Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रथम प्रवास पर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत
    Featured

    प्रथम प्रवास पर कोरबा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, जगह जगह हुआ भव्य स्वागत

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सीएसईबी के सीनियर क्लब में ली संगठन की बैठक, कोरबा के पत्रकारों से की चर्चा फिर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण

    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री माननीय श्याम बिहारी जायसवाल जी का शुक्रवार दिनांक 19/01/2024 को पहला कोरबा प्रवास रहा। वे रायपुर के शंकर नगर स्थित शासकीय निवास से सड़क मार्ग से होकर कोरबा पहुंचे। रास्ते में जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर के सीएसईबी व्हीआईपी विश्राम गृह पहुंचने पर जिला भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने उनका उत्साह के साथ जोरदार स्वागत किया। दोपहर भोजन के बाद मंत्री श्री जायसवाल सीएसईबी के सीनियर क्लब में पहुंचे। जहां कोरबा जिले के संगठन प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के तैयारी के संबंध में चर्चा की।

    IMG 20240119 WA0086 IMG 20240119 WA0083

    उन्होंने प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के तर्ज पर लोकसभा चुनाव के लिए पुन: उसी गति एवं उसी ऊर्जा के साथ काम करने के लिए चार्ज किया। इस दौरान जिला संगठन सह प्रभारी श्री गोपाल साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रामपुर विधायक श्री ननकीराम कंवर, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य श्री जोगेश लांबा, श्री अशोक चावलानी, श्री ज्योतिनंद दुबे, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष श्री हितानंद अग्रवाल, जिला महामंत्री श्री संतोष देवांगन, श्री टिकेश्वर राठिया, किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री चुलेश्वर राठौर, कटघोरा विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश सिंह, पाली-तानाखार विधानसभा प्रभारी श्री बिजेंद्र शुक्ला, कोरबा विधानसभा प्रभारी श्री वी. रामाराव, जिला उपाध्यक्ष श्री आकाश सक्सेना, डॉ. आलोक सिंह, श्री संजय भावनानी, श्रीमती आरती सराफ, जिला मंत्री संदीप सहगल, नरेश टंडन, अजय जायसवाल एवं जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्री मनोज मिश्रा व सह मीडिया प्रभारी श्री पवन सिंहा मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें :  कृष्णा ग्रुप ने धूमधाम से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ कर्मचारियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    पत्रकार वार्ता में बताई अपनी प्राथमिकता

    IMG 20240119 WA0084 IMG 20240119 WA0082

    संगठन की बैठक के बाद मंत्री माननीय मंत्री श्री जायसवाल पत्रकार वार्ता में पहुंचे। जहां कोरबा प्रेस क्लब के सचिव श्री दिनेश राज व पत्रकार सोसायटी के अध्यक्ष एवं कोरबा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष श्री राजेंद्र जायवाल जी ने प्रेस क्लब परिवार की ओर से उनका स्वागत किया। वहीं डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से श्री जगदीश पटेल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते मेरे लिए यह बड़े सौभाग्य व हर्ष का विषय है कि जिस जिले का मैं जिला प्रभारी के रूप में 2 साल तक कार्य किया वहां कैबिनेट मंत्री बनने के बाद आज संगठनात्मक बैठक लेने आया हूं। उन्होंने आगे स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों से भी बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए सरकारी अस्पतालों का लगातार दौरा करते हुए वहां की कमी एवं आवश्यकताओं को जानकर उसे हल करने की कोशिश कर रहा हूं। आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों में उत्कृष्ट सेवा मिलेगी।

    मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का किया निरीक्षण

    संगठन की बैठक व प्रेस वार्ता के बाद मंत्री माननीय श्री जायसवाल 10वें जिले के रूप में कोरबा के मेडिकल कॉलेज व मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां उन्होंने बारिकी से निरीक्षण करते हुए चिकित्सा अधिकारियों व स्टाफ से मुलाकात की। मेडिकल कॉलेज में उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। उनसे चर्चा करते हुए कॉलेज व अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं समेत कमी व जरूरतों को जाना।

    विज्ञापन :

    IMG 20240118 WA0059

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    August 19, 2026

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर कोरबा जिले के पीएमश्री सेजेस दीपिका की तीन व्याख्याता निलंबित, कलेक्टर ने की थी अनुशंसा

    August 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,348 Views
    Don't Miss

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    आज का राशिफल: मंगल मिथुन राशि में, बुध और गुरु कर्क राशि में, सूर्य और…

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.