Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»सुनालिया नहर पुल पर नहीं लगेगा जाम, बेहतर आवागमन के साथ मिलेगा आराम, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर वाई शेप अंडरपास की मिली स्वीकृति
    Featured

    सुनालिया नहर पुल पर नहीं लगेगा जाम, बेहतर आवागमन के साथ मिलेगा आराम, श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की अनुशंसा पर वाई शेप अंडरपास की मिली स्वीकृति

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कलेक्टर ने दी प्रशासकीय स्वीकृति

    कोरबा /स्वराज टुडे:  शहर में प्रवेश के साथ ही रेल्वे स्टेशन आने-जाने वाले सुनालिया नहर पुल मुख्य मार्ग में रेल्वे क्रॉसिंग बंद होने की वजह से नहर पुल पर वाहनों के जाम में फंसने वाले आम लोगों को जल्दी ही राहत के साथ आराम मिलने लगेगा। आम लोगों को फाटक बंद होने से इस मार्ग पर आवागमन में जो परेशानी उठानी पड़ती है, वह आने वाले समय में दूर हो जाएगी। कोरबा के विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन की पहल, अनुशंसा और कलेक्टर श्री अजीत वसंत के प्रयासों से इस सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग पर शीघ्र ही वाई शेप अंडरपास का निर्माण होने वाला है।

    कलेक्टर द्वारा अंडरपास निर्माण के लिए 30 करोड़ 97 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जल्द ही तकनीकी स्वीकृति उपरांत अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। जिला प्रशासन की इस पहल से शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी होने वाली है और उन्हें बेहतर आवागमन उपलब्ध होने वाला है।

    औद्योगिक नगरी वाले जिले के रूप में पहचान रखने वाले कोरबा जिले के हृदय स्थल पॉवर हाउस मुख्य मार्ग तथा सुनालिया नहर पुल मार्ग से शहरवासी नियमित आवागमन करते हैं। शहर से रेल्वे स्टेशन की ओर जाने और रेल्वे स्टेशन से शहर की ओर आने के लिए सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग का मार्ग महत्वपूर्ण स्थान है। विगत समय से सुनालिया नहर पुल वाले मुख्यमार्ग पर यातायात का दबाव भी तेजी से बढ़ रहा है। मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ने से नहर पुल पर आये दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति भी निर्मित होती है। यह समस्या और भी विकराल हो जाती है, जब कोई उत्सव का माहौल हो तथा रेल्वे फाटक बंद हों।

    यह भी पढ़ें :  बीजेपी की सरकार बनते ही पश्चिम बंगाल को मिली नई बुलेट ट्रेन की सौगात, दिल्ली से सिलीगुड़ी 1500 किमी का सफर मात्र 6 घंटे में, जानिए किन-किन शहरों से होकर जाएगी ट्रेन

    रेल्वे फाटक के बंद होने व खुलने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। शहर की इस बड़ी समस्या को संज्ञान में लेकर कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिले के एसपी तथा अन्य अधिकारियों के साथ जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने सुनालिया मार्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण मार्गों का अवलोकन भी किया गया था। इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग (सेतु) के अधिकारियों को सुनालिया रेल्वे क्रॉसिंग में अंडरपास निर्माण के लिए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। आखिरकार उद्योग मंत्री श्री देवांगन की अनुशंसा पर जिला खनिज न्यास मद से लगभग 30 करोड़ 97 लाख रूपए की लागत से अंडरपास निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

    490.50 मीटर लंबी और 8.5 मीटर चौड़ी होगी अंडरपास 

    सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग में बनने वाले अंडरपास का निर्माण पीडब्ल्यूडी (सेतु) की देखरेख में राइट्स (रेल्वे) द्वारा किया जाएगा। इस अंडरपास की लागत 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार रूपए आएगी। अंडरपास की कुल लंबाई 490.50 मीटर तथा चौड़ाई 8.5 मीटर होगी। अंडरपास में रेल्वे लाइन के नीचे 25 मीटर का बॉक्स होगा। सुनालिया चौक तरफ की लंबाई 188.50 मीटर और रेल्वे स्टेशन की तरफ 138.50 तथा पुरानी बस्ती (कोतवाली) की ओर लंबाई 138.50 मीटर होगी।

    शेड, लाइट तथा पानी निकासी की होगी व्यवस्था 

    अंडरपास का निर्माण आधुनिक तकनीकों के आधार पर किया जाएगा। अंडरपास में आवागमन के दौरान आने-जाने वालों को परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा गया है। बारिश तथा धूप से बचाव के लिए अंडरपास में शेड का निर्माण किया जाएगा। अंडर पास में पर्याप्त रोशनी हेतु लाइट की व्यवस्था होगी। इसी तरह पानी निकासी तथा साफ-सफाई के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं ₹1.50 लाख अर्थदण्ड

    रेल्वे और डीएमएफ की राशि से होगा अंडरपास का निर्माण 

    IMG 20240311 WA0072

    सुनालिया नहर पुल रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग पर बनाए जाने वाले अंडरपास की लागत राशि 30 करोड़ 96 लाख 89 हजार आंकी गई है। इस राशि का वहन रेल्वे और जिला खनिज न्यास मद से आधा-आधा किया जाएगा। अंडरपास बनने के पश्चात् रेल्वे फाटक बंद कर दिए जाएंगे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026

    लोग एक सरकारी नौकरी के लिए तरसते हैं, छत्तीसगढ़ की चारु पांडे ने 23 की आयु में 19 एग्जाम क्रैक किए, आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति के हाथों मिलेगा ‘गोल्ड मेडल’

    June 9, 2026

    उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित स्पेशल लोक अदालत में आवेदन जमा करने की तिथि 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई की गई

    June 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,616 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,057 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026908 Views
    Don't Miss

    रेप के आरोप में फंसे कथावाचक पवन देव के समर्थन में आया कथित पीड़िता का सगा भाई, कही ऐसी बात कि हिल गयी पुलिस

    June 10, 2026

    उत्तरप्रदेश अयोध्या/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी अयोध्या से एक बेहद हैरान करने वाला मामला…

    DU प्रोफेसर हत्याकांड: ‘पूरी प्लानिंग’ के तहत हुआ कत्ल! आरोपियों के घर मिला चौंकाने वाला सामान

    June 9, 2026

    CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    June 9, 2026

    श्री किशोर चन्द्र पात्र ने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख का किया पदभार ग्रहण

    June 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.