Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राजस्व कर्मचारी का पकड़वा विवाह, लड़की को लड़के के पास भेज दर्ज करा दी अपहरण की रिपोर्ट, फिर फिल्मी स्टाइल में करा दी शादी
    Featured

    राजस्व कर्मचारी का पकड़वा विवाह, लड़की को लड़के के पास भेज दर्ज करा दी अपहरण की रिपोर्ट, फिर फिल्मी स्टाइल में करा दी शादी

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 2, 2024Updated:April 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    छौड़ाही(बेगूसराय)/स्वराज टुडे: लड़की वालों ने विवाह के लिए पहले राजस्व कर्मचारी के सरकारी पद पर कार्यरत लड़का देखा। लड़के ने अभी विवाह नहीं करने की बात कही। फिर, लड़की के घरवालों ने लड़की को परीक्षा दिलाने के नाम पर लड़के के पास भेज थाने में बेटी के अपहरण का आवेदन दे दिया ।

    लड़का जब लड़की के साथ हड़बड़ा कर थाने पहुंचा तो वहां प्रखंड मुख्यालय स्थित एक मंदिर में उसका पकड़वा विवाह कर दिया गया। कहानी बिल्कुल फिल्मी स्टाइल की है। कानून पर सवाल भी उठने लगे हैं कि बिना लड़के के स्वजनों की उपस्थिति में कैसे विवाह करा दिया गया।

    लड़की के हाथ की चाय पीना पड़ा महंगा

    छौड़ाही थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी श्याम नारायण महतो बताते हैं कि उनके बेटा रिंटू कुमार सीतामढ़ी जिला के रुन्नीसैदपुर प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। दो महीने पूर्व समस्तीपुर जिला के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव निवासी जागेश्वर प्रसाद अपनी बेटी रानी चंद्रप्रभा के विवाह का प्रस्ताव भेजे थे, परंतु राजस्व कर्मचारी बेटे ने फिलहाल शादी नहीं करने की बात कही थी।

    श्याम नारायण महतो बताते हैं कि उनका बेटा जब एक महीना पूर्व अपने गांव आया था। वहीं, लड़की भी अपने संबंधी के यहां पहुंची हुई थीं। संबंधियों ने राजस्व कर्मचारी को चाय पीने के बहाने अपने घर पर बुलाया और लड़की के हाथों से बना हुआ चाय भी पिलाया। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी पर चले गए।

    परीक्षा के बहाने लड़की को भेजा कर्मचारियों के पास

    राजस्व कर्मचारी के पिता बताते हैं कि गांव के ही एक संबंधी ने उनके बेटे को फोन कर आग्रह किया कि एक रिलेशन के व्यक्ति का सीतामढ़ी में परीक्षा का सेंटर मिला है। आप उसे अपने रूम में रख कर परीक्षा दिलवा दीजिएगा। उनके बेटे रिंटू कुमार यह साजिश नहीं समझ पाए और हां कह दी। विगत बुधवार को रिलेशन के व्यक्ति के बदले लड़की रानी चंद्रप्रभा वहां पहुंच गई।

    यह भी पढ़ें :  अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    लड़की के पिता ने फर्जी अपहरण का दे दिया आवेदन

    उन्होंने बताया कि लड़की के राजस्व कर्मचारी के पास पहुंचते ही लड़की के पिता ने विभूतिपुर थाना में आवेदन देकर बताया कि हमारी बेटी को राजस्व कर्मचारी रिंटू कुमार ने विवाह की नीयत से अपहरण कर लिया है। राजस्व कर्मचारी के मोबाइल पर विभूतिपुर थाना अध्यक्ष के द्वारा फोन कर उनके लड़के को बताया जाता है कि रानी चंद्रप्रभा नाम की लड़की आपके पास है। उसे लेकर शाम तक विभूतिपुर थाना पर पहुंचें।

    हड़बड़ाकर वह लड़की को अपने साथ लेकर समस्तीपुर स्टेशन पहुंचे। तभी वहां पर पहले से मौजूद विभूतिपुर पुलिस ने लड़का और लड़की को अपने कब्जे में लेकर विभूतिपुर थाना साथ में ले गए।

