Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भारतमाला परियोजना: 700 किमी लंबा पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेस वे – 18 घंटों का सफर महज 7 घंटों में होगा पूरा
    Featured

    भारतमाला परियोजना: 700 किमी लंबा पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेस वे – 18 घंटों का सफर महज 7 घंटों में होगा पूरा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत इन दिनों विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है। कई एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है जिससे दो शहरों के बीच की दूरी काफी हद तक न सिर्फ घट जाएगी बल्कि लंबी दूरी का सफर सड़क मार्ग से करना आसान भी बन जाएगा। इसी क्रम में महाराष्ट्र के पुणे से कर्नाटक की बैंगलोर को जोड़ता हुआ 700 किमी लंबा एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है।

    बताया जाता है कि इस एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद दोनों शहरों के बीच का सफर तय करने में आधे से भी कम का समय लगेगा। यह एक्सप्रेस वे दोनों शहरों के आर्थिक विकास में भी नये आयाम जोड़ेगा।

    घट जाएगी दूरी

    भारतमाला परियोजना के तहत पुणे से बैंगलोर के बीच में लगभग 700 किमी लंबा एक्सप्रेस वे बनाया जा रहा है। बैंगलोर-पुणे एक्सप्रेस वे का निर्माण इन दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाने के उद्देश्य से ही किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से दोनों शहरों के बीच की दूरी लगभग 95 किमी तक घट जाएगी। अभी बैंगलोर से पुणे तक का सफर सड़क मार्ग से पूरा करने में लगभग 18 से 19 घंटों का समय लगता है। लेकिन एक्सप्रेस वे के बन जाने से इस सफर को पूरा करने में महज 7 घंटे का समय लगेगा। लोग बिना ट्रैफिक में फंसे बड़ी ही आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

    12 जिलों से होकर गुजरेगी

    बैंगलोर-पुणे एक्सप्रेस वे महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुल 12 जिलों से होकर गुजरने वाली है। इसमें से महाराष्ट्र के 3 जिले और कर्नाटक के 9 जिले होंगे।
    महाराष्ट्र में यह पुणे रिंग रोड पर कांजले से शुरू होता है, जो पुणे, सातारा और सांगली जिलों से होकर गुजरेगा।

    यह भी पढ़ें :  Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र - भगवान भाई

    कर्नाटक में यह बेलगाम, बागलकोट, गदग, कोप्पल, विजयनगर, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकूर और बैंगलोर ग्रामीण जिलों से होकर गुजरने वाला है।
    यह एक्सप्रेस वे बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में सैटेलाइट रिंग रोड पर खत्म होने का प्रस्ताव है।

    कितनी होगी लागत

    मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार बैंगलोर-पुणे एक्सप्रेस वे को पूरी तरह से तैयार होने में करीब 50,000 करोड़ रुपए का खर्च आने वाला है। साल 2028 तक यह पूरी तरह से बनकर तैयार होने की संभावना है। बताया जाता है कि शुरुआत में इस एक्सप्रेसवे पर 6 लेन ही होंगे, जिसे भविष्य में 8 लेन का विस्तृत किया जा सकता है।

    एक्सप्रेसवे पर वाहन 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से फर्राटे भर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार इस एक्सप्रेस वे के 72 किमी का काम अब तक पूरा हो चुका है और बाकी बचे हिस्से का काम भी तेजी से प्रगति पर है। एक्सप्रेस वे का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की निगरानी में किया जा रहा है।

    क्या होगी एक्सप्रेस वे की विशेषताएं

    पुणे-बैंगलोर एक्सप्रेसवे एक एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफिल्ड एक्सप्रेसवे होने वाला है, जिसपर तेज रफ्तार से गाड़ियों को चलाने की अनुमति दी जाएगी। एक्सप्रेसवे पर 2 इमरजेंसी एयरस्ट्रिप और 22 इंटरचेंज होंगे। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण इस तरह से किया जा रहा है ताकि यह भारी वर्षा या मौसम की विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकें। इसे यात्रियों की सुविधानुसार सुन्दर व विश्वसनीयता को सुनिश्चित करते हुए ही डिजाइन किया गया है।

    यह भी पढ़ें: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब RTO जाने की नही पड़ेगी जरूरत, 1 जून से बदल जाएंगे नियम

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    यह भी पढ़ें: आपके सपनों को पंख लगा सकती है इग्नू, जुलाई सत्र के लिए करें आवेदन, 30 जून लास्ट डेट

    यह भी पढ़ें: हेलीकॉप्टर में क्यों नहीं रखे जाते पैराशूट, इमरजेंसी में इसीलिए बचने के बहुत कम होते हैं चांस

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026

    धान के खेत में मिली नवजात बच्ची, मदद के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल

    October 1, 2026

    Korba: ग्राम सकदुकला में आत्मा योजना अंतर्गत प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित, कृषकों को धान कीट एवं रोग प्रबंधन तथा कृषि विभाग की योजनाओं की दी गई जानकारी

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,973 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    * वडनगर से वाराणसी बाइक यात्रा का कोरबा में भव्य स्वागत, सेवा संकल्प अभियान के…

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.