Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 9 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 9 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपको अपने फिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। व्यवसाय कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ न मिलने से उनका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के खिलाफ उनके अधिकारी आज कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो किसी परिजन के कारण उनके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।

    वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आपने शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपके कुछ विशेष कर दिखाने की इच्छा आज प्रबल रहेगी। आज के दिन आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी कोर्स में दाखिला लेने का सोचा है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको किसी सहयोगी से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको नौकरी में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका प्रमोशन भी हो सकता है। आज अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में आपको किसी नए निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान की तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। आप माता-पिता की सलाह से यदि किसी काम को करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

    कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। आज आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप अपने घर का नवीनीकरण कराने पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपका मन आज इधर-उधर के कामों में लग सकता है। आप अपने लिए कुछ नए गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं। आपके परिवार में यदि कोई वाद-विवाद लंबे समय से पैर पसारे हुए था, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा। आपके परिवार के किसी सदस्य को कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

    सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायी रहने वाला है। बिजनेस में आ रही समस्याओं के कारण आप परेशान रहेंगे, जिसके साथ कारण आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन बना रहेगा। आपको धन का निवेश करने से बचना होगा, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जो जातक विदेशों से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

    आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। यदि आज आप मकान-दुकान आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप आज अपने कामों को उत्साह पूर्वक करेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे। आप अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़ें।

    यह भी पढ़ें :  220 की रफ्तार से आ रहा सुपर टाइफून, अगले 12 घंटों में चारों तरफ मचेगी तबाही, भारत के आस-पड़ोस में जारी हुई चेतावनी

    तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

    आज आपको लेनदेन के मामले में सावधान रहना होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज के दिन आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें नहीं तो आपको समस्या हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग में सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो वह आज दूर होती दिख रही है। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

    वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आज दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना है, नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। किसी नए घर, मकान, दुकान को खरीदने का सपना पूरा होगा। आपका धार्मिक कार्य के प्रति रुझान देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करनी पड़ सकती है।

    धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

    धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कुछ यादगार लम्हे व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आप इधर-उधर के कामों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस बनाए रखें। पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपके परिवार के सदस्य आपकी प्रगति देखकर आज प्रसन्न रहेंगे। कोई पुराना मित्र आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  कैफे में मुस्लिम युवकों के साथ पकड़े जाने पर युवती ने दी जान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

    मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की खरीदारी में अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। यदि बिजनेस में कोई आपको सुझाव दे, तो आप उसपर बहुत ही सोच विचार कर अमल करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। अविवाहित जातको के लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

    कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। यदि आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दी, तो आप उसे समय रहते पूरा करें। संतान की किसी बात को लेकर आप उनसे क्रोधित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई लेनदेन बहुत ही समझदारी से करें, नहीं तो बाद में आपकी कोई समस्या खड़ी हो सकती है। जो लोग राजनीति में कार्यरत है, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति में पड़ने से बचना होगा।

    मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

    आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपका संपत्ति से संबंधित कोई विवाद चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको व्यापार में आपका रुका हुआ धन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। माताजी का कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जो उन्हें परेशान करेगा। नौकरी में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा, जिसके कारण आप किसी काम को समय से कर पाएंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026

    Success story: ससुर ने दिया आइडिया, छोटे से कमरे से की शुरुआत, फिर खड़ा कर दिया ₹5000 करोड़ का कारोबार, जल्द ला सकते हैं IPO

    August 25, 2026

    Korba: मोटर साइकिल और तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर, दो की मौत, एक घायल

    August 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,882 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,498 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,360 Views
    Don't Miss

    Prayagraj: एक साथ खुदकुशी करने नैनी ब्रिज पहुंचा प्रेमी जोड़ा, युवक के छलाँग लगाते ही मौके से भाग खड़ी हुई प्रेमिका, लेकिन भाग्य ने भी कर दिया गजब का फैसला

    August 26, 2026

    उत्तरप्रदेश प्रयागराज/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने…

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 433 पदों के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026

    August 26, 2026

    अजब प्रेम की गजब कहानी ने मचाया बवाल, तीन बच्चों के पिता का पांच बच्चों की मां पर आया दिल, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

    August 26, 2026

    योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब देखभाल ना करने पर माता-पिता अपनी संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल

    August 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.