लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों को हरदीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.01.2024 को प्रार्थी विजय सिंह पिता ललन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी सिरकीखुर्द थाना दीपका उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.01.2024 को तिवरता कोल बिनेफिकेशन कंपनी का तीन ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 3601, सीजी 10 एएल 5701 रवि रात्रे, सीजी 12 एयू 7701 में कोयला लोड कर धतुरा कोल वासरी जा रहे थे तभी ग्राम धतुरा के पास 01. संजय कुमार सूरी पिता गोपाल प्रसाद सुरी उम्र 23 वर्ष, 02. परमेष्वर जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 24 वर्ष, 03. विजय कुमार कष्यप पिता छोटे लाल कष्यप उम्र 26 वर्ष, 04. अकबर आयाम पिता बीर सिंह आयाम उम्र 23 वर्ष, 05. आर्यन सिंह करपे पिता बंषी लाल करपे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार द्वारा ट्रेलर वाहन को रोककर रूपये की मांग रहे थे ।

IMG 20240112 055145

प्रार्थी के द्वारा पैसा नहीं देने पर मां बहन की बुरी बुरी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर तीनों गाड़ी के शीशा को पत्थर से मारकर तोड़ फोड़ किये है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 294, 506, 323, 147, 148, 327, 427, 341 भादवि. कायम कर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

उस क्षेत्र में पुलिस को पहले से इस तरह की घटनाओं की शिकायत मिल रही थी। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किये जिससे आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपीगणों को आज दिनांक 11.01.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें :  मकर संक्रांति के अवसर पर भक्ति के रंग में रंगा गांधी चौक, उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, साईं बाबा को लगाया गया 56 भोग का प्रसाद

आरोपीगण:-

01. संजय कुमार सूरी पिता गोपाल प्रसाद सुरी उम्र 23 वर्ष
02. परमेश्वर जांगड़े पिता संतराम जांगड़े उम्र 24 वर्ष
03. विजय कुमार कष्यप पिता छोटे लाल कष्यप उम्र 26 वर्ष
04. अकबर आयाम पिता बीर सिंह आयाम उम्र 23 वर्ष
05. आर्यन सिंह करपे पिता बंषी लाल करपे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी धतुरा थाना हरदीबाजार

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -