Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेसकीमती डोलोमाइट के दोहन को रोकने प्रशासन फेल, तीन खदान संचालकों की शिकायत, कार्रवाई शून्य…सक्ती कलेक्टर समेत खनिज विभाग के अफसरो की कार्यशैली सवालों के घेरे में
    Featured

    बेसकीमती डोलोमाइट के दोहन को रोकने प्रशासन फेल, तीन खदान संचालकों की शिकायत, कार्रवाई शून्य…सक्ती कलेक्टर समेत खनिज विभाग के अफसरो की कार्यशैली सवालों के घेरे में

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सक्ती/स्वराज टुडे: नवीन जिला सक्ती के अकलसरा व खम्हरिया में चल रहे डोलोमाइट के अवैध उत्खनन को लेकर हुए शिकायत को अब 15 दिन से भी ज्यादा समय बीत चुका हैं। सक्ती कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी से लिखित शिकायत के बाद भी डोलोमाइट के अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पाना राज्य सरकार समेत आमजन के लिए चिंता का विषय है।

    खदान संचालकों के अवैध डोलोमाइट उत्खनन से एक ओर जहां आसन प्रशासन को करोड़ रुपए के राजस्व की हानि हो रही है वहीं दूसरी और डोलोमाइट के परिवहन में लगे हाईवा वाहन के निरंतर चलने से गांव के सड़क की दशा बिगड़ने लगी है नतीजन ग्रामवासी खासे परेशान है। बहुमूल्य डोलोमाइट के अवैध उत्खनन की लिखित शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन व खनिज विभाग का निष्क्रिय व गैरजिम्मेदाराना रवैया अनेकों सवालों को जन्म दे रहा है, ऐसा प्रतीत हो रहा मानो चंदा चढ़ावा रूपी प्रसाद ने सबको धृतराष्ट्र बना दिया हो।

    जन शिकायत पर तत्काल कार्रवाई का दावा करने वाला सक्ती जिला प्रशासन आज बेसकीमती डोलोमाइट के अवैध उत्खनन की शिकायत पर चुप्पी साधे बैठा है। शिकायत के बाद कार्रवाई तो दूर खम्हरिया और अकलसरा में डोलोमाइट का अवैध उत्खनन निरंतर जारी है, ऐसा लग रहा मानो खनिज विभाग एवं जिला प्रशासन के संरक्षण में डोलोमाइट के अवैध उत्खनन का कारोबार चल रहा है। जानकारी के अनुसार अकलसरा और खम्हरिया में हो रहे डोलोमाइट के अवैध उत्खनन की नियमतः जांच व करवाई की जाए तो खम्हरिया के खदान संचालक मनीष सिंह बनाफर और खम्हरिया व अकलसरा के खदान संचालक प्रतिश कुमार गोयल को करोड़ों की पेनल्टी तय है जिससे शासन प्रशासन को भारी भरकम राजस्व प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

    शुभ मिनरल्स में क्षमता से कई गुना अधिक का भंडारण:-

    डूमरपारा में संचालित शुभ मिनरल्स नामक क्रेशर खनिज व जिला प्रशासन सें निर्धारित खनिज भंडारण क्षमता से अधिक डोलोमाइट भंडारण कर खनिज व जिला प्रशासन को आंख दिख रहा है। शुभ मिनरल्स को शासन से जितनी मात्रा में डोलोमाइट संग्रहण की अनुमति मिली है उसे अधिक मात्रा में डोलोमाइट संग्रहित किया गया है। नियम कायदों को दरकिनार कर संग्रहित किए गए डोलोमाइट से संचालक चांदी काट रहा है जिससे शासन को हानि हो रही है।

    शुभ मिनरल्स के अवैध उत्खनन से वैजन्ती नाला का अस्तित्व खतरे में :-

    तमाम नियम कायदों को दरकिनार कर अकलसरा में शुभ मिनरल्स के नाम पर डोलोमाइट खदान संचालित किया जा रहा है। नियमों को ताक में रख संचालित इस खदान से एक तरफ बहुमूल्य डोलोमाइट का दोहन हो रहा तो वहीं आसपास प्राकृतिक संसाधन के लिए घातक साबित हो रहा है। अकलसरा में शुभ मिनरल्स द्वारा संचालित डोलोमाइट खदान से लगा वैजन्ती नाला बहता है। जिसे खदान संचालक मिट्टी से पाटने लगे हैं। खदान से निकलने वाले गैर उपयोगी मिट्टी को वैजन्ती नाला में डाला जा रहा है जिसके कारण वैजन्ती नाला का अस्तित्व अब खतरे के कगार पर है। गांव के किसानों के लिए वैजन्ती नाला बहुत उपयोगी है, खेत में सिंचाई तथा अतिरिक्त पानी निकासी के लिए गांव के किसान वैजन्ती नाला का उपयोग करते हैं ऐसे में वैजन्ती नाला के पाटे जाने से गांव के किसानों को चिंता सताने लगा है।

    सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मैने एसडीएम और तहसीलदार को जांच के लिए निर्देश दिया है दो-तीन दिन के भीतर जांच कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026

    Mhow : कारागार एक संस्कार सुधार केंद्र – भगवान भाई

    October 1, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में किडनी-पेशाब की गंभीर बीमारियों के इलाज की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, Consultant Urologist डॉ. वैभव कांत बदेरिया दे रहे अपनी सेवाएं

    October 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,973 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,532 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,398 Views
    Don't Miss

    Korba: दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव की तैयारियों में जुटी आरपी नगर कोसाबाड़ी फेस-1 की पूजा समिति, डांडिया गरबा प्रतिभागियों के लिए की जा रही खास तैयारी

    October 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राजेंद्र प्रसाद नगर फेस-1 में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को यादगार बनाने…

    गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल; फोरलेन हो या सिक्सलेन, सड़क बनाएं लेकिन छोटे दुकानदारों को उजाड़कर नहीं

    October 1, 2026

    सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर पहुंची बाइक यात्रा, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

    October 1, 2026

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति सारंगढ़ बिलाईगढ़ एसपी को सौंपा ज्ञापन

    October 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.