छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा नवरात्रि के प्रथम दिन 58 वीं बार रक्तदान किया गया। राजेंद्र साहू चैत्र नवरात्रि एवम शारदीय नवरात्रि में वर्ष में 2 बार मानव हित में रक्तदान करते है । राजेंद्र साहू को राष्ट्रीय स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में समाज रत्न , जन जागरण संबंधी लेख प्रकाशन पर निराला स्मृति सम्मान, जिला स्तर पर रक्त वीर सम्मान एवम विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।
पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर, केबिनेट मंत्री लखन देवांगन और विधायक प्रेमचंद्र पटेल द्वारा सम्मानित है ।राजेंद्र साहू आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरत मंद मरीजों ,बच्चो, गर्भवती महिलाओं , सड़क दुघटनाओं में घायल व्यक्तियों, सिकलिंग से ग्रसित मरीजों की जिंदगी बचाने हेतु रक्तदान करते है।
राजेंद्र साहू द्वारा कोरबा जिले के समस्त चिकित्सालयों बालको, एसईसीएल , एनटीपीसी , शासकीय चिकित्सालय, दांडेकर नर्सिंग होम , स्वेता नर्सिंग होम , सुरजीत सिंग चिकित्सालय च चिकित्सालय बिलासपुर , चिकित्सालय चाम्पा और बिलासा संवेदना बालाजी ब्लड बैंक में रक्तदान करते रहे है । राजेंद्र साहू 1990 से 2003 तक वर्ष में 1 बार एवम 2004 से अबतक वर्ष में 2 बार रक्तदान करते आ रहे है । राजेंद्र का कहना है कि जब तक शरीर साथ देगा रक्त दान करते रहेंगे। रक्तदान से उन्हें कभी कोई कमजोरी महसूस नहीं होती । 1 यूनिट किया गया रक्तदान की भरपाई हमारा शरीर एक सप्ताह में पूरी कर लेेेता है। बावजूद इसके लोगों को दो रक्तदान के बीच 3 माह का अंतराल अवश्य रखना चाहिये ।
यह भी पढ़ें: मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….
यह भी पढ़ें: Korba: चेक बाउंस प्रकरण में अभियुक्त को 6 माह की सजा, 2.58 लाख रुपये प्रतिकर देने का आदेश

Editor in Chief


