Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नवरात्रि के अंतिम दिन जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन, विभिन्न पूजा समितियों द्वारा की जा रही रावण दहन की जोर शोर से तैयारी….जानिए कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा रावण दहन

    October 19, 2026

    राशिफल 19 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 19, 2026

    Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको की पहल से ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिला उत्कृष्ट कार्य वातावरण
    Featured

    बालको की पहल से ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को मिला उत्कृष्ट कार्य वातावरण

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालको नगर/स्वराज टुडे: बालको में फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के रूप में कार्यरत ट्रांसजेंडर कर्मचारी भवानी राठिया कहती हैं कि टीम प्रयास से ही एल्यूमिनियम उत्पादन होता और मुझे अपने सहयोगियों के साथ उत्पादन में योगदान करने पर गर्व है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में भवानी जैसी सशक्तिकरण की विभिन्न प्रेरक कहानियाँ हैं, जो समुदाय में ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए आशा की किरण के रूप में काम करती हैं।

    भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में 17 ट्रांसजेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से प्रत्येक अलगाव से पहचान की मजबूत भावना में परिवर्तन की अपनी यात्रा साझा करते हैं। वर्ष 2022 में 7 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को कार्यबल में शामिल कर कंपनी ने अपनी कार्य संस्कृति के समावेशिता को बढ़ावा दिया। कंपनी के इस प्रयास से समाज में उनके पहचान को मजबूती मिली। ये कर्मचारी फोर्कलिफ्ट संचालन, स्टोर प्रबंधन और सुरक्षा गार्डों के पदों पर अपनी भूमिकाएँ निभा रहे हैं तथा कंपनी के महत्वपूर्ण योगदानकर्ता के तौर पर अपने पहचान को सशक्त किया है।

    IMG 20240508 WA0046

    दीपा को अपनी शुरुआती घबराहट अच्छी तरह याद है जब उन्होंने बालको में सुरक्षा कार्य में काम करना शुरू किया था। हालाँकि अब वो अपनी नौकरी पर गर्व करती है लेकिन चुनौतियों से निपटने और व्यक्तिगत एवं पेशेवर रूप से आगे बढ़ने में मदद करने के लिए वह अपने सहायक प्रबंधक को श्रेय देती है।

    फोर्कलिफ्ट गैराज की पर्यवेक्षक आकांक्षा सोनी ने बताया कि बालको सभी ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक अभिभावक रहा है। उन्होंने कहा कि कैसे नौकरी किसी व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। बालको ने मेरे सपनों को उड़ान देने का कार्य किया है और मुझे मेरी क्षमता का एहसास करने में मदद की है। आज मेरा आत्मविश्वास मुझे फोर्कलिफ्ट गैरेज में एक पर्यवेक्षक के रूप में काम करने के लिए प्रेरित करता है। मैं उचित व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) के उपयोग को बढ़ावा देकर सुरक्षा के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करके संयंत्र की सुरक्षा में भी योगदान देती हूं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: एनकेएच सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने पूरे किए सेवा के 12 वर्ष, केक काटकर मनाई वर्षगांठ

    कंपनी से मिले सम्मान एवं पहचान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आकांक्षा ने कहा कि पहले का उनका डर अब आत्मविश्वास में बदल गया है जो उन्हें समाज में सशक्त बनने में सहायक हुआ है। जेंडर रिफॉर्मेशन नीति के लाभ को लेकर उन्होंने बताया कि लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी की योजना बनाने और उसे क्रियान्वित करने में हमें वर्षों लग जाते थे। कंपनी के नीति से एलजीबीटीक्यू प्लस कर्मचारियों को 30 दिनों की सवैतनिक छुट्टी और मुआवजे का लाभ मिला है। कंपनी द्वारा लिंग पुनर्मूल्यांकन सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये दिये जा रहे हैं।
    बालको में सुरक्षाकर्मी के तौर पर तैनात आयशा विश्वकर्मा ने पुरस्कार एवं सम्मानित कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए ने कहा कि कार्यस्थल पर मेरे प्रदर्शन को सराहना मिली है। संयंत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेरे बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए सम्मानित किया गया। ऐसे सम्मान मुझे हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    ट्रांसजेंडर वेलफेयर सोसाइटी की सदस्य और छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति की अध्यक्ष सुश्री विद्या राजपूत ने अपने साथियों के लिए एक उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित करने पर बालको की प्रतिबद्धता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने संयंत्र के भीतर और समुदाय में विविधता को प्रोत्साहित करने के हमेशा तत्पर रहा है।

