Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 21 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 21 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज 21 मार्च बुधवार को चंद्रमा का गोचर दिन भर कर्क राशि में उपरांत सिंह राशि में होगा। इस दौरान चंद्रमा आज आश्लेषा नामक गंडमूल नक्षत्र में होंगे। ऐसे में आज चंद्रमा का सूर्य,बुध और राहु से नवम पंचम योग बनेगा। जबकि शनि, शुक्र और मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बनेगा। इन ग्रह स्थितियों के बीच 21 मार्च को बुध, सूर्य और राहु मिलकर त्रिग्रह योग बनाएंगे। जिससे आज मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों को तीन गुना लाभ मिलेगा। लेकिन बुध के साथ राहु का होना जड़त्व योग भी बनाता है जिसे ज्योतिषशास्त्र में शुभ नहीं माना गया है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    आज का दिन मेष राशि के लोगों के लिए गुरू चंद्रमा के शुभ योग से उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको आज अपने किसी मित्र और संबंधी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपने काम से ज्यादा दूसरों के काम पर ध्यान देंगे तो आपको नुकसान हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आज आप अपने काम से काम रखें। अधिकारी वर्ग से आज आपको कार्यक्षेत्र में सहयोग और समर्थन मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से सम्मानजनक स्थिति बनाने में सफल रहेंगे। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ होगा। आपके लिए सलाह है कि यात्रा पर जाते समय आपको सतर्क रहना चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।

    वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में व्यस्ततापूर्ण एवं लाभप्रद रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रख पाएंगे। आपके सलाह और सुझाव को लोग महत्व देंगे। आप आज बच्चों की खुशी के लिए कुछ शॉपिंग कर सकते हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही हैं तो आज किसी संबंधी या परिचित के माध्यम से आपको सहयोग मिल सकता है जिससे आपकी परेशानी दूर होगी। आपके घर में किसी मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सद्भाव बना रहेगा।

    मिथुन राशि  

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप आज लाभ पाने के लिए कोई साहसिक कदम भी उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की नाराजगी रहेगी लेकिन आप स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे और आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। बिजनेस करने वाले लोग आज अपने कारोबार में विस्तार के लिए धन का निवेश कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि बड़े फैसले लेने से पहले सभी पक्षों पर विचार जरूर कर लें। आपके यश में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धियां भी आपको प्राप्त होंगी। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त, अत्यधिक तेज व बेसुरी आवाज में डीजे बजाने पर 'कोलाहल नियंत्रण अधिनियम' के तहत हुई कार्रवाई

    कर्क राशि 

    आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ख़ुशियों भरा रहेगा। आज आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं। देव दर्शन का भी आपको आज सौभाग्य मिल सकता हैा। आपको अपने प्रयासों का अच्छा लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आज आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मन में किसी प्रकार की दुविधा को लेकर न रहें आपके लिए बेहतर होगा कि इस बारे में अपने से वरिष्ठजनों से बात करें। लव लाइफ में आज कर्क राशि के प्रेमी अपने संबंध को विस्तार देने की योजना बना सकते हैं और विवाह के बारे में प्लान करेंगे।

    सिंह राशि

    आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए पढ़ाई और आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होकर नाम कमाने का रहेगा। आपको आज प्रतियोगिता और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धार्मिक आयोजनों में आपका अच्छा नाम होगा और आप भाग्य के बल पर कम प्रयास में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ भी आपकी अच्छी बनेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप कुछ दीर्घकालिक योजनाओं में अच्छा पैसा निवेश कर सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी काम में आ रही बाधा दूर होने से आपके मन पर पड़ा बोझ कम होगा और आप राहत की सांस लेंगे।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी अजनबी से अपनी भावनाएं साझा न करें नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है। अगर आपके किसी महत्वपूर्ण काम में कोई दिक्कत आ रही है तो आज आपको अपने किसी मित्र संबंधी की मदद से उसका समाधान मिल जाएगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखने की जरूरत है। आपको सिरदर्द और सर्दी जुकाम संबंधी समस्या हो सकती है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो दीर्घकालीन निवेश में पैसा लगाएं। संतान पक्ष से आपको आज खुशी मिलेगी और वैवाहिक जीवन में आपको आज नोंकझोंक और कहासुनी का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    ​तुला राशि 

