Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रामपुर विधानसभा की जनता भाजपा का बटन दबाकर कांग्रेस के महापापों को देगी सजा : सरोज पांडेय
    Featured

    रामपुर विधानसभा की जनता भाजपा का बटन दबाकर कांग्रेस के महापापों को देगी सजा : सरोज पांडेय

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी ने सरोज पांडेय के पक्ष मे रामपुर की जनता से अपील कर मांगा वोट

    कोरबा/स्वराज टुडे:  रविवार को कोरबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय के साथ अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान रामपुर विधानसभा के पठियापाली में जनसभा में पहुँची जहां स्थानीय कार्यकर्ताओ ने सरोज पांडेय एवं कौशल्या साय का जमकर स्वागत किया।

    Compress 20240429 062017 7027 Compress 20240429 062015 5564

    सरोज पांडेय ने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की योजनो को गिनाया उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में वह हर एक जनकल्याणकारी योजना बनाई जिससे समाज के हर वर्ग उत्थान हुआ है, वही हमारे आदिवासी भाइयों बहनों के लिए भी केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री वनबंधु विकास योजना के तहत, एसटी युवाओं द्वारा उद्यमिता/स्टार्ट-अप परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए एक उद्यम पूंजी कोष स्थापित किया है। साथ ही लघु वन उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित कर बड़ी योजना बनाई है, और प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन के माध्यम से आदिवासी उत्पादों के लिए विपणन सहायता प्रदान कराई जा रही है। सरोज पांडेय ने कहा कि हमारे मोदी जी ने 140 करोड़ जनता को अपना परिवार माना और उनके लिए आयुष्मान, पीएम आवास, उज्ज्वला योजना, महतारी वंदन, तेंदूपत्ता खरीदी एवं लघुवनोपज से सम्बंधित सहित कई योजनाएं बनाई है जिससे जनता के जीवन में बदलाव आये है।

    Compress 20240429 062016 6324

    सरोज पांडेय ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि पिछले 5 साल में एक लुटेरी और भ्रस्टाचारी कांग्रेस सरकार बनी थी जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिये गए 18 लाख से अधिक गरीबो के आवास को बनने से रोका, वही कांग्रेस की भूपेश सरकार ने बीमार लोगो को आयुष्मान योजना वंचित रखा, साथ ही केंद्र सरकार की वह सभी जनहितकारी योजनाओं को छत्तीसगढ़ की जनता से दूर रखा। गरीबो आदिवासियों के मुह से निवाला छीनने वली कांग्रेस सरकार जनता के पैसों में भ्रष्टाचार करके बंदरबाट किया और पूरे 5 साल जमकर घोटाले किये। जिसका कांग्रेस को महापाप लगा, इस महापाप को जनता ने विधानसभा चुनाव में एक परिणाम दिया और अब लोकसभा में भी परिणाम देने को तैयार है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 26 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    उन्होंने कहा कि पूरे 5 साल रामपुर विधानसभा की जनता के लिए कांग्रेस की लापता सांसद ज्योत्स्ना महंत के दरबाजे बंद थे, वही जनता के बीच रहना व काम करना कांग्रेस की सांसद नही पसंद करती। उनकी 5 साल की निष्क्रियता कोरबा संसदीय क्षेत्र में जगजाहिर है। लेकिन आजकल फिर से पानी की बूंद की तरह टपक कर जनता से रिश्ते टटोलती फिरती है।

    मुख्यमंत्री साय की पत्नी ने रामपुर की जनता से कहा मैं सरोज पांडेय के लिए वोट और आशीर्वाद मांगने आई हूं।

    मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या साय ने रामपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में प्रचार करने पहुंची, इस दौरान वह जनसभा में भी शामिल हुई। जनसभा में कौशल्या साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस का कुशासन जनता को याद है, पूरे छत्तीसगढ़ को कांग्रेस ने अपराध का गढ़ बना दिया था, और पूरी कांग्रेस केवल और केवल भ्रष्टाचार में जुटी थी। उसका एक बड़ा उदाहरण कोरबा लोकसभा में भी देखने को मिला जहाँ कांग्रेस सांसद ने चुपचाप अपनी उपस्थिति और सहमति में DMF फंड में घोटाले करवाये और घोटाले में शामिल दो कलेक्टर जेल की सजा काट रहे है। वह पूरा का पूरा पैसा जनता का था। इस घटना को लेकर जनता ऐसी जनप्रतिनिधि को माफ नहीं करेगी, उन्हें आने वाले 7 मई को जनता भाजपा में मतदान करके उनके इस बड़े भ्रष्टाचार को याद दिलाते हुए सबक सिखाएगी।

    मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने अपील करते हुए कहा कि रामपुर वासियों मैं सबसे हाथ जोड़कर विनय अभिनय करने आई हूं कि हमसबकी लाडली बहन सरोज पांडेय को रामपुर विधानसभा से झारा झारा वोट देकर जिताइये। सरोज पांडेय हर घर और जन जन के साथ समूचे विधानसभा की चिंता और विकास के काम करेंगी।

    यह भी पढ़ें :  Hyderabad: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप करवाता था फयाज, मकान मालिक को लगा पता तो...

    कार्यक्रम के मुख्यरूप से पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर, भाजपा जिला डॉ राजीव सिंह, पूर्व विधायक मनहरण राठौर,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन्तला कंवर, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष झामलाल साहू, धनेश्वरी कंवर, नरेंद्र बिंझवार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026

    प्राक लोकमंथन में छत्तीसगढ़ के लोक साहित्य और संगीत का हुआ प्रस्तुतीकरण, अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास ने किया आयोजन

    November 1, 2026

    कोरबा में 2 नवंबर को धूमधाम से मनेगा राज्य स्थापना दिवस समारोह, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, जानिए कार्यक्रम की पूरी डिटेल्स

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,060 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,425 Views
    Don't Miss

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को INDIA गठबंधन ने ‘वोट…

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.