Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘शैतानी रस्में’ से सुरभि शुक्ला की टीवी पर धमाकेदार वापसी
    Featured

    ‘शैतानी रस्में’ से सुरभि शुक्ला की टीवी पर धमाकेदार वापसी

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे:  नज़र से ओझल मतलब दिमाग से ओझल, यह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सच है और टीवी से दूर रहना किसी भी एक्टर के लिए बड़ा रिस्क है. लेकिन, सुरभि शुक्ला ने ग्रोथ के लिए यह जोखिम उठाया। और अब, वह स्टार भारत पर अपने नवीनतम शो ‘शैतानी रस्में’ के साथ चार साल बाद टेलीविजन पर वापसी कर रही हैं।

    किस वजह ने सुरभि शुक्ला को टेलीविजन से दूर रखा, इसका खुलासा करते हुए उन्होंने स्वीकार किया के, “मुझे पता है कि लंबे समय तक स्क्रीन से दूर रहना बड़ा जोखिम है, खासकर जब हर रोज नए चेहरे सुर्खियां बटोर रहे हों। लेकिन, मैं हमेशा से साऊथ की कुछ फिल्में करना चाहती थी और इसके लिए मुझे कुछ समय मिल गया था। 2019 के बाद कोविड के दौरान हमारी इंडस्ट्री मंदी के दौर से गुजर रही थी और कई एक्टर्स को काम के ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे. इसलिए, मैंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आकर साऊथ की फिल्मों में ट्राई करने का फैसला किया। सौभाग्य से, मुझे दो फिल्में मिलीं, एक का नाम ‘रानी’ है और दूसरे का शीर्षक अभी घोषित नहीं किया गया है। मैं दोनों फिल्मों की पहले ही शूटिंग कर चुकी हूं और किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थी । मैं हमेशा नॉन- लीड किरदारों के लिए भी तैयार थी , लेकिन यह प्रोजेक्ट लेने के लिए कहानी और किरदार बोनो ही मजबूत होना चाहिए येह एक मात्र मेरी शर्त थी । और तभी , मुझे स्टार भारत से ‘शैतानी रस्में’ के लिए कॉल आया।”

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में NICU के विस्तारित भवन का उद्घाटन

    ‘देवों के देव महादेव’ में रोहिणी के किरदार से प्रसिद्धि पाने वाली सुरभि शुक्ला ने बालाजी टेलीफिल्म्स -महाभारत, सीआईडी, आहट, जय बहारंग बली, महिमा शनि देव की, बेटियां, अकबर का बल बीरबल,सूर्यपुराण’, ‘बुद्ध’ जैसे शो भी किए हैं। ‘महाराजा की जय हो’ सुरभि शुक्ला का टेलीविजन पर आखिरी शो था।

    ‘शैतानी रस्में’ न केवल टेलीविजन पर सुरभि शुक्ला कमबैक शो है, बल्कि यह ‘देवों के देव महादेव’ के बाद निखिल सिन्हा के साथ उनका रीयुनीयन भी है। शो के बारे में बात करते हुए, सुरभि ने कहा, “मेरा आखिरी शो स्टार प्लस पर ही ‘महाराजा की जय हो’ था, और यह मेरी सुपर-डुपर वापसी होगी क्योंकि यह स्टार और निखिल सिन्हा के बैनर ‘ट्राएंगल फिल्म कंपनी’ के साथ मेरा नवीनतम जुड़ाव है। ‘. मैंने पहले निखिल सिन्हा के साथ काम किया था और मुझे उनकी टीम और काम करते समय उनकी सकारात्मकता पसंद है। यहां तक कि शो की कहानी भी वाकई में अच्छी है। यह आपको अपने बचपन में वापस ले जाएगा क्योंकि यह हमारी दादी-नानी की अलौकिक और भूतिया कहानियों के समान है ।”

    “मैं आरोही का किरदार निभा रही हूं, जो परिवार में बड़ी बहू है। शो में मेरे और मेरे पति सहित हम सभी परिवार के सदस्यों की अपनी-अपनी इच्छाएं हैं जिन्हें पूरा करना है, और उनके पास सभी ‘शैतानी रस्में’ करने के कारण हैं। बड़ी बहू के रूप में, मेरे देवर के साथ मेरा अच्छा रिश्ता है, जिसकी शो में शादी होने वाली है। मैं उनका और उनकी नवविवाहित पत्नी का परिवार बसाने में समर्थन करती हूं और मदद करने की कोशिश करती हूं। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, आपको मेरे किरदार में और भी परतें दिखेंगी, जिन्हें मैं अभी साझा नहीं करना चाहूंगी। इसे फिलहाल रहस्य ही बने रहने देंते है ,” सुरभि ने अपने किरदार के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026

    Raipur: उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा भुगत रहे हैं लगभग 2 लाख विद्यार्थी

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर ABPSS की केंद्र सरकार से पुनः पहल

    August 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,492 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,348 Views
    Don't Miss

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ‘अखिल भारतीय समन्वय बैठक’ आज प्रातः प्रारंभ हुई, बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने की

    August 19, 2026

    आंध्रप्रदेश विशाखापट्टनम/स्वराज टुडे: विशाखापट्टनम के समीप स्थित गुड़िलोवा के ‘विज्ञान विहार’ विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    राशिफल 19 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 19, 2026

    CJP कार्यकर्ता के पिता की हत्या, 8 गिरफ्तार, लेकिन पुलिस ने गंभीर चोट की वजह से मौत की खबर का किया खंडन

    August 19, 2026

    Korba: आयुष मेडिकल एसोसिएशन एवं हिमालया फार्मा जेंड्रा डिवीजन बैंगलोर के संयुक्त तत्वाधान में यकृत रोग (लिवर डिजीज) पर विशेष संगोष्ठी आयोजित

    August 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.