Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

    July 31, 2026

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 31
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पाली महोत्सव: पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की मधुर आवाज पर झूमे श्रोता; पाली महोत्सव से मिलती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अलग पहचान: श्री लखनलाल देवांगन
    Featured

    पाली महोत्सव: पार्श्व गायिका सोना महापात्रा की मधुर आवाज पर झूमे श्रोता; पाली महोत्सव से मिलती है छत्तीसगढ़ की संस्कृति को अलग पहचान: श्री लखनलाल देवांगन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 8, 2024Updated:March 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *जिया लागे ना, तुम बिन मोरा… सोना महापात्रा के गाने सुन खूब झूमे दर्शकगण

    *गायिका सोना महापात्रा की सुरीली आवाज ने दर्शकों का जीता दिल

    *पाली महोत्सव के पहले दिन हास्य कवि सुरेंद्र दुबे, थिरमन दास एवं अन्य कलाकारों ने कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

    कोरबा/स्वराज टुडे:  हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर पार्श्व गायिका सोना महापात्रा ने पाली महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम का जमकर लुत्फ
    उठाया। युवा उनकी गीतों पर जमकर झूमे। गायिका ने मंच पर पालिवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए गाए जग मंगलगान, शिव पार्वती का मिलन महान शिवगान की प्रस्तुति के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत की।

    IMG 20240308 WA0055 IMG 20240308 WA0057 IMG 20240308 WA0058

    सांस्कृतिक गीतों के साथ बॉलीवुड की लोकप्रिय गीतों से उन्होंने समा बांधा। इसके बाद गायिका सोना महापात्रा ने जिया लागे ना, तुम बिन मोरा,
    आजा वे आजा वे आजा आ भी जा, अंबरसरिया, प्रसिद्ध कार्यक्रम सत्यमेव जयते की ओह री चिरइया, नन्ही सी चिरया, बेखोफ आजाद है जीना मुझे जैसे मधुर गीत की प्रस्तुति दी।

    IMG 20240308 WA0002IMG 20240308 WA0004गायिका की सुरीली आवाज से दर्शकगण खूब झूमे। महिला सशक्तीकरण की थीम पर उन्होंने महिषासुर मर्दिनी से मां दुर्गा की स्तुति और मुझे क्या बेचेगा रुपैया गीत गाकर महिलाओं को जागरूक किया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में फोक गीत और संगीत बसा हुआ है। यहां की हरियाली और खूबसूरती अप्रतिम है। यहां कार्यक्रम कर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। पाली के लोग बहुत प्यारे है। उन्होंने बताया कि बहुत वर्ष पहले वो बिलासपुर आयी थी, आज इतने साल बाद यहां आना हुआ, क्षेत्र के विकास को देख कर उन्हें अच्छा लगा। सोना की गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन।हुआ और सभी दर्शकगण खूब जोश और उत्साह के साथ के गानों में अपने सुर मिलाते रहे। गायिका की आवाज का जादू इस कदर छाया रहा कि देर रात तक लोगों की कानों पर उनके गाने गूंजते रहे।

    यह भी पढ़ें :  हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर लगाम नहीं, थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

    IMG 20240308 WA0062 IMG 20240308 WA0064 IMG 20240308 WA0063

    इसी प्रकार पाली महोत्सव के आज पहले दिन छत्तीसगढ़ के प्रसिद्घ कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मशहूर हास्य कवि डॉ सुरेन्द्र दुबे, हास्य कवि रामानन्द त्रिपाठी, वीर रस कवि श्री अभिषेक पांडेय, श्रृंगार रस की कवियित्री सोम रूपा तिवारी, हास्य कवि पद्मलोचन शर्मा एवं राष्ट्रवादी कवि देवेंद्र परिहार ने अपने प्रस्तुति से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
    छत्तीसगढ़ के गम्मत के ख्याति प्राप्त कलाकार थिरमन दास ने भी अपने टीम के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया।