    कंपनी सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल को बढ़ावा देने के लिए कटिबद्ध है। बालको ने ट्रांसजेंडर समुदाय के समाज के हाशिये से औद्योगिक संगठन कार्यों से जोड़ने के लिए तीन-आयामी दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी अपने संयंत्र के भीतर विभिन्न उच्चस्तरीय मापदंड़ के आधार पर नियोजन प्रक्रिया को पूरा करती है। प्रचालन के लिए आवश्यक उचित कौशल प्रदर्शित करने वाले ट्रांसजेंडर पेशेवरों का मूल्यांकन और पहचान करते समय एक समावेशी नियुक्ति दृष्टिकोण अपनाती है। नियोजन के लिए प्रचालन कौशल, सॉफ्ट स्किल और व्यावसायिक ज्ञान पर केंद्रित व्यापक कौशल वृद्धि सुनिश्चित की जाती है जिससे एल्यूमिनियम उत्पादन में उनके उत्कृष्ट सहयोग की क्षमता को विकसित की जा सके।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: भतीजे की धारदार हथियार घोंपकर हत्या करने वाला सगा चाचा गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    यह सुनिश्चित करते हुए कि सही प्रतिभा को सही स्थिति के साथ जोड़ा जाए, बालको समानता को बढ़ावा देने और लिंग के आधार पर संभावित असुविधा या पूर्वाग्रह को खत्म करने के लिए जेंडर सेंस्टाइजेशन सत्र और जेंडर न्यूट्रल इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से एक समावेशी कार्यस्थल संस्कृति का निर्माण हुआ है जो योग्यता और सम्मान पर केंद्रित है। बालको में कर्मचारी खुद को सम्मानित, मूल्यवान और सशक्त महसूस करता है। मानव संसाधन में उत्कृष्ट योगदान के लिए कंपनी को सीआईआई नेशनल एचआर एक्सीलेंस अवॉर्ड-2023-24 से सम्मानित किया गया है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नवरात्रि के अंतिम दिन जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन, विभिन्न पूजा समितियों द्वारा की जा रही रावण दहन की जोर शोर से तैयारी….जानिए कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा रावण दहन

    October 19, 2026

    राशिफल 19 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 19, 2026

    Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    October 19, 2026

    New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली

    October 19, 2026

    पुरानी बस्ती साहू समाज की महिलाओं द्वारा वर्ष 2020 से निरंतर की जा रही है माँ दुर्गा की आराधना

    October 19, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँच जयसिंह अग्रवाल ने नवाया शीश, माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

    October 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,024 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,548 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,414 Views
    Don't Miss

    नवरात्रि के अंतिम दिन जगह-जगह भोग भंडारे का आयोजन, विभिन्न पूजा समितियों द्वारा की जा रही रावण दहन की जोर शोर से तैयारी….जानिए कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा रावण दहन

    October 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शारदीय नवरात्रि की नवमी को जगह-जगह कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का…

    राशिफल 19 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 19, 2026

    Mumbai: फायरिंग में बाल-बाल बचे अभिनेता टाइगर श्रॉफ, कार की कमान खुद संभाली और घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

    October 19, 2026

    New Delhi: जेल में ही रहेंगे CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका, जमानत पर सुनवाई टली

    October 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.