    साजिश रचकर जबरन शादी करा दी- राजस्व कर्मचारी के पिता

    विभूतिपुर पुलिस की सूचना पर पहुंचे लड़की पक्ष के लोगों की उपस्थिति में लड़का एवं लड़की को प्रखंड मुख्यालय स्थित बाबा विभूतिनाथ मंदिर में पकड़वा विवाह करा दिया गया। राजस्व कर्मचारी के पिता का कहना था कि विभूतिपुर पुलिस द्वारा हमलोगों को जानकारी नहीं दी गई। साजिश रचकर जबरन शादी करा दी गई है।

    लड़की रानी चंद्रप्रभा के स्वजनों का कहना है कि कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई है। विवाह के बाद लड़की को लड़का के साथ भेज दिया गया है। लड़का पक्षवालों को समझाकर मामले को निपटा लेंगे। इस संबंध में छौड़ाही एवं विभूतिपुर थाना अध्यक्ष से संपर्क किया गया। उन्होंने इस तरह की किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।

    जानें क्या है पकड़वा विवाह

    ‘पकड़वा विवाह’ उस तरह की शादी है, जिसमें लड़के को जबरदस्ती पकड़ कर, लड़की के साथ शादी करवाई जाती है. इस तरह की शादी का चलन बिहार में 1970-80 के दशक में चलन में आया. उस दौर में लड़की पक्ष के लोगों द्वारा डॉक्टर, इंजीनियर समेत शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारियाँ व  कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया जाता था फिर जबरन अपनी लड़की की शादी उनसे करवा दी जाती थी. बदलते दौर के साथ अब इस तरह की शादी को ‘सामाजिक बुराई’ कहा जाने लगा है. साथ ही ऐसे विवाह के विरुद्ध कानून भी सख्त बना दिये हैं. कई मामलों में अदालत ने ऐसे विवाह को शून्य घोषित भी कर दिया है. लेकिन आज के दौर में इस तरह पकड़वा विवाह का मामला सामने आना बहुत ही हैरानी की बात है.

    यह भी पढ़ें :  डॉ. सुषमा पाण्डेय को ‘विद्यासागर’ की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित

    यह भी पढ़ें: कभी न कभी आपको लोन ऑफर के जरूर मिले होंगे मैसेज ! जानिए क्या है RBI का प्लान DIGITA, जिसके जरिए फेक लोन ऐप्स पर लगेगी लगाम

    यह भी पढ़ें: बोरी में तीन लाश बांधकर सोता था शख्स, जब कमरे से उठने लगी बदबू तो हुआ खौफनाक वारदात का खुलासा

    यह भी पढ़ें: एक होटल में विदेशी महिला के साथ रंगरेलियां मानते धरे गए IAS अफसर के पति, पुलिस ने पत्नी को किया कॉल तो मिला ये जवाब….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026

    अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    November 1, 2026

    कोठारी बंधुओं एवं कारसेवकों की स्मृति में बजरंगियों ने किया रक्तदान, 58 कार्यकर्ताओं ने किया महादान

    November 1, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,062 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,557 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,426 Views
    Don't Miss

    Raisen: आशपुरी की पुरातात्त्विक श्रमण संपदा, 10 वीं-11वीं सदी के दुर्लभ अवशेष

    November 2, 2026

    मध्यप्रदेश रायसेन/स्वराज टुडे: आशापुर ग्राम, जिला रायसेन मध्यप्रदेश में भोपाल से लगभग 35 किमी और…

    ​फांसी की सजा को साहिल-मुस्कान ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, गिनाईं DNA रिपोर्ट समेत 15 कथित कानूनी खामियां

    November 2, 2026

    New Delhi: इंडिया गठबंधन के कौन-कौन नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंचे, किसने हाँ बोलकर दे दिया गच्चा?

    November 2, 2026

    Raipur: महादेव ऐप केस में बड़ी कामयाबी, किंगपिन सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया, CBI आज रायपुर कोर्ट में करेगी पेश

    November 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.