Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राघव जुयाल का नया अवतार करेगा लोटपोट, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ‘भाई तेरा स्टार है’

    July 19, 2026

    अपने प्रेमी के साथ प्रेमालाप में डूबी थी बेटी, तभी अचानक घर पहुँचे पिता की पड़ गयी नजर, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    July 19, 2026

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ये है प्यार खुलेआम…इंस्टा पर अपना ही वीडियो देख 12वीं की छात्रा 50 फीट ऊंची पानी टंकी से कूदी, मौके पर ही मौत
    Featured

    ये है प्यार खुलेआम…इंस्टा पर अपना ही वीडियो देख 12वीं की छात्रा 50 फीट ऊंची पानी टंकी से कूदी, मौके पर ही मौत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    झाँसी/स्वराज टुडे: झाँसी में सहेलियों का बनाया वीडियो एक छात्रा के लिए मौत का सबब बन गया। होली के दिन 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा के घर से निकल रहे एक युवक का वीडियो सहेलियों ने बनाकर ‘ये है प्यार खुलेआम’ मैसेज के साथ इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

    इससे बदनामी के डर से छात्रा परेशान हो गई। उसने घर के पास ही 50 फीट ऊंची टंकी से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर जांच भी शुरू कर दी है।

    सहेलियों ने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में किया अपलोड

    कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव भदरवारा निवासी कैलाश की 18 वर्षीय बेटी सोनिया 12वीं की छात्रा थी। हाल ही में उसने बोर्ड का एग्जाम दिया था। सोमवार को वह घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव का एक युवक उसके घर पर पानी पीने आया। पानी पीकर निकलते समय उसकी कुछ सहेलियों ने वीडियो बना लिया और इंस्टाग्राम पर ‘ये है प्यार खुलेआम’ लिखकर वायरल कर दिया। देर शाम जब सोनिया ने सोशल मीडिया पर यह देखा तो सहन नहीं कर सकी और अपनी बदनामी के डर से उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

    वीडियो देखने के बाद उठाया खौफनाक कदम

    छात्रा के पानी टंकी पर चढ़ते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने टंकी से छलांग लगा दी। करीब 50 फीट नीचे गिरते ही वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। उसके सिर से तेजी से खून बहने लगा था। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । छात्रा के पिता ने गांव की चार लड़कियों पर बेटी का वीडियो बनाकर गलत कमेंट्स लिखकर वायरल करने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण

    जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची मऊरानीपुर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि सोनिया को बचाने के लिए लोगों ने शोर मचाया। उसे मनाने की कोशिश की। लेकिन, वह नहीं मानी और कूद गई। एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने कहा कि जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    परिवार में कोहराम

    गांव भदरवारा ने युवती द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं होली पर्व की खुशियां गम में बदल गई। वह फूट-फूटकर बेटी के लिए रोने लगे। पिता कैलाश ने बताया कि बेटी पढ़ाई में काफी होशियार थी। उसके रिजल्ट आने का इंतजार हो रहा था। लेकिन, इससे पहले उसने यह कदम उठा लिया।

    केवल हंसी मजाक या बदनाम करने की साजिश

    घर से बाहर निकलते युवक और सोनिया का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में वायरल करने वाली तथाकथित लड़कियां सोनिया की ही सहेलियाँ है । ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि उन्होंने हंसी मजाक के तौर पर वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड किया या फिर सोनिया को बदनाम करने की मंशा से जानबूझकर ऐसी नापाक हरकत की गई , ये अब पुलिस की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राघव जुयाल का नया अवतार करेगा लोटपोट, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ‘भाई तेरा स्टार है’

    July 19, 2026

    अपने प्रेमी के साथ प्रेमालाप में डूबी थी बेटी, तभी अचानक घर पहुँचे पिता की पड़ गयी नजर, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    July 19, 2026

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,761 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,442 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,130 Views
    Don't Miss

    राघव जुयाल का नया अवतार करेगा लोटपोट, 30 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी ‘भाई तेरा स्टार है’

    July 19, 2026

    राघव जुयाल का कॉमेडी अवतार, ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर लेकर आया हंसी का…

    अपने प्रेमी के साथ प्रेमालाप में डूबी थी बेटी, तभी अचानक घर पहुँचे पिता की पड़ गयी नजर, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    July 19, 2026

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.