Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
    Featured

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 11, 2026Updated:July 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20260711 081518 8205
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    फिरोजाबाद/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले की शिकोहाबाद अदालत ने एक ऐतिहासिक और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। अदालत ने डेढ़ वर्षीय मासूम आरव की नृशंस हत्या के मामले में दोषी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक को फांसी की सजा से दंडित किया है।

    जिला जज डॉ. बब्बू सारंग की अदालत ने एकतरफा प्यार की सनक में किए गए इस कृत्य को ‘जघन्य से जघन्यतम’ अपराध मानते हुए आरोपी को मौत की सजा सुनाई। महज 41 दिनों के भीतर आए इस फैसले के दौरान अदालत परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

    एकतरफा प्यार की सनक में मासूम को 8 बार जमीन पर पटका

    यह दिल दहला देने वाली घटना 30 मई की है। अभियोजन के अनुसार, बदायूं के शेखूपुर निवासी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक पीड़ित महिला (रति शर्मा) से एकतरफा प्यार करता था और उस पर शादी करने का लगातार दबाव बना रहा था। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था और वह अपनी मां के साथ रह रही थी। जब महिला ने विराज के शादी के प्रस्ताव को साफ ठुकरा दिया, तो वह बौखला गया। 30 मई की दोपहर को आरोपी शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में महिला के पास पहुंचा और उसके डेढ़ साल के बेटे आरव को टॉफी दिलाने के बहाने साथ ले गया। गली में सन्नाटा देखकर आरोपी ने मासूम को एक के बाद एक लगातार 8 बार जमीन पर बेरहमी से पटका, जिससे सिर में गंभीर चोट आने के कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी बच्चे के शव को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया था।

    यह भी पढ़ें :  माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    अदालत में जब चला सीसीटीवी फुटेज, तो खुद को थप्पड़ मारने लगा हत्यारा

    इस पूरे मामले में सबसे अहम कड़ी घटनास्थल के पास लगा सीसीटीवी कैमरा साबित हुआ, जिसमें आरोपी की यह हैवानियत पूरी तरह रिकॉर्ड हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया था। जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव प्रियदर्शी ने बताया कि सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने दलील दी कि घटना के वक्त आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। लेकिन जब अदालत के कक्ष में हत्या का वह खौफनाक सीसीटीवी फुटेज चलाया गया, तो आरोपी विराज खुद को थप्पड़ मारने लगा और बेहद दुखी प्रतीत होने का नाटक करने लगा। अदालत ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस दलील को खारिज कर दिया।

    पुलिस और अभियोजन की तेज पैरवी: 6 दिन में चार्जशीट, 13 गवाहियां पूरी

    न्याय की दिशा में उत्तर प्रदेश पुलिस और अभियोजन विभाग ने बेहद सराहनीय व त्वरित कार्य किया। पुलिस ने घटना के महज 6 दिनों के भीतर अदालत में चार्जशीट (आरोप पत्र) दाखिल कर दी थी। इसके बाद अदालत ने तेजी से सुनवाई करते हुए मात्र छह दिनों में सभी 13 गवाहों की गवाहियां और जिरह पूरी कराई। गुरुवार को कोर्ट ने विराज को हत्या का दोषी करार दिया था और शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे दोनों पक्षों की अंतिम दलीलें सुनने के बाद फांसी की अंतिम सजा मुकर्रर कर दी।

    रो पड़ी मां, बोलीं- “मेरा बेटा कोई गुड्डा नहीं था, मुझे न्याय मिला”

    अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद मृतक आरव की मां रति शर्मा अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने बेहद भावुक होकर कहा, “मेरा बेटा कोई गुड्डा नहीं था। जिसने उसे इतनी बेरहमी से मार डाला, उसे फांसी की सजा मिलनी ही चाहिए थी। आज मुझे और मेरे मासूम बच्चे को सच्चा न्याय मिला है।” स्थानीय लोगों और विधिक विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी तेजी से आया यह फैसला देश स्तर पर एक कड़ा संदेश देगा और अपराधियों के भीतर खौफ पैदा करेगा।

    यह भी पढ़ें :  उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

    यह भी पढ़ें: चाकू (फरसा) की नोक पर हुई लूट की दो घटनाओं का खुलासा, 01 विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल 06आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: रिश्तेदार युवतियों को भी नहीं बख्शा, शादियों में खींच लेता था फोटो; AI से बना डाले 1000 अश्लील वीडियो

    यह भी पढ़ें: जिस माँ ने पति की मौत के बाद टूटे हुए परिवार को संभालने की जिम्मेदारी उठाई, उसी माँ की कातिल बन गयी 23 वर्षीय सगी बेटी, दिल को झकझोर देगी पूरी कहानी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026

    बालको अपने सामुदायिक उत्तरदायित्व का कर रहा है बखूबी से निर्वहन: लखन लाल देवांगन

    July 10, 2026

    कोरबा के युवा जनसेवक नरेंद्र देवांगन को मिली दुर्ग संभाग की कमान

    July 10, 2026

    गौमुखी सेवाधाम द्वारा देवपहरी में संचालित एकलव्य विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के पुर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम आयोजित, कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    July 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,732 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,427 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,115 Views
    Don't Miss

    हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान और नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम द्वारा “एक कदम – स्वस्थ माँ, दिव्य संतान की ओर” विषय पर विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन

    July 11, 2026

    गुरुग्राम/स्वराज टुडे:  हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (HSSF) एवं नैतिक एवं सांस्कृतिक प्रशिक्षण संस्थान (IMCTF),…

    राशिफल 11 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 11, 2026

    41 दिन में हुआ इंसाफ, डेढ़ साल के मासूम आरव के हत्यारे को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

    July 11, 2026

    माय भारत युवा कार्यक्रम के सतीश प्रकाश सिंह जिला नोडल अधिकारी हुए नियुक्त

    July 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.