Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मोदी सरकार के नेतृत्व में बदल गई भारतीय रेलवे की तस्वीर, लेकिन आम यात्रियों का हाल बेहाल
    Featured

    मोदी सरकार के नेतृत्व में बदल गई भारतीय रेलवे की तस्वीर, लेकिन आम यात्रियों का हाल बेहाल

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बीते 10 वर्षों में मोदी सरकार ने भारतीय रेलवे की तस्वीर को बदल दिया है। आज के समय में रेल से सफर करने वाले मीडिल क्लास लोगों को भी एयरपोर्ट जैसी शानदार और बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही आज एक साधारण और आम व्यक्ति को मॉडर्न रेल सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी सरकार के नेतृत्व में आज भारतीय रेलवे आधुनिकता की नई गाथा लिख रहा है।

    देश में कई नई ट्रेनें चली हैं, जिसमें वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत जैसी कई अत्याधुनिक ट्रेनों की शुरुआत हुई है, जिनके चलने से यात्रियों को बेहद अनूठे एक्सपीरियंस का लाभ उठाने को मिला है। आज के समय में ये सेमी हाईस्पीड ट्रेनें नए भारत की तस्वीर बना रही है। नए भारत की पहचान अब ये ट्रेनें बन चुकी है। वर्ष 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद से भारतीय रेलवे ने शानदार प्रगति की है, जिसपर नजर डालते है।

    बीते 10 वर्षों के दौरान 26 हजार किलोमीटर की नई रेलवे लाइनें बिछाई गई है। इसके साथ ही 40 हजार किलोमीटर से अधिक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण किया गया है। 1220 किलोमीटर लंबे फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण भी इस दौरान किया गया है। जम्मू कश्मीर में चेनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज भी बना है। 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प भी इस दौरान किया जा रहा है। आज के समय में देश में 100 से भी अधिक वंदे भारत ट्रेनें दौड़ रही है। अब भारत में नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों जैसी नई और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी युक्त ट्रेनों का परिचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें :  पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    देश भर में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट के कुल 1500 स्टॉल भी खोले गए है। इन स्टॉलों की मदद से हजारों छोटे कारिगरों, शिल्पकारों समेत अन्य विश्वकर्मा समुदाय के साथियों को लाभ मिल रहा है। आज के समय में भारत में अत्याधुनिक रेलवे कोच का निर्माण भी हो रहा है। देश में बने लोकोमोटिव, रेलवे कोच श्रीलंका, मोजैम्बिक, सेनेगल, म्यांमार, सूडान जैसे देशों में निर्यात हो रही है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से रेलवे ने ना सिर्फ नई ऊंचाइयों को छुआ है बल्कि यात्रियों को भी अव्वल दर्जे की सुविधाएं दी है। सत्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद से रेलवे बजट में भी इजाफा हुआ है। वर्ष 2014 में जो रेलवे बजट 65,445 करोड़ रुपये था वो अब 2024 में बढ़कर दो लाख 55 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इस शानदार बजट के कारण ही रेलवे का विकास भी तेज गति से हो रहा है। ये बीते 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए सकारात्मक कदमों और मजबूत फैसलों का ही नतीजा है कि आज के समय में भारतीय रेलवे लगातार नए कीर्तिमान गढ़ता जा रहा है। बीते 10 वर्षों में रेलवे में अभूतपूर्व बदलाव हुए है, जिसका साक्षी पूरा देश और जनत रही है, जो आज के समय में सुविधाओं युक्त रेलवे का लाभ उठा रही है।

