Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 8, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 8 जून दिन शनिवार को शनिदेव अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं, जिससे शनि शश राजयोग का निर्माण हो रहा है और चंद्रमा का संचार भी बुध ग्रह की राशि मिथुन में होने वाला है। साथ ही आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और इस दिन शनि शश योग, गुरु आदित्य योग, वृद्धि योग और आर्द्रा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज के दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आज बन रहे शुभ योग का लाभ मिथुन, कन्या, कुंभ समेत अन्य 5 राशियों को मिलने वाला है। इन राशियों के लोग अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और अचानक लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। राशियों के साथ ज्योतिष उपाय भी बताए गए हैं, इन उपायों के करने से कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति अनुकूल रहेगी और शनिदेव का आशीर्वाद भी मिलेगा, जिससे शनि के अशुभ प्रभाव और महादशा में कमी आएगी।

    मेष राशि

    नौकरीपेशा व्यक्ति को पूरी तत्परता के साथ ऑफिशियल काम करना चाहिए, तभी काम समय पर पूरा होगा. कारोबारी को डील से जुड़े मामलों में सही निर्णय लेने होंगे, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सोने के कारोबारी को अच्छा मुनाफा मिलने की प्रबल संभावना है. सामाजिक जीवन में रहते हुए लोगों से खुद को जोड़ने का प्रयास करें. परिवार की किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार रखना होगा। वीकेंड पर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, बाहर का तेल-मसालेदार खाना खाने से बचें.

    वृषभ राशि 

    आज कार्यस्थल पर आपको काम में अधिक भागीदारी दिखानी होगी, तभी आप वरिष्ठों और बॉस की नजरों में आ पाएंगे. कारोबारी किसी अनजान या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करने से बचें, अन्यथा गलत डील फाइनल हो सकती है. जो लोग नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं या इसकी योजना बना रहे हैं, तो किसी वरिष्ठ की सलाह जरूर लें. छात्रों, कलाकारों और खिलाड़ियों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वे सफलता प्राप्त कर पाएंगे.

    जो व्यक्ति मेहनत करना जानता है, उसके लिए दुनिया में ‘असंभव’ जैसा कोई शब्द नहीं है. आज का दिन आपके लिए अपनी उदारता दिखाने का है, इसलिए अगर छोटों से कोई गलती हुई है, तो उन्हें माफ कर दें और उन्हें ऐसा न करने की सलाह दें.

    आपको अपने ज्ञान का बखान करने से बचना होगा, अन्यथा यह आपको दूसरों के सामने छोटा दिखा सकता है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें और यातायात नियमों का भी पालन करें क्योंकि आज वाहन दुर्घटना होने की संभावना है.

    मिथुन राशि 

    मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद स्पेशल रहने वाला है। मिथुन राशि वालों को कल अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुद को साबित करने में कामयाब भी रहेंगे। अगर संपत्ति संबंधी कोई विवाद आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है तो फैसला कल आपके पक्ष में आने की संभावना बन रही है। कल आपको किसी मित्र से अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर नाम कमाएंगे। नौकरी पेशा जातकों के करियर में अच्छी प्रगति होगी और आपको आमदनी वृद्धि के साथ नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। बिजनस करने वालों को कल विदेशों से पार्टनरशिप करने का अवसर मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो पति पत्नी के बीच सद्भाव बना रहेगा और एक दूसरे को समझते हुए काम भी करेंगे, जिससे आपके रास्ते में अड़चन कम आएंगी।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    कर्क राशि

    कार्यस्थल पर अपने काम को लेकर सतर्क रहें, आपके बॉस आपके काम पर पूरी नजर रख रहे हैं. नौकरीपेशा व्यक्ति कार्यस्थल पर बिना सोचे-समझे किसी का पक्ष ना लें, अन्यथा आपको कलह का सामना करना पड़ सकता है. अगर किसी व्यापारी को व्यवसाय से संबंधित कोई समस्या है, तो सतर्क रहें, जल्दबाजी में गलतियां होने की संभावना अधिक है.

    व्यापारी का एक छोटा सा प्रयास भी बिगड़ते काम को सही कर देगा, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर निराश ना हों. अपने व्यवहार की कमियों को जानें और उन्हें दूर करने का प्रयास करें, इसके साथ ही उन्हें अपने व्यवहार के प्रति सतर्क रहना होगा.

