Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, March 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 27 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 27 मई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 27, 2024No Comments8 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 27 मई दिन सोमवार को चंद्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करने वाले हैं। साथ ही आज वृषभ राशि में गुरु ग्रह, शुक्र ग्रह और सूर्य ग्रह की युति बन रही है, जिससे त्रिग्रही योग बन रहा है। आज त्रिग्रही योग के साथ शुभ योग, शुक्ल योग और पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से मिथुन राशि वालों को माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा और कन्या राशि वालों को अटके धन की प्राप्ति होगी। वहीं मीन राशि वालों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जानिए, ग्रहों की स्थितियों के बीच सोमवार का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन सामान्य रहने वाला है। बहुत अधिक उत्साहित होकर कोई भी काम करने से बचें। आपकी आमदनी में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने धन का कुछ हिस्सा शुभ कार्यों में भी खर्च करेंगे। प्रियजनों के साथ सामंजस्य बनाए रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और किसी रिश्तेदारी में जाने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी बात से परेशान हैं तो वह आज दूर हो जाएगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सायंकाल के समय किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। कारोबार में दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अच्छा मुनाफा हो सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी सामाजिक मामले में आपको सामंजस्य बनाए रखना चाहिए, अन्यथा परेशानी हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों के साथ चल रही अनबन बढ़ने के कारणों को कम करना होगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा और संतान से कोई अच्छा समाचार मिलेगा। सायंकाल का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    मिथुन राशि

    भाग्य की दृष्टि से मिथुन राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहने वाला है। आपको धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अच्छा अवसर मिलेगा, जिससे आपकी प्रतिष्ठा चारों ओर फैलेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप बुद्धि और विवेक से कोई भी निर्णय लेकर लोगों को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को आज किसी दूसरी कंपनी से अच्छी आमदनी के साथ ऑफर मिल सकता है। माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको राहत मिलेगी। सायंकाल के समय परिवार के किसी सदस्य से गिफ्ट मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। खानपान आपके लिए पेट संबंधी परेशानियां ला सकता है इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें। अगर बाहरी व्यक्ति आपको सलाह देते हैं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए किसी भी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें। कामकाज के मामले में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। बिजनस में आपको किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा वह आपका भरोसा तोड़ सकता है। नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों का साथ मिलेगा, जिससे आपके प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। सायंकाल का समय किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन नेतृत्व क्षमता में वृद्धि लाएगा। लव मैरिज में चल रहीं समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप एक-दूसरे का ख्याल रखते नजर आएंगे। कुछ निजी मामलों में आपको गंभीरता बनाए रखनी होगी और सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई इच्छा भी आज पूरी हो सकती है। यदि आप किसी नए कार्य के लिए प्रयास कर रहे थे तो आपके प्रयास आज सफल होंगे। बिजनस में कोई अच्छी डील फाइनल होने से आज आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी पेशा जातक आज किसी दूसरी जगह इंटरव्यू के लिए जा सकते हैं। शाम का समय दोस्तों के साथ व्यतीत करेंगे।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत से आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अब तक कमी रही है। नौकरी पेशा जातकों के करियर में मजबूती आएगी और आय के नए स्रोत बनेंगे। महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेने का मौका मिलेगा, जहां कई प्रभावशाली लोगों से आपकी जान पहचान बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी और अटके धन की प्राप्ति होगी। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और पिता की मदद से नया वाहन या जमीन की खरीदारी कर सकते हैं। सायंकाल के समय घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। शाम का समय किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 4 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए “बाल मैत्री कार्यक्रम” : आंगनबाड़ी से प्राथमिक शाला तक सहज प्रवेश की पहल

