Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 का हुआ सफ़ल व भव्य आयोजन
    Featured

    केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 का हुआ सफ़ल व भव्य आयोजन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित समारोह में दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया सहित कई बॉलीवुड हस्तियां हुईं शामिल

    मुम्बई/स्वराज टुडे:  मायानगरी मुम्बई में अवार्ड फंक्शन के शहंशाह कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान ने महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ के तीसरे सीज़न का भव्य आयोजन महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में किया। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उनको सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं।
    डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा (उदित नारायण की पत्नी), बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया और ऎक्टर रमेश गोयल का नाम उल्लेखनीय है।

    IMG 20240316 WA0059 IMG 20240316 WA0049 IMG 20240316 WA0054

    केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, डॉ डॉ भारती छाबड़िया, प्रेम गड़ा और असंता नस्कार यादव थीं। मॉडल्स का मेकअप लता सोलंकी ने किया था जबकि फैशन डिजाइनर कुसुम गुप्ता थीं।

    कृष्णा चौहान के साथ दिलीप सेन, एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया, निक्की बत्रा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। संजय पाटिल और मंगेश ने कई गीत स्टेज पर गाए। कार्यक्रम की एंकर आरजे जयश्री पंवर थीं।

    IMG 20240316 WA0053 IMG 20240316 WA0050 IMG 20240316 WA0051

    लिजेंड्री म्युज़िक डायरेक्टर दिलीप सेन ने कहा कि कृष्णा चौहान की हिम्मत की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। वह दुनिया मे हटकर काम करते हैं। सभी अवार्डी को मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। चित्रा जी ने भी अच्छा गीत गाया।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा प्रेस क्लब जिम: बढ़ रही सदस्यों की सक्रियता, वरिष्ठों का मिल रहा मार्गदर्शन

    एसीपी संजय पाटिल ने कहा कि जो नारियों का सम्मान करता है वह महान होता है और यह महान कार्य डॉ कृष्णा चौहान करते आ रहे हैं उन्हें कोटि कोटि प्रणाम।

    भारती छाबड़िया ने कहा कि पिछले तीन साल से कृष्णा चौहान नारी शक्ति सम्मान दे रहे हैं। केसीएफ फाउंडेशन के द्वारा वह मिस मिसेज इंडिया का प्लेटफार्म भी क्रिएट करते हैं ताकि महिलाओं को एक सुनहरा मौका मिले।

    IMG 20240316 WA0057 IMG 20240316 WA0058 IMG 20240316 WA0056

    दिलीप सेन की पत्नी रेशमा दिलीप सेन को पहला अवार्ड मिला जिसे पाकर उन्होंने कृष्णा चौहान का आभार जताया।

    दीपा नारायण झा ने कृष्णा चौहान का आभार जताया और कहा कि वो महिलाओं को सम्मानित करते हैं उन्हें हौसला देते हैं। यह उनकी बेहतरीन पहल है।

    दीपा नारायण को ब्रांड अम्बेसडर के रूप में क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही असंता को भी सम्मानित किया गया। मिस इंडिया कैटगरी में कियारा रावत को विनर घोषित किया गया। मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप चित्रा देवी जमातिया, मिस इंडिया की सेकन्ड रनरअप दिया मंडल थी। जबकि मिसेज इंडिया की कैटगरी में कोमल कटारिया सिल्वर क्लास की विनर, अनु पंडित गोल्ड क्लास की विनर और मेघा हेमदेव प्लेटेनियम क्लास की विनर हुईं। मिसेज इंडिया की फर्स्ट रनरअप लवीना जोसफ रहीं।

    अपने सभी अवार्ड समारोह में समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मान से नवाजते हैं।
    कृष्णा चौहान पिछले दो दशक से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर निर्देशक काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।
    आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा।
    उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में अव्वल नम्बर पर माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।
    कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2024 को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2024’ का पांचवी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  गुमशुदा दो बालकों की तलाश में जुटी पुलिस, आमलोगों से की ये अपील
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026

    7 साल पहले मां, फिर पिता की मौत, अब अनाथ मासूम को जिंदा चबा गया मगरमच्छ, क्षत-विक्षत लाश मिली तो रो पड़ा पूरा गांव

    July 18, 2026

    23 वर्षीय बहु को 67 वर्षीय ससुर अक्सर करता था बैड टच, बार-बार समझाने से भी नहीं माना तो बहु ने कर दिया ये कांड….

    July 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,761 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,442 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,130 Views
    Don't Miss

    सहरसा में एक ही परिवार के तीन बच्चे बनेंगे डॉक्टर, एक किराना दुकानदार के तीन बच्चों ने NEET UG 2026 में रचा इतिहास

    July 18, 2026

    बिहार सहरसा/स्वराज टुडे: सपनों को सच करने के लिए मेहनत और हौसला बहुत मायने रखता…

    24 जुलाई को दिखेगी ‘रामायणम्’ की सबसे भव्य झलक, ‘रामायणम्’ का ट्रेलर करेगा ग्लोबल धमाका

    July 18, 2026

    अपने ही स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने अपने पति को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने कर दिया साजिश का खुलासा

    July 18, 2026

    “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मैराथन, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का हुआ भव्य आयोजन….पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बना “रन फॉर ग्रीन” : हजारों कदम हरित कोरबा की ओर

    July 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.