Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»विकसित भारत का सपना सच हो इसके लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक – योगी आदित्यनाथ
    Featured

    विकसित भारत का सपना सच हो इसके लिए मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक – योगी आदित्यनाथ

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    ऊर्जा नगरी कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीताने की अपील की

    कोरबा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कोरबा लोकसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश की सीमाएं सुरक्षित हैं, महिलाएं सुरक्षित हैं विकास के नये नये कार्य हो रहे हैं, ये सब मोदी जी की ही देन है। ये नया भारत हैं जो देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। आज देश में हर घर नल जल है, हर घर शौचालय हैं, स्टेट हाइवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग हैं , एम्स हैं ये सब भारतीय जनता पार्टी की पहचान बन चुकें हैं। कांग्रेस की सरकार के समय गरीबों को अनाज नहीं मिल पाता था। युवा रोजगार के लिए पलायन करते थे । बेटियां सुरक्षित नहीं थी। परंतु अब समय बदल गया है देश सुरक्षित हैं देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। देश में वासी सुरक्षित हैं ‌।

    IMG 20240421 WA0060 IMG 20240421 WA0061

    उन्होंने आगे कहा कि जब से मोदीजी प्रधानमंत्री बने और देश में कहीं भी जोर से पटाखे भी फूटते हैं तो सबसे पहले पाकिस्तान कहता है मैंने नहीं किया। ये हैं मोदी जी की ताकत। कांग्रेस शासन में जनता भूखे रहतीं थीं आज मोदी जी देश की 80 करोड़ जनता को मुफ्त में 5 kg चावल दे रहे हैं। 1947 के बाद जब पाकिस्तान बड़ी अकड़ के साथ भारत से अलग हुआ था आज वहां की 20 करोड़ आबादी के पास अनाज का संकट है।‌और मोदी जी 80 करोड़ जनता को अनाज दे रहे हैं वो भी मुफ्त।

    IMG 20240421 WA0068 IMG 20240421 WA0065

    पहले केंद्र का पैसा राज्यों में भेजा जाता था तो उसमें भ्रष्टाचार होता था परन्तु अब सीधे जन-धन खातों में चला जाता हैं। 11 करोड़ शौचालय का निर्माण हो चुका है। 10 करोड़ रसोई गैस 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास 11 , करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में 56 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुकें हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास बनने नहीं दिया परंतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी हैं। आज देश में 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली कनेक्शन है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और समर्पण का प्रतीक : नारायण चंदेल

    योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने घोटाले पर घोटाले किए हैं। पीएससी में,रेत , शराब , कोयला और तो और गोबर में भी घोटाला कर दिया। अयोध्या में श्रीराम का मंदिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की ही देन है कांग्रेस तो न्यायालय में एफीडेविट दी थी कि राम है ही नहीं।‌ नक्सलवाद, आतंकवाद से कांग्रेस की सांठगांठ है। नौजवानों को रोजगार उपलब्ध नहीं कराया उनके हाथों में तमंचा थमा दिया।‌ कांग्रेस समाज को बांटने का काम करतीं हैं। जब कुछ नहीं होता तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को अपशब्द कहने लगते हैं। 140 करोड़ जनता मोदी जी का परिवार है पहले चरण का चुनाव हो चुका है एक ही आवाज़ आ रही है अब की बार 400 पार , फिर एक बार मोदी सरकार।

    श्री आदित्य नाथ ने आगे कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय शिक्षित हैं तेजतर्रार हैं। इस ऊर्जा नगरी में विकास हो इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को जीताना हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आप लोग मोदी जी और सरोज पांडेय का प्रतिनिधि बनकर घर घर जाकर एक एक मतदाता से मिलना और 7 मई को भारतीय जनता पार्टी को वोट देने कहना।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। छत्तीसगढ़ प्रभु श्री राम का ननिहाल है। माता कौशल्या का मायका है। वनवास के समय छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने श्रीराम को शरण दी थी।

    ऊर्जा नगरी जो दूसरों को ऊर्जा देती है खुद अंधेरे में है – सरोज पाण्डेय

    विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की पावन धरा से इस भगवामय वातावरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत है। योगी ने उत्तर प्रदेश को अपराध के प्रदेश से मुक्ति दिलायी और भयमुक्त प्रदेश बनाया। विकास को गति प्रदान की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कार्यकाल के 10 वर्षों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। लोकल्याणकारी योजनाएं चलाई। कोरबा की जनता भाजपा को विजयी बनाएगी मेरा विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प पत्र में झुग्गी झोपड़ी की जगह पक्का मकान देने की गारंटी दी है। आज कोरबा में विकास शून्य है। ऊर्जा नगरी जो दूसरों को ऊर्जा देती है खुद अंधेरे में है। यहां की कांग्रेस सांसद ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार है। उनके कार्यकाल के समय के दो क्लेकटर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र की बनाने की योजना पर काम कर रहे है। हमें भी कोरबा लोकसभा क्षेत्र में 7 मे को कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जीताना हैं।

    यह भी पढ़ें :  बिना चीरे के लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला का सफल ऑपरेशन, शिवाय हॉस्पिटल से मिली नई जिंदगी

    छत्तीसगढ़ शासन में केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह चुनाव मोदी जी का चुनाव है हम सभी को संकल्प लेना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। और कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को जीताना हैं। श्री देवांगन ने जोरदार नारा लगाते हुए जनता से कहा कि अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार और सुश्री सरोज पांडेय जी 4 लाख पार ।

    इस दौरान ननकी राम कंवर, प्रदेश मंत्री विकास महतो, मनोज शर्मा, जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, डॉ राजीव सिंह, गोपाल मोदी, संतोष देवांगन, टिकेश्वर राठिया, पवन गर्ग, ज्योतिनंद दुबे, आलोक सिंह, प्रफुल तिवारी, आकाश सक्सेना, उमाभारती सराफ, रेणुका राठिया, संदीप सहगल, राजेंद्र राजपूत, संजय शर्मा, नरेश टंडन, गोपाल मोदी, संतोषी दीवान, धनेश्वरी कंवर, पंकज सोनी, वैशाली रत्नपारखी, रामप्रसाद कोर्राम, चुलेश्वर राठौर, अनिरुद्ध चंद्रा, सरजू अजय, ताज सिद्धिकी सहित बड़ी सख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, और आमजन मौजूद थे ।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,942 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    New Delhi: पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं? कैश रख लें, UPI पर डीलरों ने दी चेतावनी

    September 17, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: अगर आप पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे हैं तो आपको…

    GPM: रेत माफियाओं का बड़ा खेल! मौहरीटोला में सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत का भंडारण, एनजीटी की रोक के बीच बेखौफ कारोबार, रेत के खेल पर प्रशासन मौन!

    September 16, 2026

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.