपी का खूंखार शूटर अरेस्ट, 15 अगस्त को दिल्ली में होने वाला था बड़ा कांड ?

    August 14, 2026

    21 छक्के, 32 चौके और 340 रन… DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    August 14, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,842 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,483 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,318 Views
    Don't Miss

    अपना बैंक खाता एवं मोबाइल नंबर दूसरों को देना पड़ा भारी, कोरबा निवासी 02 लोगों के विरुद्ध म्यूल अकाउंट के मामले में पुलिस की कार्रवाई

    August 14, 2026

    कोरबा पुलिस की अपील—अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम एवं मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति को…

    साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”….15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक 07 सप्ताह का प्रदेश भर में व्यापक कार्यक्रम

    August 14, 2026

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्री रानी सती दादी का भव्य संगीतमय मंगल पाठ संपन्न, हरेली उत्सव के साथ मनाया गया दादीजी का सिंघारा एवं झूला उत्सव

    August 14, 2026

    15 अगस्त 2026 की सुबह ‘अमृत’ के दौर में लहूलुहान ‘कलम’: भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    August 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.