ब्रह्माकुमारी संस्थान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर दी गयी तिरंगे को सलामी

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कोरबा सेवाकेंद्र विश्व सदभावना भवन के सभागार में धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। ब्रह्मांकुमारी लीना बहन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपने देशप्रेम के भाव को व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. के.सी. देबनाथ, कमल कर्माकर, डॉ. एस. सब्बरवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240127 WA0029

डॉ. के. सी. देबनाथ ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया। उससे देश चल रहा है और राजनेताओं के माध्यम से सफल प्रयास भी किए जा रहे है। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि स्व पर शासन करना पहली प्राथमिकता है जो हम बुराईयो और विकारो के वशीभूत हो जाते है उससे निजात पाने का राजयोग एक सशक्त माध्यम है। इससे हम मन बुद्धि पर नियंत्रण करने की, नेतृत्व करने की कला सीख पाते है।

IMG 20240127 WA0027

डॉ. एस. सब्बरवाल ने कहा कि संविधान से देश चलता है और देश बनता है। स्वयं से, परिवार से और समाज से और यदि स्वयं में सुधार न हो तो परिणाम हमें ही भुगतना होगा। इसलिए हमें स्वयं में निरंतर सुधार करने की आवश्यकता है क्योंकि हम सुधरेंगे तो देश और प्रकृति का स्वतः उन्नति हो जाएगा। इस अवसर पर सस्था के अन्य भाई बहनो के साथ वरिष्ठ शेखर सिंह, एस. मुर्ति, लवलीन गाँधी, रश्मि शर्मा भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें :  BSNL सीनियर एक्जीक्यूटिव भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 7 मार्च 2026

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -