Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»25000 करोड़ की GST चोरी पकड़ी, विशेष अभियान में 18000 फर्जी कंपनियों का पता लगा
    Featured

    25000 करोड़ की GST चोरी पकड़ी, विशेष अभियान में 18000 फर्जी कंपनियों का पता लगा

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n63800813517308606150346c458d3ecfb051227698948c6f5252289bad7c3c9c8eb1642386241a508adc78
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: देश भर में चलाए गए विशेष अभियान के जरिए कर अधिकारियों ने जीएसटी के तहत रजिस्टर्ड करीब 18,000 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है, जो करीब 25,000 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी में शामिल हैं।

    इन कंपनियों ने धरातल पर किसी सामान की खरीद-बिक्री नहीं की। सिर्फ कागजों में सामान की खरीद-बिक्री दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) तैयार किया और उसके नाम पर सरकार से बड़ी रकम ले ली।

    16 अगस्त से शुरू किए गए अभियान के दौरान कर अभियान में अधिकारियों ने 73,000 ऐसे कंपनियों और फर्मों की पहचान की थी, जिनके बारे में उन्हें संदेह था कि वे कर चोरी में लिप्त हैं या फिर कारोबार में हेराफेरी कर फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिड का लाभ ले रही हैं। इनके भौतिक सत्यापन के दौरान 18,000 कंपनियों का अस्तित्व ही नहीं मिला।

    बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली

    सूत्रों का कहना है कि भौतिक सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में फर्म और कंपनियां रजिस्टर्ड पते पर संचालित नहीं पाई गईं। जीएसटी रिटर्न के हिसाब से कंपनियों द्वारा जितना बड़ा कारोबार दिखाया जा रहा था, उतना स्टॉक मौके पर नहीं मिला। काफी फर्मों एवं कंपनियों का गोदाम पूरी तरह से खाली पाया गया। यहां तक की काफी जगहों पर गोदाम नाम की कोई चीज नहीं थी। जबकि उन फर्मों के रिटर्न के हिसाब से मौके पर गोदाम में बड़ा सामान उपलब्ध होना चाहिए था।

    सिर्फ कागजों पर चल रहीं कंपनियां

    रिटर्न से जड़े रिकॉर्ड के आधार पर कर अधिकारियों को पता चला कि कंपनियां सिर्फ कागजों पर चल रही हैं। खरीद-बिक्री दिखाने में कंपनियों का चैन (समूह) है, जो आपस में एक-दूसरे को लगातार सामान की खरीद-बिक्री दिखाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठा रही हैं।

    यह भी पढ़ें :  केरल में पकड़े गए बांग्लादेशी घुसपैठियों के खुलासे ने उड़ाए होश, मात्र 700 रु में मिल जाती है 'भारतीय नागरिकता' !

    सरकार ने सख्ती बढ़ाई

    सरकार फर्जी जीएसटी रजिस्ट्रेशन की जांच के लिए बड़े पैमान पर कार्रवाई कर रही है और अधिक से अधिक भौतिक सत्यापन हो रहा है। फर्जी रजिस्ट्रेशन के खिलाफ दूसरा राष्ट्रव्यापी अभियान 16 अगस्त से अक्टूबर के अंत तक चला। फर्जी रजिस्ट्रेशन के खिलाफ पिछले साल 16 मई से 15 जुलाई तक चले पहले राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जीएसटी रजिस्ट्रेशन वाली 21,791 इकाइयों का अस्तित्व नहीं पाया गया था। अभियान के दौरान 24,010 करोड़ रुपये की संदिग्ध कर चोरी का पता चला था। इससे पहले दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपये के फर्जी दावों में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगा था?

    टैक्स चोरी करना अब संभव नहीं

    टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी विभाग अब पूरी तरह से ऑटोमेटेड तरीके से काम कर रहा है। इसमें ई-इन्वॉइसिंग, ई-वे बिल, आईटीसी और ऑटोमेड ब्लॉकिंग का अहम रोल है। जीएसटी में इन सुधारों के चलते अब कर चोरी करना या फर्जीवाड़ा करना संभव नहीं है। दूसरी ओर राजस्व ‌विभाग ने भी कर चोरी पर सख्ती बढ़ाई है। देश में कई जगह छापेमारी कर कर चोरी पकड़ी गई है। इन सब कारणों से जीएसटी संग्रह लगातार बढ़ रहा है।

    यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद में शिकायत करने थाना पहुंची पत्नी, इधर पति ने आहत होकर लगा ली फाँसी 

    यह भी पढ़ें: भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है ‘सिंघम अगेन’

    यह भी पढ़ें: मुस्लिम इलाके में मासूम की गला रेतकर हत्या, गुस्साए लोगों ने दुकानों पर किया पथराव

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर, विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान शुरू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,629 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.