    IMG 20240308 WA0076 IMG 20240308 WA0078 IMG 20240308 WA0081

    *उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री तथा राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय की उपस्थिति में पाली महोत्सव का हुआ शुभारंभ

    *महाशिवरात्रि की दी बधाई और सभी के खुशहाली की कामना की

    महाशिवरात्रि पर्व सहित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन,राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय सहित अन्य अतिथियों ने द्वीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और महाशिवरात्रि की बधाई लोगों को दी और कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पाली महोत्सव के माध्यम से यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है।

    IMG 20240308 WA0079 IMG 20240308 WA0080 IMG 20240308 WA0059

    महोत्सव में मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। इसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय से की गई थी। इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को पूरा कर राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में फैसला लिया है। 21 क्विंटल धान खरीदी, 31 सौ रुपये धान का समर्थन मूल्य का वादा पूरा किया जाएगा। शीघ्र ही 12 मार्च को अंतर राशि किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य चार हजार से 55 सौ कर दिया गया है। महतारी वन्दन योजना के माध्यम से 10 मार्च को सभी पात्र महिलाओं के खाते में राशि हर माह एक हजार रुपए प्रदान की जाएगी। उन्होंने आने वाले समय में पाली महोत्सव को और भी बेहतर ढंग से मनाने की बात कहते हुए सभी को महाशिवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी।

    यह भी पढ़ें :  TATA के 'A' ने खोला सपा नेता समेत 5 'परफेक्ट मर्डर' का राज, रेत माफिया-डॉक्टर ने ऐसे खेला खूनी खेल

    इस दौरान राज्य सभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महादेव हमारे देश में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम सबकी कामना है कि महादेव हम सभी देशवासियों को खुश रखे,उन्हें सफलता की राह में आगे बढ़ाए। हमारा छत्तीसगढ़ और हमारा भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़े।

    IMG 20240308 WA0079IMG 20240308 WA0080IMG 20240308 WA0059

    उन्होंने महिला दिवस से जोड़कर कार्यक्रम का आयोजन करने और महिला कलाकारों का सम्मान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हमारे देश में नारी शक्ति वंदनीय है। सरकार द्वारा महतारी वन्दन योजना के माध्यम से नारी शक्ति को आर्थिक रुप से सशक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देश को लगातार विकास की राह में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने महिला दिवस और महाशिवरात्रि की सभी को बधाई दी।

    कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने राज्य शासन की योजनाओं को बताते हुए लोगों को इसका लाभ उठाने तथा पाली महोत्सव के आयोजन में सभी को सम्मिलित होने की अपील की। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वागत भाषण के माध्यम से पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान रखकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महिलाओं को सम्मान देने महिला कलाकारों को मंच दिया गया है ताकि अन्य महिलाएं प्रेरित हो सकें।

     

    इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री श्री ननकीराम कँवर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कँवर, जनपद अध्यक्ष श्री दुलेश्वरी सिदार,अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री उमेश चंद्रा सहित सरपंच केराझरिया श्री सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। कमलज्योति

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  बालको ने विश्व युवा कौशल दिवस पर मनाया वेदांता स्किल स्कूल के 15 वर्षों का सफर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

    July 31, 2026

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली त्वरित राहत, अधूरी पुलिया बनी तो ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

    July 30, 2026

    6 दिन करतब दिखाकर खूब बटोरीं तालियां, 7वें दिन जिंदा दफन हुआ और सर्कस वाले की चली गई जान

    July 30, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    समरसता संकल्प अभियान: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय…

    Dewas: शासकीय महाविद्यालय में महर्षि सांदीपनि गुरू पर्व का आयोजन

    July 30, 2026

    Raipur: गांजा बिक्री की फिराक में घुम रहे 02 आरोपी गिरफ्तार, 1.69 लाख रूपये कीमत का 3.380 किलोग्राम गांजा जप्त

    July 30, 2026

    राशिफल 30 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.