Featuredफ़िल्मी

15 मार्च को ‘केसीएफ मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 का होगा भव्य आयोजन, अनेक बॉलीवुड हस्तियां होंगी शामिल

मुम्बई-स्वराज टुडे: पुरस्कार समारोह के शो मैन कहे जाने वाले डॉ कृष्णा चौहान आगामी 15 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ का भव्य आयोजन मुम्बई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में करने जा रहे हैं। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं।

IMG 20240302 WA0094

डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में कई हस्तियां मौजूद होंगी। जिनमें इस्माइल दरबार, सोमा घोष, गौहर खान, दिलीप सेन, दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, योगेश लखानी (ब्राइट), सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल और ऋतु पाठक का नाम उल्लेखनीय है।
इस अवार्ड समारोह के सीजन 3 को लेकर डॉ कृष्णा चौहान तैयारी कर रहे हैं।

IMG 20240302 WA0093

कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से फिल्म इंडस्ट्री में बतौर फिल्ममेकर काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे बड़ी बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया।
मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 के आयोजन को लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मिस एंड मिसेज इंडिया के ज्यूरी मेम्बर्स होंगे इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परीन सोमानी, डॉ दीपा नारायण झा, सिंगर ऋतु पाठक और फैशन डिजाइनर डॉ भारती छाबड़िया।

IMG 20240302 WA0092

अपने सभी अवार्ड समारोह में समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ साथ डॉ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी सम्मान से नवाजते हैं।
आपको बता दें कि डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं, एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में अव्वल नम्बर पर माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरुस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं।
कृष्णा चौहान अपने जन्मदिन 4 मई 2024 को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2024’ का चौथी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button