Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘टूटा शिवलिंग, खंडित गणेश-हनुमान की मूर्तियां…’, ज्ञानवापी ASI सर्वे रिपोर्ट की तस्वीर में दिखे कई सच, ओवैसी ने बोला तीखा हमला
    Featured

    ‘टूटा शिवलिंग, खंडित गणेश-हनुमान की मूर्तियां…’, ज्ञानवापी ASI सर्वे रिपोर्ट की तस्वीर में दिखे कई सच, ओवैसी ने बोला तीखा हमला

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    वाराणसी/स्वराज टुडे: वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद की भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट ने विवाद की एक नई लहर पैदा कर दी है। एएसआई रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद के निर्माण वाली जगह पर एक हिंदू मंदिर था।

    ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के भीतर हिंदू देवताओं की मूर्तियों और अन्य प्रतिमाओं के टुकड़े दिखाई देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। एएसआई रिपोर्ट में इन खंडित हिंदू देवताओं की मूर्तियों की तस्वीरें हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हनुमान, गणेश और नंदी जैसे हिंदू देवताओं की टूटी हुई मूर्तियों की तस्वीर सामने आई है। तस्वीरों में कई योनिपट्टों (शिवलिंग का आधार) की खोज के साथ-साथ एक शिव लिंग का भी पता चला है, जिसका निचला हिस्सा या आधार गायब है।

    जानें किन-किन देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित मिली

    ● एएसआई रिपोर्ट द्वारा जारी की गयी एक तस्वीर में संगमरमर से बनी भगवान हनुमान की मूर्ति दिखाई दी है, जिसका बायां हाथ गायब है।
    ● एक अन्य तस्वीर जो सामने आई है, उसे रिपोर्ट में टेराकोटा से बनी भगवान गणेश की मूर्ति बताया गया है। जो खंडित है।
    ● एएसआई की सर्वेक्षण टीम द्वारा ली गई तस्वीर में एक ‘योनिपट्ट’ दिखाया गया है जिसके पतले हिस्से पर एक सांप की आकृति दर्शाई गई है।
    ● एएसआई की सर्वेक्षण टीम द्वारा ली गई तस्वीर में एक टूटा हुआ ‘शिव लिंग’ भी दिख रहा है…जिसका ‘योनिपट्ट’ गायब दिख रहा है।
    ● इसके अलावा सिक्के, फारसी में खुदा हुआ एक बलुआ पत्थर का स्लैब, एक मूसल और अलग-अलग अवस्था में क्षतिग्रस्त मूर्तियों के अवशेष भी बरामद हुए हैं।
    ● हिंदू पक्ष का दावा है कि 839 पन्नों की रिपोर्ट और तस्वीरें इस बात का सबूत देते हैं कि ज्ञानवापी मस्जिद पहले से मौजूद हिंदू मंदिर के खंडहरों के ऊपर बनाई गई थी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    मस्जिद बनाने के लिए मंदिर के शिलालेखों का ही किया गया उपयोग

    वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी गई है। सर्वे में कई बड़े चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा है कि ASI ने कहा है कि मौजूदा ढांचे के निर्माण से पहले वहां एक बड़ा हिंदू मंदिर मौजूद था। उसके शिलालेख को पुन: उपयोग कर ये मस्जिद बनाया गया। इनमें देवनागरी, ग्रंथ, तेलुगु और कन्नड़ लिपियों में शिलालेख मिले हैं। इन शिलालेखों में जनार्दन, रुद्र और उमेश्वर जैसे देवताओं के तीन नाम मिलते हैं।

    यह ASI का निर्णायक निष्कर्ष है। एएसआई की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद से ही अब ज्ञानवापी का मुद्दा गरमाने लगा है। इस पूरे मामले पर AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का भी बयान सामने आया है।

    ASI रिपोर्ट पर भड़के ओवैसी

    owaisi 1706231439

    एएसआई रिपोर्ट के एक हिस्से में कहा गया है कि वैज्ञानिक अध्ययन/सर्वेक्षण के आधार पर वास्तुशिल्प अवशेषों, उजागर विशेषताओं और कलाकृतियों शिलालेखों, कला और मूर्तियों का अध्ययन किया गया। यह कहा जा सकता है कि मौजूदा संरचना के निर्माण से पहले वहां एक हिंदू मंदिर मौजूद था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने कहा है कि यह रिपोर्ट पेशेवर पुरातत्वविदों या इतिहासकारों के किसी भी समूह के सामने अकादमिक जांच में टिक नहीं पाएगा। रिपोर्ट अनुमान पर आधारित है और वैज्ञानिक अध्ययन का मज़ाक उड़ाती है। जैसा कि एक महान विद्वान ने एक बार कहा था एएसआई हिंदुत्व की गुलाम है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना गैर राजनीतिक संगठन की बैठक में संगठन का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा एवं 29 अगस्त के प्रादेशिक भोजली कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026

    New Delhi: पेपर लीक रोकने के लिए UPSC जैसा बनाए सिस्टम…NTA को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

    August 20, 2026

    Korba: 12 सितंबर को आहूत नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

    August 20, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,857 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,493 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,355 Views
    Don't Miss

    Korba: श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय ने हर्षोल्लास से मनाया स्थापना दिवस समारोह, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 20, 2026

    44 छात्राओं से प्रारंभ हुई शैक्षणिक यात्रा आज लगभग 1000 विद्यार्थियों तक पहुँची 04 कमरों…

    Korba: योगेश साहू ने केबीसी में जीते 50 लाख….1 करोड़ के सवाल पर किया गेम क्विट

    August 20, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य संजय देवांगन का आकस्मिक निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

    August 20, 2026

    राशिफल 20 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.