Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में 4th ग्रेड की नौकरी में 1st ग्रेड का घोटाला, मरे हुए 11 कर्मियों का प्रमोशन; सैलरी में करोड़ों का खेल
    Featured

    छत्तीसगढ़ में 4th ग्रेड की नौकरी में 1st ग्रेड का घोटाला, मरे हुए 11 कर्मियों का प्रमोशन; सैलरी में करोड़ों का खेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n670239235175116701455207be80d663b2e47828316a58a61f08354dc9a0d47a279aab12496d2833e82b55
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ के आदिम जाति कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी की भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है. जब ऊपर तक शिकायत गई तो विभाग ने जांच कराई. जांच में कई गड़बड़ियां सामने आईं और फिर रायगढ़ के तत्कालीन सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास को निलंबित कर दिया.

    बाद में यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया. हद तो तब हो गई, जब 10 साल बाद 11 मृतकों को प्रमोशन भी मिल गया. हालांकि इसी वर्ष 9 अप्रैल को मामला विधानसभा में उठा और दोबारा जांच के आदेश दिए गए.

    यह है मामला

    वर्ष 2013 में रायगढ़ में आदिम जाति कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 559 पदों (इनमें चपरासी, सफराई कर्मी जैसे पद.) पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था. विभाग ने पद तो 559 निकाले, लेकिन 605 पर नियुक्तियां हुईं. इसके बाद इन्हें वेतन कलेक्टर गाइडलाइन पर होना था, जो 4943 रुपये सैलरी बनती है. लेकिन इनको सैलरी रेगुलर कर्मचारियों की तरह यानी 10890 रुपये की जा रही थी. जब मामले का 18 महीने बाद पता चला तो इन्हें कलेक्टर गाइड लाइन के तौर पर पेमेंट किया जाने लगा.

    फिर मामला हो गया शांत

    जब तक पता चला तब तक सरकार को 5.71 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था. विभाग में मामले की कई शिकायतें भी पहुंचीं थीं. बताया गया कि पदों की नियुक्तियों के दौरान गड़बड़ियां हुई हैं. उस दौरान जांच की गई. फिर रायगढ़ के तत्कालीन सहायक आयुक्त अविनाश श्रीवास को निलंबित कर दिया. फिर मामला शांत हो गया.

    जब कर्मचारियों को 10 वर्ष हो गए तो उन्हें परमानेंट (नियमित) किया. 2013 में ही रिक्त पदों के अलावा भी अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ती कर ली गई थी और बाद 29 को परमानेंट कर दिया था. हद तो तब हो गई, जब विभाग ने 10 ऐसे कर्माचरियों को प्रमोशन दिया, जिनकी मौत हो चुकी थी.

    यह भी पढ़ें :  ₹7 लाख की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार...मकान, जमीन एवं मलबा बेचने का इकरारनामा कर राशि लेने के बाद जमीन अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप

    विधानसभा में मामला उठने के बाद 9 अप्रैल को दोबारा जांच के आदेश दिए गए. रिक्त भर्ती अनियमितता सामने आने के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गईं. भाजपा ने इसे मानवीय भूल बताया तो कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

    भाजपा-कांग्रेस ने क्या कहा?

    कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा, भाजपा की सरकार में भर्ती की प्रक्रिया हुई थी. उस दौरान गड़बड़ी की शिकायत हुई थी, आज वे शिकायत प्रमाणित हो गई है. बीजेपी का मूल काम लेन-देन करना है. हर विभाग में भर्ती होती है. केंद्र में सरकार में रहते जांच नहीं हो पाई. बीजेपी सरकार में सभी जगह ले-देकर भर्ती हो रही है. युवाओं को ठगना प्रमाणित हो गया है.

    भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने कहा, यह कोई भ्रष्टाचार नहीं है, ये मानवीय भूल है. सरकार के संज्ञान में आने का बाद अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. ना यह कोई षड्यंत्र है और ना एक घोटाला है.

    इन मृतकों को मिला प्रमोशन

    • फुलकुमारी – निधन: 22 मई 2021
    • गणेश राम – निधन: 18 नवम्बर 2016
    • परखित कुमार – निधन: 11 सितम्बर 2017
    • चम्पा चौहान – निधन: 2 दिसम्बर 2018
    • राकेश सिदार – निधन: मई 2019
    • गुलाब बंजारे – निधन: 19 अप्रैल 2021
    • अजीत टोप्पो – निधन: 5 जुलाई 2017
    • सीताराम राठिया – निधन: 17 फरवरी 2020
    • रेखा सिदार – निधन: 7 फरवरी 2021
    • जितेंद्र सिदार – निधन: 7 अक्टूबर 2020
    • दयाराम – निधन: 7 जुलाई 2018

    यह भी पढ़ें: रायपुर के निजी स्कूल अब नहीं चला सकेंगे प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें, डीईओ ने जारी किया आदेश

    यह भी पढ़ें: 12 वीं पास फर्जी DSP चढ़ा पुलिस के हत्थे, हूटर वाली गाड़ी में घूमता था, रौब दिखाकर महंगे होटलों में फ्री में रुकता था

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको का स्वास्थ्य संकल्प, सामुदायिक सेवाओं से उन्नत चिकित्सा तक विस्तार

    यह भी पढ़ें: इजराइली हमले के बाद पकड़े गये जासूसों को ईरान में मिल रही सीधे फांसी…जबकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत में पकड़े गए जासूसों का अब तक दाखिल ही नहीं हुआ आरोप पत्र

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026

    एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 11, 2026

    Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    ● शिक्षा डिप्लोमा प्राइवेट इन्वेस्टिगेशन, एक्सपोर्ट मैनेजमेंट, पत्रकारिता ● 1 राष्ट्रीय स्तर = समाज रत्न=…

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.