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन बहुत समझदारी से आगे बढ़ने का दिन होगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और शिक्षकों से पूरा सहयोग मिलेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय बिताएंगे। दोस्त लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकते हैं। यदि आपके पारिवारिक जीवन में किसी मुद्दे को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है तो आज आपको इससे राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। शाम के समय देव दर्शन का लाभ लेंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन खास रहने वाला है। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि परिवार में किसी मामले को लेकर कोई उलझन है तो आप उससे भी बाहर निकल जाएंगे। व्यक्तिगत मामलों पर पूरा फोकस बनाए रखें। अगर आप किसी नए काम में रुचि दिखाएंगे तो उसमें भी आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे और अपने साथ साथ परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करेंगे। नौकरी पेशा जातक आज सहकर्मियों से किसी पुराने मामले पर बात कर सकते हैं। सायंकाल के समय प्रियजनों और परिजनों से हास्य-विनोद रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्पेशल रहने वाला है। बिजनस में सौदे को लेकर कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ में अगर कोई गलतफहमी चल रही है, तो आज वह खत्म हो जाएगी। सामाजिक रिश्तों में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसमें भी सुधार आएगा। आपको अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आलस्य छोड़ना होगा, तभी वे समय पर पूरे होंगे। नौकरी पेशा जातक और व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। माता पिता के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। शाम का समय घरवालों के साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आप अपने बच्चों को मूल्यों और परंपराओं की शिक्षा देंगे और सभी के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे। अगर आपने किसी से कोई वादा किया है तो आप उसे जरूर पूरा करेंगे। विद्यार्थियों के लिए नया काम करना अच्छा रहेगा। आपको कोई मनचाही वस्तु मिल सकती है और आप घर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी समस्या पर चर्चा कर सकते हैं। आपकी विश्वसनीयता और सम्मान में वृद्धि से आप प्रसन्न रहेंगे और आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी।

    यह भी पढ़ें :  अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन जिम्मेदारी से काम करने का दिन होगा। आपकी कुछ दीर्घकालिक योजनाएं आज आगे बढ़ेंगी और रचनात्मक कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। निजी मामलों में आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा और आपकी वाणी की मधुरता आपको सम्मान दिलाएगी। आप लोगों की भलाई की बात करेंगे, लेकिन लोग इसे आपकी चालाकी मान सकते हैं। यदि आप अपने बच्चों को जिम्मेदारी देंगे तो वे उस पर खरे भी उतरेंगे। नौकरी पेशा और व्यापारियों को भाग्य की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सायंकाल के समय आपके अंदर दान-पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि के कारण आप चिंतित रहेंगे और कुछ विरोधी भी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेश से आयात-निर्यात का कारोबार करने वाले लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें और अपने काम से काम रखें। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित हो सकता है। व्यापारिक मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। सायंकाल का समय घर के छोटे बच्चों के साथ व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: ये है व्यक्ति को परखने का खास तरीका, रखेंगे इसका ध्यान तो जीवन में कभी नहीं खाएंगे धोखा

    यह भी पढ़ें: सावधान: बाज़ार में बिक रहे खुलेआम नकली मसाले, जोखिम में लोगों की जान, ऐसे करें असली और नकली मसालों की पहचान

    यह भी पढ़ें: पीएम स्वनिधि योजना: सिर्फ आधार कार्ड से मिल जाएगा 50 हजार का लोन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026

    रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य भंडारा कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल हुए शामिल

    March 27, 2026

    कथित विवादित चुनाव अधिकारी की पुनर्नियुक्ति को लेकर कड़ा विरोध – राज्य अधिवक्ता परिषद को लिखा गया पत्र

    March 27, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026742 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026618 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026511 Views
    Don't Miss

    Korba: श्रीराम नवमी पर नरेंद्र मोदी सरकार का तोहफा: पेट्रोल-डीजल की एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती – गोपाल मोदी

    March 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता को बड़ी राहत…

    पति की बाइक का चालान छुड़ाने पत्नी पहुंची थाने, फिर करने लगी अजीबोगरीब हरकतें, खौफजदा पुलिस कर्मियों ने बाइक भी छोड़ी और 50 रु का प्रसाद भी चढ़ाया, देखें वीडियो…

    March 28, 2026

    बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी ‘वर्दी’….लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    March 28, 2026

    कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 61.82 लाख की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त आश्रयालय का लोकार्पण, मरीजों व परिजनों के लिए आवास सुविधा का हुआ विस्तार

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.