Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बोरी में तीन लाश बांधकर सोता था शख्स, जब कमरे से उठने लगी बदबू तो हुआ खौफनाक वारदात का खुलासा
    Featured

    बोरी में तीन लाश बांधकर सोता था शख्स, जब कमरे से उठने लगी बदबू तो हुआ खौफनाक वारदात का खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: लखनऊ के सरवन नगर में अवैध संबंध के शक में एक शख्स ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी , फिर एक एक करके अपने दो मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी ने तीनों के शव को एक बोरी में भरकर ठिकाने लगाने के लिए मौके का इंतजार करने लगा।इस दौरान आरोपी हत्या के तीन दिन तक उसी मकान में पत्नी और बच्चों के शव के साथ रहता था।

    हत्या के तीन दिन बाद हुआ वारदात का खुलासा

    आखिरकार रविवार दोपहर कमरे से बदबू आने के बाद मकान मालिक के बेटे द्वारा पुलिस को सूचना देने पर पूरा प्रकरण उजागर हो गया। पुलिस ने आरोपी राम लगन (32) को गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों की पहचान ज्योति (25), बेटी पायल (6) और बेटा आनंद (3) के तौर पर हुई है।

    हत्यारोपी राम लगन मूलरूप से बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली देवरिया मुबारकपुर के रतनपुर गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि अवैध संबंध के कारण 28 मार्च को पत्नी से विवाद के बाद रात में उसने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी।

    गौरतलब है कि गत 15 मार्च को राम लगन पत्नी ज्योति, बेटी पायल और बेटा आनंद के साथ सरवन नगर में अमृत लाल गौतम के मकान में किराए पर रहने आया था।

    हत्या के बाद घर में सोता और नौकरी पर जाता था

    पड़ोसियों ने बताया कि हत्या करने के बाद भी आरोपी उसी मकान में रहता था। वह रोजाना घर का दरवाजा बंद कर काम पर जाता था। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन निकाल सोहरामऊ से गिरफ्तार कर लिया।

    यह भी पढ़ें :  पति बेराजगारी का बहाना बनाकर बच नहीं सकता. कोर्ट का भरण-पोषण खर्च देने का आदेश

    पत्नी के अवैध संबंध के कारण की हत्या

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी के चिनहट में रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। कई महीनों तक वो उसी के साथ रहकर वापस आई थी। इसी वजह से उसने पहले पत्नी की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की, उसकी चीख सुनकर उसके दोनों बच्चे जाग गए और उन्होंने अपने पिता रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों बच्चों के सामने ही उसने अपनी पत्नी को मार डाला । फिर इस घटना का जिक्र किसी और से ना कर दें ये सोचकर उसने अपने दोनों बच्चों को भी गला दबाकर मार डाला। उसे इस बात का भी शक था कि ये दोनों बच्चे उसके नहीं थे।

    आरोपी ने किया था प्रेम विवाह

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जब वह मुम्बई में काम करता था वहां उसकी ज्योति से मुलाकात हुई । दोनों पहली नजर में एक दूसरे पर मोहित हो गए । उन्होंने बाद में प्रेम विवाह कर लिया । इस वजह से ज्योति के परिवार वाले उससे कोई नाता नहीं रखते थे । यही वजह है कि इस वारदात की खबर किसी परिजन को नहीं लगी । तीनों की हत्या करके वो पूरी तरह सामान्य जीवन जी रहा था। तीनों की हत्या करके उसे कोई अफसोस या दुख नहीं है ।

    लाश ठिकाने लगाने से पहले चढ़ गया पुलिस के हत्थे

    साउथ डीसीपी तेज स्वरूप सिंह, एसीपी कृष्णानगर विनय कुमार द्विवेदी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने लोगों की मदद से कमरे का ताला तोड़कर तीनों के शव को बरामद किया है।डीसीपी दक्षिणी तेज स्वरूप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह तीनों के शव को ठिकाने लगाना चाहता था, लेकिन बस्ती होने की वजह से उसे मौका नहीं मिला। आरोपी और मृतका के आपस में पति-पत्नी होने का कोई सबूत नहीं मिला है। अभी तक जांच चल रही है।

    यह भी पढ़ें :  भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़: अधिवक्ता अशोक तिवारी; संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ

    यह भी पढ़ें: एक होटल में विदेशी महिला के साथ रंगरेलियां मानते धरे गए IAS अफसर के पति, पुलिस ने पत्नी को किया कॉल तो मिला ये जवाब….

    यह भी पढ़ें: ज्योति अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पति ने ही 24 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या

    यह भी पढ़ें: पत्नी को लेने उसके मायके पहुंचा पति, सासु माँ की बात सुनकर पति के पैरों तले खिसक गई जमीन, जानें क्या है मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.