पत्नी के प्रेमी को बहाने से बुलाया, फिर बीच बाजार चला दी गोली

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
आगरा/स्वराज टुडे: आगरा में एक युवक ने पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े गोली मार दी। बीच बाजार इस गोलीकांड से कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

प्रेमी के साथ रहती थी पत्नी

पुलिस ने घायल का समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने गोली चलाने वाले लक्ष्मण को दबोच लिया और उसे पुलिस के हवाले किया है। पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान कंचन के रूप में हुई है। लक्ष्मण की पत्नी नीतू कुछ माह से उसके साथ रह रही थी। नीतू अपने साथ लक्ष्मण से हुए दो बच्चे भी ले गई थी।

बीमार होने के बहाने से बाजार बुलाया था

इस बात से लक्ष्मण नाराज था। रविवार शाम उसने बीमार होने के बहाने नीतू को बाजार में बुलाया। यहां बाजार में दोनों पक्षों की पहले किसी बात पर बहस हुई। जिसके बाद लक्ष्मण ने जेब से छिपा रखा तमंचा निकाला और कंचन पर गोली दाग दी। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण ने पूरी योजनाबद्व तरीके से वारदात को अंजाम दिया है।

सीने में लगी थी गोली

पुलिस के अनुसार गोली कंचन के सीने में लगी थी। नीतू से भी पूछताछ की जा रही है। तीनों इलाके में ही मजदूरी करते थे। नीतू पांच माह से लक्ष्मण से अलग रह रही है। नीतू और लक्ष्मण राजस्थान के रहने वाले हैं। सरेआम इस गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। घटनास्थल से तमंचा और खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  प्लेसमेन्ट केंप का आयोजन 21 जनवरी को

यह भी पढ़ें: गौ तस्करों पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, कत्लखाना ले जा रहे 50 ट्रकों से 600 गौवंश कराया गया मुक्त, मृत हालत में मिले अनेक गौवंश

यह भी पढ़ें: गर्भवती पत्नी के साथ हैवानियत, चारपाई में बांधकर कर दिया आग के हवाले, तड़प तड़प कर हुई मौत

यह भी पढ़ें: शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने कर ली खुदकुशी, बाइक के साथ कुएं में कूदा, सामने आई ये वजह

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -