Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हास्य के रंग में रंगा है कॉमेडी पंजाबी फिल्म “मियां बीवी राजी की करनगे पाजी” का ट्रेलर
    Featured

    हास्य के रंग में रंगा है कॉमेडी पंजाबी फिल्म “मियां बीवी राजी की करनगे पाजी” का ट्रेलर

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 4, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241104 174255 5502
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे : बॉलीवुड में जहाँ आज लगभग हर फिल्म में पंजाबी गीतों को शामिल करना जैसे अनिवार्य मान लिया गया है, उसी तरह पंजाबी सिनेमा भी पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता, क्वालिटी और भव्यता के मामले में चर्चित रहा है।

    IMG 1145 Still from movie

    इसी कड़ी में युवराज हंस, डॉ अनिल मेहता और अभिनेत्री शहनाज सेहर स्टारर कॉमेडी पंजाबी फिल्म “मियां बीवी राजी की करनगे पाजी” का हास्य से भरपूर ट्रेलर आउट हो गया है। विख्यात गायक और राजनीतिज्ञ हंसराज हंस के बेटे युवराज हंस इसमें युवराज नाम की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जो पंजाबी सुपर स्टार हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर, डॉ अनिल मेहता ने इसमें फ़िल्म की हिरोइन के अंकल जयदीप (पाजी) का रोचक रोल निभाया है, वहीं शहनाज सेहर सिमरन की भूमिका में हैं।

    Still from movie 1

    फ़िल्म का ट्रेलर हास्य के रंग से भरा हुआ है वहीं कुछ शानदार गानों की झलकियां भी नज़र आती हैं। इस फ़िल्म की कहानी का मुख्य किरदार युवराज है जो अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए पंजाब से मुंबई शहर आता है, और मुंबई में सिमरन नाम की लड़की से युवराज को प्यार हो जाता है, लेकिन सिमरन के चाचा जयदीप पाजी युवराज को रिजेक्ट कर देते हैं, क्योंकि वह अपने पार्टनर अजीत सिंह के बेटे सनी से सिमरन का विवाह कराना चाहते हैं। इसके पीछे एक रोचक वजह है जिसे आप फ़िल्म देखकर जान पाएंगे।

    Poster

    फिल्म के प्रोड्यूसर डॉ अनिल मेहता का कहना है कि यह एक आउट ऐंड आउट कॉमेडी फिल्म है जिस तरह की फिल्में पंजाब मे लोग देखते और पसन्द करते हैं। इसमें असली पंजाब का फ्लेवर आपको देखने को मिलेगा। सिनेमा में विभिन्न कैरेक्टर्स हैं जो कॉमेडी की दुनिया के स्टार हैं। हम उन्हें बहुत सारे कॉमेडी शोज़, रियलिटी शो में देखते हैं। टेंशन के इस युग में लोगों को हंसना हंसाना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए पूरी तरह कॉमेडी फिल्म बनाने का फैसला किया गया । इस फ़िल्म के द्वारा दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 9 जुलाई 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Still from movie 2

    हैरी-मेहता की डायरेक्टर जोड़ी का कहना है कि हर उम्र के दर्शक यह सिनेमा देखकर हंसेंगे। इस फ़िल्म का गीत काला निज़ामपुरी और संगीत निर्देशन जस कियस जी ने किया है, जो बहुत अच्छा है। 29 नवम्बर 2024 को यह फ़िल्म पंजाब सहित देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है।”

    टी जी एम प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म के निर्माता डॉ अनिल के. मेहता, को प्रोड्यूसर स्नेह मेहता, एक्सीकेटिव प्रोडूसर तन्वी गौरी मेहता हैं। एक्शन डायरेक्टर दीपक शर्मा, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना हैं। एडिटर अभिषेक मसकर है I फ़िल्म के कलाकारों में युवराज हंस, शहनाज सेहर, डॉ. अनिल के. मेहता, स्नेह मेहता, परमवीर सिंह, दीपक राजा, हरप्रीत कौर सासन, सनी मेहता (चेतन राय), भारत नेगी, बनवारी झोल, अनुपम खुराना, के के टंडन, ऋचा तिवारी, सोफिया दून, शुभ्रतो सरकार, करण बिट्टू और अनुपमा बहल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

    Trailer link https://youtu.be/PJCjXyWjC7Q?si=YDFXOFaOh20E5Y-H

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

    July 12, 2026

    जिला साहू संघ कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, आगामी विभिन्न आयोजनों की तैयारी को लेकर हुई चर्चा

    July 11, 2026

    सुरेन्द्र साहू भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के संभाग प्रभारी बनाए गए

    July 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,737 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,428 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,117 Views
    Don't Miss

    Raipur: फर्जी नियुक्ति पत्र देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी इमरान कादरी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

    July 12, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिटी…

    राशिफल 12 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 12, 2026

    गाजियाबाद में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 23 महिलाएं और 6 पुरुष

    July 12, 2026

    कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका

    July 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.