Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त
    Featured

    सुकमा जिले में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, केरलापेंदा गांव हुआ माओवाद मुक्त

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n66681573417488633265111f5ac5987e8d1181460d6c7917596466c137ce32b7fa731f46b4b1975a63e0e1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सुकमा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार को कुल 25 लाख रुपए के इनामी 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि इनमें से नौ नक्सली चिंतलनार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत केरलापेंदा ग्राम पंचायत के हैं. इस आत्मसमर्पण के साथ ही यह गांव नक्सलवाद से मुक्त हो गया है.

    राज्य सरकार की नई योजना के अनुसार नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत को विकास परियोजनाओं के लिए एक करोड़ रुपया प्रदान किया जाएगा.

    सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि एक महिला समेत सभी 16 नक्सलियों ने माओवादियों की अमानवीय विचारधारा और स्थानीय आदिवासियों पर नक्सलियों के अत्याचारों से तंग आकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

    चव्हाण ने बताया कि नक्सली राज्य सरकार की ‘नियद नेल्लनार’ (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित हैं. इस योजना का उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुविधाजनक बनाना है.

    अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादियों की केंद्रीय क्षेत्रीय समिति (सीआरसी) कंपनी नंबर दो की सदस्य रीता उर्फ डोडी सुक्की (36) और माओवादियों की पीएलजीए बटालियन नंबर एक के एक पार्टी सदस्य राहुल पुनेम (18) के सर पर आठ-आठ लाख रुपए का इनाम था. उन्होंने बताया कि इसके अलावा लेकम लखमा (28) पर तीन लाख रुपये तथा तीन अन्य नक्सलियों के सर पर दो-दो लाख रुपए इनाम था.

    अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से नौ केरलापेंदा ग्राम पंचायत के हैं. उनके आत्मसमर्पण के बाद, यह ग्राम पंचायत नक्सल मुक्त हो गयी है.

    यह भी पढ़ें :  'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली', नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो...

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की एलवद पंचायत योजना के अनुसार, गांव को विकास कार्यों के लिए एक करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जाएगा.

    छत्तीसगढ़ की नई नक्सल आत्मसमर्पण/पीड़ित सहायता एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत राज्य सरकार ने ‘एलवद पंचायत योजना’ शुरू की है, जिसमें उन ग्राम पंचायतों के लिए एक करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत करने का प्रावधान है, जो अपने क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों को आत्मसमर्पण कराने में मदद करेंगे तथा खुद को माओवाद मुक्त घोषित करने का प्रस्ताव पारित करेंगे.

    राज्य सरकार द्वारा हाल ही में प्रोत्साहन योजना शुरू किए जाने के बाद जिले में यह दूसरी ऐसी ग्राम पंचायत है, जो इस समस्या से मुक्त हुई है.

    इस वर्ष अप्रैल माह में बड़ेसट्टी ग्राम पंचायत को नक्सल मुक्त घोषित किया गया था, जब वहां के सभी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की गई है तथा सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा. पिछले वर्ष बस्तर क्षेत्र में 792 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था. बस्तर में सुकमा सहित सात जिले शामिल हैं.

    यह भी पढ़ें: स्वतंत्र पत्रकार पर हमला: HAPPYHOME HOLIDAYS के खुलासे के बाद मिली जान से मारने की धमकी

    यह भी पढ़ें: भाजपा नेत्री का अय्याश बेटा…130 अश्लील वीडियो हुए वायरल, भाजपा में पसरा सन्नाटा तो विपक्ष ने साधा निशाना

    यह भी पढ़ें: पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग लिव इन में रहती थी पत्नी, गुस्साए पति ने दोनों को सरेराह चाकू से गोदकर मार डाला

    यह भी पढ़ें :  वन विभाग के कार्य में बाधा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में FIR दर्ज

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026

    बिलासपुर में 5 जुलाई को होगा “RK Kid’s Talent Runway 2026” का भव्य आयोजन

    June 24, 2026

    कुत्ते पर जहर का किया टेस्ट, फिर बारी-बारी से गांव के 8 लोगों की ले ली जान, अब पुलिस की गिरफ्त में छत्तीसगढ़ का साइको किलर

    June 24, 2026

    भारत की सबसे रहस्यमयी और भूतिया जगह, जहां जाने की सोचते ही काँप जाती है लोगों की रूह, आजतक विज्ञान भी नहीं सुलझा सका रहस्य

    June 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,659 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026926 Views
    Don't Miss

    दिल्ली कैपिटल्स के इस स्टार खिलाड़ी पर लगा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

    June 24, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: :बंगाल और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक…

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास

    June 24, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद जिला कोरबा की अहम बैठक संपन्न, हिंदू हित एवं सेवा कार्यों पर हुआ मंथन

    June 24, 2026

    बिलासपुर में 5 जुलाई को होगा “RK Kid’s Talent Runway 2026” का भव्य आयोजन

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.