Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»हजारों साल तक इंडोनेशिया में हिंदू राजाओं का राज, जानें कैसे बन गया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश
    Featured

    हजारों साल तक इंडोनेशिया में हिंदू राजाओं का राज, जानें कैसे बन गया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6491401361737819771341829b1a4212b90c6cc70f72d479b81b44bdb143155ef2ef35014a4115d1b3f466
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. यह 5वीं बार है, जब गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के नेता मुख्य अतिथि बनेंगे.

    26 जनवरी 1950 को भारत ने सबसे पहला गणतंत्र दिवस मनाया था। उस वक्त के कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो आए थे। भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते काफी पुराने हैं। 27 करोड़ की आबादी वाले देश में 90 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है। एक वक्त ऐसा भी था जब यहां पर हिंदू राजाओं का काफी दबदबा हुआ करता था। लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर हिंदू और बौद्ध प्रभाव वाले इंडोनेशिया में मुस्लिम धर्म कैसे पहुंच गया और यह दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश कैसे बन गया।

    इंडोनेशिया हमेशा से व्यापार के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण रहा है। चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तक ये सभ्यता काफी विकास कर चुकी थी। हिंदू और बौद्ध धर्म मानने वाले ऋषि परंपरा का पालन करते थे। यहां पर करीब दो हजार सालों तक हिंदू और बौद्ध धर्म का दबदबा कायम था। इतना ही नहीं यहां पर हिंदू और बौद्ध धर्म मानने वाले राजाओं का शासन हुआ करता था। चीन और भारत का इंडोनेशिया से काफी पुराना रिश्ता था। इंडोनेशिया में काफी अच्छी मात्रा में संसाधन मौजूद हैं। इसी वजह से यह व्यापार के लिहाज से सभी देशों के लिए काफी प्राथमिकता वाला रहा है। इंडोनेशिया में बाकी धर्मों के मानने वाले लोग भी धीरे-धीरे पहुंचने लगे।

    बड़े घरानों ने भी अपनाया इस्लाम

    13वीं सदी के अंत में पूर्वी जावा में हिंदू माजापाहित साम्राज्य का उदय हुआ। इसके चीफ गजाह मदा थे। उनके इस दौर को इंडोनेशिया का सुनहरा काल भी बोला जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 8वीं सदी में अरबी मुस्लिम व्यापारी इंडोनेशिया पहुंचे थे। लेकिन यहां पर इस्लाम का प्रचार और प्रसार 13वी सदी के आखिर में शुरू हुआ। सबसे पहले तो इस्लाम धर्म स्थानीय शासकों ने ही अपनाया। इतना ही नहीं फिर कुछ बड़े घरानों ने इस्लाम धर्म अपना लिया। 13वीं सदी में सुमात्रा के उत्तरी तट पर इस्लामी राज्यों का निर्माण शुरू हुआ था। सुल्तान मलिक अल-सालेह को यहां के पहले मुस्लिम शासक के तौर पर जाना जाता है। धीरे-धीरे यहां पर इस्लाम ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  टिफिन खोलकर मुंह में रखा निवाला, चबाकर निगलने से पहले शिक्षक की आ गयी मौत, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    मुस्लिम व्यापारियों ने स्थानीय महिलाओं से की शादी

    व्यापारी और शासकों ने इस्लाम धर्म को अपनाना शुरू कर दिया। मुस्लिम व्यापारी यहां की स्थानीय महिलाओं से शादी करते थे। कुछ व्यापारी शाही परिवारों में भी विवाह करते थे। जब यहां के शासकों ने इस्लाम धर्म को अपनाना शुरू कर दिया तो वैसे-वैसे अन्य लोगों ने भी इसे अपनाया। इस्लामी धर्म का प्रसार 15वीं सदी में मलक्का सुलतानत के शासन के दौरान और भी तेजी से होना लग गया। सबसे खास बात ये है कि कुछ जगहों पर तलवारों के बलबूते पर भी इस्लाम धर्म लाया गया। साथ ही लोगों का धर्मांतरण कराया गया।

    इंडोनेशिया में इस्लाम सबसे बड़ा धर्म

    इंडोनेशिया का अगर सबसे बड़ा कोई धर्म है तो वह इस्लाम ही है। प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक, 2011 में देश की मुस्लिम आबादी का 99 फीसदी सुन्नी मुस्लिम की थी। बाकी 1 फीसदी शिया मुस्लिम हैं। चार लाख की आबादी अहमदी मुस्लिम की है। इंडोनेशिया में मुस्लिम बहुमत है। हालांकि, यह संवैधानिक तौर पर एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है। इसमें सरकार की तरफ से 6 धर्मों को ऑफिशियल तौर पर मान्यता दी है।

    हिंदू धर्म की जड़े मजबूत

    भारत और इंडोनेशिया के रिश्ते काफी पुराने हैं। यही वजह है कि इंडोनेशिया और भारत में काफी समानताएं नजर आती हैं। इसको अब एक उदाहरण के तौर पर समझने की कोशिश करें तो अगर इंडोनेशिया में रामायण या महाभारत का जिक्र किया जाए तो ये कहेंगे कि यह तो हमारे यहां के ग्रंथ हैं। इतना ही नहीं इंडोनेशिया में हिंदू धर्म की कथाएं आज भी यहां की संस्कृति का भाग हैं।

    यह भी पढ़ें :  बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    यह भी पढ़ें: सनातन पर संकट आया तो भारत में कोई नहीं बचेगा.., प्रयागराज से योगी का ऐलान सुनकर कट्टरपंथियों में हड़कंप

    यह भी पढ़ें: योगी में हिम्मत है तो रोककर दिखाएं! मुस्लिम मंत्री ने दी खुलेआम चुनौती सबके सामने लगाऊंगा महाकुंभ में डुबकी

    यह भी पढ़ें: बीएससी-एमएससी नर्सिंग दाखिले के नियम बदले, अब 12 वीं में साइंस होना जरूरी नहीं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026

    New Delhi: आसिफ के फोन में मिला अश्लील कंटेंट, हेमंत-मुकेश की सर्च हिस्ट्री डिलीट, आस्था कुंज रेप केस में खुला बड़ा राज़

    September 24, 2026

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    राशिफल 24 सितंबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 24, 2026

    आज का राशिफल: आज का दिन कई राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में…

    Korba: निर्धारित सीमा से अधिक आवाज में डी.जे. बजा रहे डीजे संचालकों के खिलाफ कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई, 05 वाहनों सहित विशाल साउंड सिस्टम जब्त

    September 24, 2026

    सोशल साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ओये चिल मार’ 25 सितंबर को होगी रिलीज ….!

    September 24, 2026

    बिस्तर पर दुल्हन का शव तो फंदे पर मिला दूल्हा, सात फेरों के बाद सुहागरात पर दिल दहला देने वाली घटना

    September 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.