    आज का दिन तुला राशि के लिए रोमांटिक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। भूमि-भवन संबंधी कोई समस्या चल रही है तो आज आपको इन समस्याओं से निकलने का रास्ता मिलेगा। अपने करीबियों के साथ आपके संबंध सकारात्मक रहेंगे। घरेलू जीवन में चल रहे झगड़े और परेशानियों से राहत मिलेगी। आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए कुछ प्लान कर सकते हैं और उनके साथ मनोरंजक पल बिताएंगे। परिवार में कोई मांगलिक उत्सव होने से परिवार के सदस्यों का आपके घर आना-जाना लगा रहेगा। चतुर बुद्धि का प्रयोग करके आप अपने कुछ विरोधियों को परास्त करने में आज सफल रहेंगे।

    ​वृश्चिक राशि

    नौकरी से जुड़े वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सितारे कहते हैं कि, बिजनेस करने वाले लोगों को आज किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना चाहिए। अपने लेन-देन के मामले में लोगों के सामने अपने विचार स्पष्ट रखें, अन्यथा पूरी संभावना है कि आपको उनसे बड़ा नुकसान हो सकता है। सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो वह भी कर सकते हैं। आपका अपनी मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। पारिवारिक जीवन के मामले में सलाह है कि वाणी को संयमित रखें और सोच विचार कर शब्दों का प्रयोग करे नहीं तो आपके करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    सितारे कहते हैं कि धनु राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा में सफलता मिलने की खुशी महसूस होगी। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास करेंगे, क्योंकि आपको आज जल्दी घर पहुंचने की भी चिंता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। अध्ययन और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, जो आपके लिए सिरदर्द बन सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए ले जाना पड़ सकता है। घर के बड़ों के लिए भी आज आप खरीदारी करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी युवती रंगे हाथ गिरफ्तार, आबकारी टीम को पहले चकमा देकर हुई थी फरार, ​इसी युवती की झूठी शिकायत पर कटघोरा थाने के दो आरक्षकों पर गिरी थी गाज

    ​मकर राशि 

    आज का दिन मकर राशि के लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन सलाह है कि आपको आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना चाहिए। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है आपको आज लाभ के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरी में आज आपको मित्रों के साथ मौज मस्ती का भी मौका मिलने वाला है। आपको किसी नए जनसंपर्क से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। रुचिकर भोजन का भी आज आप आनंद ले पाएंगे।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के जातक आज आलस से बचें
    आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कई मामलों में महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि आपको अपना आलस्य त्याग कर आगे बढ़ना होगा, अन्यथा अवसर का लाभ लेने से चूक सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को अपने काम में तेजी का लाभ मिलेगा। कारोबार में आज आपको परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा। भाइयों के साथ चल रहे विवादों से मुक्ति मिलेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की पूरी कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। यदि आप संपत्ति संबंधी किसी विवाद को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो उससे भी आज आपको राहत मिलती नजर आ रही है।

    ​मीन राशि 

    आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आया है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर या जमीन खरीदने के लिए आप प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको इसमें सफलता मिलेगी। आज आपके रहन सहन का स्तर भी बेहतर होगा और आपको भौतिक जीवन में सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अपनी योजना का लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव और संदेश लेकर आ सकता है। वैवाहिक जीवन और लव लाइफ के मामले में भी आज के दिन आप भाग्यशाली रहेंगे। आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों से भी लाभ और अच्छी खबर मिलने वाली है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,968 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Raipur: विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

    September 30, 2026

    रायपुर/स्वराज टुडे:विश्व नदी दिवस पर शासकीय महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।…

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.