Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»भूविस्थापितों की समस्याओं पर मुख्यालय के अधिकारियों के साथ कुसमुंडा में हुई बैठक
    Featured

    भूविस्थापितों की समस्याओं पर मुख्यालय के अधिकारियों के साथ कुसमुंडा में हुई बैठक

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 13, 2024Updated:February 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: एसईसीएल महाप्रबंधक कार्यालय कुसमुंडा सभागृह में कुसमुंडा क्षेत्र के अर्जित ग्रामों के ग्रामिणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यालय के अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक आयोजित की गई । जिसमें एसईसीएल मुख्यालय से महाप्रबंधक श्रम शक्ति शशिकिरण , महाप्रबंधक भू–राजस्व शरद तिवारी , प्रबंधक दीपिका वर्मा कुसमुंडा एरिया से महाप्रबंधक संचालन पाटिल , स्टाफ अधिकारी भू राजस्व एस के वर्मा, एस ओ पी एन पी राय , महाप्रबंधक सिविल आलोक श्रीवास्तव, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रबंधक जी एस दुबे , हसन एवम हरेंद्र सिंह उपस्थित थे । भूविस्थापित अपनी विभिन्न मांगों पर कार्यवाही नहीं करने के परेशान होकर 29 जनवरी को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर का गेट जाम धरना प्रदर्शन किए थे ।

    IMG 20240213 WA0038

    मुख्यालय के अधिकारियों से वार्ता के दौरान चारों एरिया कोरबा , कुसमुंडा , गेवरा , दीपका में अलग-अलग तिथियो में समस्या का निराकरण हेतु सहमति बनी थी । सहमति के अनुसार कोरबा परियोजना में 5 फरवरी को बैठक आयोजित हुई और कुसमुंडा परियोजना में सोमवार 12 फरवरी को बैठक हुई । बैठक में सभी समस्याओं को विस्तार से भुविस्थापित नेता बृजेश श्रीवास ने अधिकारियों के समक्ष रखा । बैठक में ग्रामीणों ने पुराने प्रकरण के निराकरण आज तक नहीं होने के संबंध में अधिकारियों को अपनी नाराजगी व्यक्त की । पुराने प्रकरण में मुख्यतः अर्जन के बाद जन्म , अवार्ड के बाद नामांतरण , शासन द्वारा प्रदत्त भूमि स्वामी हक की भूमि पर रोजगार , खाता संयोजन आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई । जिसमें मुख्यालय के अधिकारियो द्वारा स्पष्ट रूप से यह कहा गया की अवार्ड के बाद नामांतरण हुए भूमि स्वामियों के रोजगार प्रकरण पर कार्यवाही नहीं किया जा सकता । अर्जन के बाद भूमि कंपनी की हो जाती है, उसके बाद नामांतरण करना विधि सम्मत नहीं है ।

    यह भी पढ़ें :  सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    अर्जन के बाद जन्म लिए नामांकित व्यक्ति के रोजगार प्रकरण को प्रमुखता से अधिकारियों के समक्ष रखा गया । अर्जन के बाद जन्म लिए नामांकित उम्मीदवार के मुद्दे पर महाप्रबंधक शरद तिवारी ने कहा कि इस विषय में मुख्यालय स्तर पर अनेक बार बैठक कर निराकरण का प्रयास किया गया है । मामला न्यायालय होने के कारण समस्या का निराकरण निकालने में परेशानी हो रही है । बैठक में उपस्थित लोगों ने स्पष्ट रूप से यह कहा कि समस्या का निराकरण नहीं होने पर बार-बार आंदोलन होते रहेंगे , समस्याओं का हल निकालना पड़ेगा । कुछ ग्रामों के पुराने प्रकरणों पर 24 फरवरी को बैठक कर उचित कार्यवाही करने की बात अधिकारियों द्वारा कही गई । मुख्यालय के अधिकारियों ने नए प्रकरणों के संबंध में त्वरित कार्यवाही हेतु एरिया के अधिकारियों को निर्देशित किया । अधिकारियों ने बैठक के दौरान कहा कि शासकीय भूमि एवं दूसरे की भूमि पर निर्मित परिसंपत्तियो के एवज में अब पुनर्वास की पात्रता रहेगी , परंतु मुआवजा के साथ सोलिशियम राशि प्रदान नहीं की जाएगी । सोलिशियम राशि नहीं प्रदान करने की बात कहने पर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराई । नए अर्जन में अर्जित ग्रामों के छोटे खातेदारों के लिए रोजगार की स्थाई व्यवस्था करने की बात ग्रामीणों ने कही ।

    इस दौरान एरिया के अधिकारियों ने हाईवे रोड में दुकान एवं खदान में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी में अनिवार्य रूप से काम में रखवाने एवम अन्य विकल्प के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही। ग्रामीणों ने खदान में गैरप्रभावितो को कार्य मे रखने की बात कही , तब अधिकारियों ने क्षेत्रीय ग्रामीण को ही प्राथमिकता देने हेतु आश्वस्त किये । ग्राम पडनिया के हीरालाल कंवर एवं प्रताप सिंह कंवर ने भूमि का मुआवजा सभी ग्रामों में समान रूप से प्रदान करने की बात कही । उनके द्वारा यह अवगत कराया गया कि ग्राम खोडरी में 16 लाख तीस हजार प्रति एकड़ भूमि का मुआवजा राशि दिया गया है , जबकि ग्राम पडनिया , रिसदी एवं सोनपुरी के लिए पुराने दर पर भुगतान करने की कार्यवाही की जा रही है , यह उचित नहीं है ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा ने देशभक्ति के रंग में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    हमें भी वर्तमान दर से मुआवजा राशि भुगतान किया जाए । ग्राम जटराज के रोजगार एवं बसाहट पर उचित एवम त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया । खदान में कार्यरत मजदूरों को हाइ पावर कमेटी द्वारा निर्धारित मजदूरी प्रदान नहीं करने पर ठेकेदारों के खिलाफ कार्यवाही एवम व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया । ग्रामीणों ने सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित चार नंबर गेट से कोयला परिवहन करने से उत्पन्न समस्याओं के संबंध में अवगत कराया । सर्वमंगला नहर रोड में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है एवं सड़क धूल से पटा रहता है । आए दिन दुर्घटना होती रहती है । व्यवस्था दुरुस्त किया जाए या चार नंबर गेट को बंद किया जाए । इस पर अधिकारियों ने चार नंबर गेट शीघ्र बंद करने का आश्वासन दिया है ।

    बैठक में बृजेश श्रीवास , प्रताप सिंह कंवर सरपंच , हीरालाल कंवर , प्रताप सिंह , सुरभवन सिंह , धरम सिंह , भारत पटेल , रामाधार पटेल, विनोद श्रीवास , पत्थर सिंह, शंकर सिंह , जग सिंह , पतिराम , संतराम, श्याम लाल , हिमांशु , मनोज कुमार एवम अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,361 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.