    अच्छे व्यवहार का भले ही आर्थिक मूल्य ना हो, लेकिन अच्छे व्यवहार में लाखों दिलों को खरीदने की ताकत होती है. परिवार में अगर कोई अनबन चल रही है तो उसे नजरअंदाज करें क्योंकि अचानक घर पर मेहमान आ सकते हैं.

    पिता का खराब स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है, जिसके कारण आप अपनी यात्रा की योजना भी रद्द कर सकते हैं.मानसिक तनाव के कारण आप पूरे दिन सिरदर्द से परेशान रह सकते हैं.

    सिंह राशि

    कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क करने के लिए तकनीक का इस्तेमाल करें, इससे काम की गुणवत्ता बढ़ेगी और समय की भी बचत होगी. नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति मिलने की संभावना है. गंड योग बनने से सप्ताहांत को देखते हुए आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिल सकता है. निवेश की योजना बना रहे व्यापारियों को अपना बजट पहले से ही तैयार कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी ना हो.

    बच्चों और अपनी प्रतिभा को अपडेट करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं. आपका मन काफी शांत रहेगा और आप खुद को लेकर सकारात्मक महसूस करेंगे.परिवार की बात करें तो अपनों के साथ अजनबी जैसा व्यवहार ना करें, उन पर भरोसा करें, ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. ब्लड प्रेशर के मरीज अपना ख्याल रखें, नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और दवा लेने में लापरवाही ना बरतें.

    कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। कन्या राशि वालों को कल शनिदेव की कृपा से पैतृक संपत्ति से लाभ होगा और ज्यादा से ज्यादा धन कमाने में कामयाब भी रहेंगे। आप जनकल्याण के कार्यों में लगातार आगे बढ़ेंगे और कई प्रभावशाली लोगों से जान पहचान भी बढ़ेगी। नौकरी पेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में योग्यता के अनुरूप काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके काम से वरिष्ठ सदस्य भी आपसे खुश रहेंगे। वहीं व्यापारी प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे और व्यापार में अपना वर्चस्व स्थापित करेंगे। काफी दिनों बाद आपको अपने खास दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा और आपका दिमाग भी रिलैक्स रहेगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आप सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे और भाई-बहनों के साथ और भी निकटता बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    तुला राशि

    सप्ताहांत में आपको अपने किसी अच्छे काम के लिए सरकारी विभाग से सम्मान मिल सकता है. नौकरीपेशा व्यक्ति काम सफलतापूर्वक पूरा होने पर प्रसन्नता महसूस करेंगे. कारोबार को बढ़ाने के लिए अनुभवी टीम को काम पर रखें और बाजार के बारे में जानकारी जुटाने के बाद ही आगे बढ़ें. अगर आप कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं तो दोपहर 12.15 से 1.30 और दोपहर 2.30 से 3.30 के बीच करें. कारोबारी लाभ कमाएंगे और कारोबार में नई प्लानिंग करेंगे, वहीं दूसरी ओर कारोबार में बदलाव के बारे में भी सोचेंगे.

    प्रतियोगी छात्रों को करेंट अफेयर्स का गहन अध्ययन करना चाहिए, परीक्षा में प्रश्न आने की संभावना है, इसलिए जो भी पढ़ें, अच्छे से पढ़ें. आपको खास तौर पर सलाह दी जाती है कि घर और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, चाहे घर पर हो या बाहर.

    शादी के लिए सोच-समझकर जवाब देने से पहले सभी पहलुओं पर गहराई से विचार करना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य है, चिंता किए बिना दिन का आनंद लें.

    वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। वृश्चिक राशि वालों को कल भाग्य का हर कदम पर साथ मिलने से दिन-प्रतिदिन ताकतवर होते जाएंगे और आपके अंदर आत्मविश्वास में वृद्धि होने से इसका फायदा जीवन के सभी क्षेत्रों में मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको कल मनचाही जगह ट्रांसफर मिलने बेहद खुशी होगी। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और कोई पुराना कर्ज भी आप काफी हद तक चुका सकते हैं, उसके बाद भी आपके धन में कमी नहीं आएगी। नौकरी पेशा जातक अपनी स्किल्स और बुद्धि का उपयोग करते हुए अधिकारियों और सहकर्मियों को प्रभावित कर पाएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। व्यापारी कल शनिदेव की कृपा से प्रतिद्वंदियों के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनकर उभरेंगे और व्यापार विस्तार की प्लानिंग भी करेंगे। वहीं परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है।

    धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। धनु राशि वालों का सारा ध्यान कल भविष्य के निर्माण पर केंद्रित होगा और फैमिली, करियर और अच्छा पैसा कमाने में भाग्य आपका साथ देगा। वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ प्यार भरी नोकझोंक चलती रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आपकी हेल्थ कल पूरी तरह फिट रहेगी और मानसिक तौर पर मजबूत भी रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो कल का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए कल का दिन यादगार रहेगा और अपनी स्किल्स धन अर्जित करने में कामयाब होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति बहुत अधिक मजबूत होगी। परिवार में सुख शांति और समृद्धि बनी रहेगी और परिवार के सभी सदस्यों के अच्छी उन्नति होगी, जिससे समाज में आपके परिवार का कद बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें :  बेजुबान के प्रति RCRS की टीम ने दिखाई दरियादिली, गहरे कुएँ में गिरे श्वान का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    मकर राशि

    कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने से ऑफिस में हो रहे विवादों पर पूर्ण विराम लगेगा. नौकरीपेशा व्यक्ति अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही ना करें, यदि आप अपना काम अच्छे से करेंगे, तभी आप अपनी अलग पहचान बना पाएंगे. कमीशन व्यवसायी को बेहतर लाभ मिलेगा, व्यवसायी के लिए दिन लगभग सामान्य रहेगा, काम के तनाव से मुक्ति मिलेगी. विद्यार्थियों, कलाकारों और खिलाड़ियों के परिणाम उनके पक्ष में आने से उन्हें अपनों से मनचाहा उपहार मिल सकता है, जिसे पाकर वे खुशी से झूमते नजर आएंगे.

    परिवार में भाइयों के साथ समय बिताएं, उनके साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करने से आपको बेहतर निर्णय पर पहुंचने में मदद मिलेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से यदि आपका पेट सही है, तो आपकी आधी बीमारियां अपने आप ठीक हो जाती हैं, इसलिए अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा. मित्रों से किसी से मुलाकात हो सकती है या बाहर लंच या डिनर करने का प्लान बन सकता है.

    कुंभ राशि 

    कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को कल अचानक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और निवेश संबंधी कुछ मामलों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी। आप दान-पुण्य के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और समाज कल्याण के लिए कई कार्य भी करेंगे, जिससे आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातक कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को आश्चर्यचकित कर देंगे और आपके अच्छे प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। अगर आप अपनी संतान को कुछ जिम्मेदारियां देंगे तो वह उन पर खरी उतरेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। अगर आप पर्सनल या प्रफेशनल लाइफ में किसी काम या बात को लेकर तनाव महसूस कर रहे हैं, तो वह कल दूर हो जाएगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और सभी के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

    मीन राशि

    कार्यस्थल पर एकाग्रता से काम करना होगा, अन्यथा काम में कोई गलती पाए जाने पर बॉस और सीनियर्स से डांट मिल सकती है और वेतन में कटौती की खबर भी आ सकती है. नौकरीपेशा व्यक्ति को कार्यस्थल पर सहकर्मियों के सामने अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए, अन्यथा यह दोस्ती में दरार डाल सकता है. व्यापारियों को कोई बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए. निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा. विद्यार्थी, कलाकार और स्पॉट पर्सन पुरानी गलतियों से सीख लें और उन्हें दोहराने की गलती न करें, अगर वही गलती दोबारा की तो परिवार से माफी नहीं मिलेगी. कोई मित्र मदद की उम्मीद लेकर आपके पास आए तो उसे निराश ना करें. हीमोग्लोबिन कम होने से स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है. सतर्क रहें और रक्तवर्धक चीजों का अधिक सेवन करें.

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,671 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    ‘मन की बात’ में उमड़ा जनसैलाब, गोपाल मोदी के नेतृत्व में युवाओं और महिलाओं की…

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.