    आम यात्रियों की भी सुन लो मोदी जी

    मोदी के शासनकाल में अगर रेलवे ने अनेक उपलब्धियां हासिल की है तो वहीं आम यात्रियों के लिए रेल यात्रा आसान नहीं रह गया है । दरअसल अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल डिब्बों की संख्या को घटा दिया गया है । इसके चलते बचे खुचे जनरल डिब्बों में भेड़ बकरियों की तरह ठूस कर लोगों को यात्रा करनी पड़ती है। समस्या सिर्फ जनरल डिब्बों में ही नही है बल्कि स्लीपर में आरक्षण को लेकर भी है । अगर आप कहीं जाने के लिए अपना रिजर्वेशन करवाते हैं तो आपको कभी भी कंफर्म टिकट नहीं मिलता । कंफर्म टिकट लेने के लिए आपको दो-तीन महीना पहले ही रिजर्वेशन के लिए आवेदन देना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें :  Jaipur: पहले पत्नी और 3 बेटियों की जान ली, फिर पिता के लिए बनाई चाय...जयपुर में 4 लोगों के मर्डर ने सबको चौंकाया
    IMG 20240526 084532
    Oplus_131072
    IMG 20240526 084504
    Oplus_131072

    दूसरी खास बात यह भी है कि रिजर्वेशन करवाने के बावजूद यात्रा दिवस तक भी आपका टिकट कंफर्म नहीं हो पता । कभी वेटिंग तो कभी RAC में ही यात्रा करना मजबूरी बन जाती है। ऐसी स्थिति में स्लीपर डिब्बों में भी यात्रियों के लिए पैर रखने की जगह नहीं होती वहीं जिन यात्रियों का कंफर्म टिकट होता है उन्हें भारी भी सुविधाओं का सामना करना पड़ता है । अन्य यात्रियों से विवाद और लड़ाई झगड़े की नौबत आ जाती है । कभी-कभी तो AC डिब्बों में भी बगैर टिकट के यात्री घुस जाते हैं जिससे अन्य यात्रियों की सुरक्षा दांव पर लग जाती है।

    रही बात ट्रेनों की समय सारिणी की तो ऐसा प्रतीत होता है कि भारत में सही समय पर ट्रेनों को चलाना भगवान ब्रह्मा के हाथों में भी नहीं है । अगर राइट टाइम पर ट्रेन आ जाए तो इसे चमत्कार ही कहा जा सकता है ।

    2517859 train1572953 train

    नरेंद्र मोदी की सरकार को देशवासियों को बुलेट ट्रेन का सपना दिखाने के बजाय वर्तमान में चल रहे ट्रेनों में सुविधाओं को बढ़ाने पर ध्यान देना ज्यादा उचित होगा । India Brand Equity Foundation के अनुसार, देश में कुल 22,593 ट्रेनें हैं। इनमें से 9141 माल ढुलाई और 13,452 यात्री ट्रेनें हैं। भारत में हर रोज करीब 2 करोड़ 40 लाख लोग रेलवे से सफर करते हैं। लिहाजा यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की बहुत ज्यादा जरूरत है इसके अलावा जो ट्रेनें चल रही है उनमें स्लीपर और जनरल डिब्बों की संख्या भी बढ़ाया जाना चाहिए । तभी सही मायने में देश की जनता कहेगी कि रेल मंत्रालय ने विकास किया है। वहीं गोदी मीडिया सरकार की जी हुजूरी बंदकर रेल यात्रियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएं और उसका समाधान करने में अपना सहयोग दें तभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सार्थकता साबित होगी ।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: बाजार में बिक रहा आवारा कुत्तों का खून! एक यूनिट की कीमत 10 हजार; जानिए क्यों खरीद रहे अमीर लोग

    यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव का छठा चरणः बंगाल में 78.19 फीसदी तो अनंतनाग में टूटा रिकॉर्ड, जानें कहां कितने पड़े वोट

    यह भी पढ़ें: भारतमाला परियोजना: 700 किमी लंबा पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेस वे – 18 घंटों का सफर महज 7 घंटों में होगा पूरा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026

    Raipur: बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय

    September 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,946 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    आज का राशिफल : आज रविवार को सूर्यदेव कन्या राशि में बुधदेव के साथ बुधादित्य…

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.