Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»लोक सभा चुनाव के ऐन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कट्टर कांग्रेसी कहे जाने वाले संयुक्त महामंत्री अमरजीत सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान
    Featured

    लोक सभा चुनाव के ऐन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कट्टर कांग्रेसी कहे जाने वाले संयुक्त महामंत्री अमरजीत सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने का किया ऐलान

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: नगर निगम अंतर्गत वार्ड ५९ पार्षद व एम आई सी सदस्य, कोरबा कांग्रेस पार्टी के संयुक्त महामंत्री और कद्दावर नेता अमरजीत सिंह ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र के माध्यम से कांग्रेस कोरबा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान को सौंपा है।

    छात्र जीवन से कांग्रेस के प्रति रहे समर्पित

    आपको बता दें पार्षद अमरजीत सिंह पूर्व विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बेहद करीबी माने जाते रहें हैं, वहीं चरण दास महंत से भी उनका जुड़ाव रहा हैं। वर्ष १९९६ से वे कांग्रेस पार्टी में बड़ी ही सक्रियता के साथ जुड़े रहें हैं, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, यूथ कांग्रेस, कांग्रेस कमेटी एवम वर्तमान में कोरबा नगर निगम के एम आई सी सम्मानित सदस्य के रूप में जनता की निस्वार्थ सेवा करते आए हैं।

    हम लोगों के बीच खासे लोकप्रिय हैं अमरजीत सिंह

    अमरजीत सिंह की नदी के उस पार आम जनता में बड़ी लोकप्रियता है, सड़क से लेकर खदान तक की आम जनों की समस्याओं को उन्होंने प्रमुखता से उठाया है और हजारों लोगों को उन्हे उनके अधिकार को दिलाने में सहयोग किया है। शुरुवाती दौर से ही सड़क पर उतर कर सड़क की लड़ाई लड़ने वाले कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में उन्होंने हर चुनाव में अपनी पार्टी को बड़ी बढ़त दिलाई है। पार्टी के साथ साथ आम लोगों से उनका आत्मीय जुड़ाव रहा है यही वजह है की उनकी एक आवाज पर हजारों लोग उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा जिले में संचालित मेडिकल दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

    अमरजीत की कुशल रणनीति से कांग्रेस को मिलती थी मजबूती लेकिन बदले में मिला धोखा

    उन्ही के नेतृत्व में नदी इस पार कोरबा नगर निगम में कांग्रेस के लगभग आधे दर्जन पार्षदों ने जीत दर्ज की है। बावजूद इसके प्रदेश में बीते कांग्रेस की सरकार में उनके ऊपर कई झूठे अपराधिक मामले दर्ज हुए। कांग्रेस पार्टी में रहकर पार्टी के प्रति पूरी आस्था और निष्ठा के साथ उन्होंने काम किया, बावजूद इसके कई झूठे प्रकरण में उन्हे कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ गए । कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के विधान सभा चुनाव से पूर्व कोरबा प्रवास के दौरान कोरबा नगर निगम के लगभग २७ से २९ पार्षद, जिले के बड़े नेता, पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ताओं ने उनके ऊपर दर्ज हुए झूठे मामले को लेकर शिकायत की थी। पंरतु प्रदेश प्रभारी ने उनके इस शिकायत पर ध्यान तक नही दिया, ना ही जांच के आदेश दिए।

    दूसरी तरफ कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत से भी शिकायत किया गया परंतु वहां भी कोई सार्थक पहल नही हुई। इसके अलावा प्रदेश के किसी भी बड़े नेता ने उनकी मदद नहीं की। कई माह के लंबे संघर्ष के बाद कोर्ट ने उनके ऊपर दर्ज हुए कई मामलों को गलत बताते हुए उन्हे राहत दी। कांग्रेस काल में अपने साथ हुए दुखद पक्ष पात को लेकर बेहद ही क्षुब्धता के साथ पार्षद अमरजीत सिंह ने आखिरकार आज सोमवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे ही दिया।

    भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को समर्थन देने का किया ऐलान

    वहीं उन्होंने वर्तमान कोरबा लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय को समर्थन देने की बात कहते हुए कहा कि जिस तरह से बीते कुछ वर्षों से नदी इस पार में विकास कार्य उपेक्षित रहा है, क्षेत्र की जनता परेशान रही है, दीदी सरोज पांडेय के सांसद बनने के उपरांत क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा। निश्चित रूप से चुनाव के एक दिन पूर्व अमरजीत सिंह के कांग्रेस छोड़ने की खबर से नदी इस पार की उनकी विशाल जनसमर्थन के प्रभाव से कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान होने की संभावना है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,231 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.