Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बनें जिलेवासी, श्री राम जानकी मंदिर बुधवारी में प्राण प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित
    Featured

    अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बनें जिलेवासी, श्री राम जानकी मंदिर बुधवारी में प्राण प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 22, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीधा प्रसारण

    *कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन

    कोरबा/स्वराज टुडे: अयोध्या के श्री राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवशाली पल के पूरे जिलेवासी साक्षी बने। कोरबा में बुधवारी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने श्री रामजानकी मंदिर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में किए गए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का अलौकिक लाइव प्रसारण देखा और प्रभु श्री राम के बाल्यरूप के अलौकिक छवि के दर्शन किए।

    IMG 20240122 WA0052 IMG 20240122 WA0051

    जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। साथ ही सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, सभापति नगर पालिक निगम श्री श्याम सुंदर सोनी एवं पार्षद श्री शैलेन्द्र सिंह, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, श्री दिनेश नाग, मंदिर प्रबंधक व राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष श्री अवधेश सिंह, श्री विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, समाज के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें :  गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग

    IMG 20240122 WA0050 IMG 20240122 WA0049

    श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम-नाम की गूंज से पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर स्थल में भगवान श्री राम की दर्शन व विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी अतिथियों ने लोगों को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी।
    मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जो सदियों तक लोगों के मन-मस्तिष्क में रहेगा। प्रभु श्री राम के आगमन की प्रतीक्षा आज समाप्त हुई है, हम सभी इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने है, यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज लोगों में अलौकिक उत्साह नजर आ रहा है। सभी राम धुन में खोए हुए है, राम भक्ति से पूरा शहर डूबा हुआ है, हर तरफ खुशियों का माहौल है। उत्सव मनाए जा रहे है, देश मे फिर से दीवाली आ गई है।

    IMG 20240122 WA0045

    उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जन जन से गहरा नाता है। हमारा प्रदेश उनका ननिहाल है, इसलिए हम सभी का उनसे विशेष जुड़ाव है। श्री राम हमारे इष्टदेव है, हमारे आराध्य है, मर्यादा पुरुषोत्तम है। हम सभी को उनके आदर्श को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। उनके दिखाए राहों पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।

    सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि यह पवित्र पल है, यह माहौल, यह ऊर्जा, यह वातावरण, यह घड़ी अद्भुत है। हमारे प्रभु राम आ गए हैं। हम सभी पर प्रभु राम की कृपा हुई है। हमारा जीवन धन्य हो गया, जो इस पल को घटित होते हुए हम देख पाए है। बरसों की अभूतपूर्व प्रतीक्षा, त्याग के पश्चात हमारे राम आ गए हैं। इस दौरान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को रामायण मानस गायन की प्रतियां सप्रेम भेंट की गई।

    यह भी पढ़ें :  आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    कलेक्टर ने कहा कि यह शुभ अवसर है, हमारे जीवन के इस अद्वितीय पल के प्रत्यक्षदर्शी हम सभी बने हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण यहां मंदिर स्थल पर किया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग समारोह का लाभ उठा सकें। जिलेवासियों में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु अभूतपूर्व उत्साह एवं उमंग व्याप्त रहा।

    कार्यक्रम स्थल में भव्य साज-सज्जा किया गया था, पूरे मन्दिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। सबेरे से ही रामायण मानस गायन मंडली द्वारा मनोरम रामभक्तिमय मानस गान की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर सभी श्रोतागण रामभक्ति में झूम उठे। जिसके अंतर्गत संगम मानस परिवार कुटेलामुड़ा पाली, श्री कृष्णा मानस परिवार सिंचाई कॉलोनी दर्री, जय भगवान मानस मंडली गेवरा, कुशल मानस मंडली मानिकपुर, आदर्श मानस मंडली तथा श्री पुरूषोत्तम दास की भजन मंडलियों ने मनोरम रामायणगान की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर में शाम के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा।

    जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मंदिरों-देवालयों में भजन, पूजन, कीर्तन, झांकी, प्रभात फेरी, कलश यात्रा की धूम रही। जगह-जगह तोरण, पताका, झंडे लगाए गए थे। प्रवेश द्वार सजाए गए थे। छोटे, बड़े, बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी वर्ग के श्रद्धालुओं में भगवान श्री राम के प्रति गहरी आस्था, प्रेम और समर्पण भाव नजर आया।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026

    Marhura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से लोगों में फूटा गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026

    Mathura: ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    March 21, 2026
    Top Posts

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026552 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026443 Views

    आखिर कौन था सूर्य प्रताप सिंह? जिसकी दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर की गई हत्या, कांप उठा वाराणसी

    March 21, 2026361 Views
    Don't Miss

    डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरा लगाकर बना लिए 3 हजार से ज्यादा वीडियो, फिर क्लीनिक मालिक को ही करने लगा ब्लैकमेल, जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार भी करने लगे ब्लैकमेल

    March 22, 2026

    गुजरात राजकोट/स्वराज टुडे: राजकोट में एक डॉक्टर ने क्लीनिक में गुप्त कैमरे लगाकर 3000 वीडिया…

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई, पत्नी ने ही 40 हजार की सुपारी देकर पति की कराई थी हत्या, आरोपी पत्नी समेत 3 गिरफ्तार

    March 22, 2026

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    March 21, 2026

    अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    March 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.