Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 31 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 31 अगस्त 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 31, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 31 अगस्त दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कर्क राशि में होगा। जबकि इस गोचर के दौरान चंद्रमा पुष्य उपरांत आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर से आज के दिन शनि और चंद्रमा के बीच षडाष्टक योग बनेगा जबकि आज चंद्रमा के साथ मंगली की युति से धन योग भी प्रभाव में रहेगा। इन स्थितियों आज षडाष्टक योग से किसे होगा नुकसान और धन योग से किन-किन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के जातको के लिए आज शनिवार का दिन सुखमय रहेगा। शाम को आप कारोबार की कोई ऐसी डील फाइनल कर सकते हैं जिससे आपको लाभ मिलेगा। आप अपने परिजनों के लिए किसी छोटी सी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं जिससे आज घर में चहल पहल की स्थिति रहेगी। मेष राशि वालों के यश और कीर्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातक किसी भी बात पर अपने अधिकारियों से न उलझें नहीं तो बाद में इससे आपको परेशानी हो सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा।

    ​वृषभ राशि 

    आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज आप अपने माता-पिता को कहीं घुमाने या देव स्थान की यात्रा पर ले जा सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर होंगे। वृषभ राशि के जातक आज शाम अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे। आप लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम भी आज बिता सकते हैं और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

    ​मिथुन राशि 

    आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कुछ लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं लेकिन परिश्रम आज अधिक रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढेगा। आज आपके व्यवसाय के लिए कुछ नई योजनाएं आपके दिमाग में आएंगी, जिनसे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। छात्रों को आज अपने शिक्षकों और वरिष्ठ मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर की साज सज्जा और जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है।
    आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल के वृक्ष के नीचे दीप दिखाएं।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    ​कर्क राशि 

    आज कर्क राशि के सितारे कहते हैं कि आप आज रचनात्मक और कलात्मक विषयों में रुचि लेंगे और आपको इससे लाभ मिलेगा। आज शाम के समय आप किसी पुराने मित्र के घर किसी मांगलिक और शुभ कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिसमें आपकी मुलाकात किसी वरिष्ठ व्यक्ति और ऐसे मित्र से होगी जिसका आपको काफी समय से इंतजार था। आपके लिए सलाह है कि आज आप विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहें। वैसे आज आपके सितारे कहते हैं कि आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने का आज प्रयास करना चाहिए। सफलता मिलेगी।

    ​सिंह राशि 

    आज का दिन सिंह राशि के लिए मानसिक रूप से उलझन वाला रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव भी अधिक रहेगा जिससे आप थकान महसूस करेंगे। आप अपने धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए समय निकाल पाएंगे जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं और रुचिकर खानपान का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके किसी काम पर सवाल कर सकते हैं इसलिए सतर्कता से काम करें।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा है फिर भी नौकरीपेशा जातकों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। कन्या राशि वालों को आज शाम किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आप देव दर्शन के लिए मंदिर भी जा सकते हैं। व्यापार करने वाले जातक आज साझेदारों से मेलजोल बनाकर रखें लेकिन आँख मूंदकर भरोसा करने से बचें। इस राशि के छात्रों का मन आज चंचल रह सकता है जिससे पढाई के प्रति मन में अरुचि हो सकती है। लेकिन आपको आज खानपान के मामले में सतर्क रहना होगा नहीं तो उदर संबंधी परेशानी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  चेक बाउंस मामले में अपील खारिज, 6 माह की सश्रम कारावास की सजा बरकरार, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार नन्दे के न्यायालय का महत्वपूर्ण फैसला

    ​तुला राशि 

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग और स्नेह की प्राप्ति होगी। यदि पैतृक संपत्ति से जुड़ा आपका कोई विवाद चल रहा है तो आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके किसी निकट संबंधी को कोई समस्या हो सकती है जिसको लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। अगर आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे तो वह जरूर पूरा होगा। आपको आज बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। शाम के समय आपको अपने आस-पड़ोस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से तनाव मिल सकता है।

    ​वृश्चिक राशि 

    आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभ का अवसर लेकर आया है। आप आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया करेंगे और आपको अपनी योजना एवं रचनात्मक क्षमता का लाभ भी मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज आपकी लव लाइफ में भी प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपके परिवार में बीते दिनों किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है तो आज इससे राहत पा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपका अनुकूल रहेगा। आपको लाभ के अवसर मिलते रहेंगे।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि वालों को आज का दिन सतर्कता पूर्वक बिताना चाहिए। आज आप अपने रोजमर्रा के कामों से आगे बढ़कर किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। आपको आज किसी ऐसे मामले में लाभ मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। सितारे कहते हैं जो जातक होटल और खानपान के कारोबार से जुड़े हुए हैं आज उनकी अच्छी कमाई होगी। आज आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की मदद के लिए धन और समय दोनों ही खर्च करना होगा। पिता की ओर से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आज जोखिम वाले काम में संभलकर चलें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके लिए अच्छी बात यह है कि आपको आज किसी अधूरी कार्य के पूरा होने की खुशी होगी।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने दिन भर के काम के साथ-साथ अपने रुके हुए कामों को भी पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। इसमें आपको सफलता तो मिलेगी लेकिन परिश्रम अधिक होने से मानसिक तनाव और सिरदर्द भी हो सकता है। मकर राशि के जातकों के लिए सलाह है कि आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले जीवनसाथी से विचार जरूर कर लें इससे आप सही निर्णय ले पाएंगे और आपके परिवार में भी इसका अनुकूल प्रभाव दिखेगा। आज आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे और रुचिकर भोजन भी प्राप्त करेंगे। दीर्घकालीन निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    ​कुंभ राशि 

    आज शनिवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए सेहत के मामले में नरम गरम रह सकता है। इसलिए आपको आज सेहत के मामले में सतर्क और सजग रहना चाहिए वैसे आज आपको पारिवारिक जीवन में पिता और घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में भी आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेगा लेकिन सलाह है कि आज किसी से भी राजनीतिक विवाद करने से बचें। कुंभ राशि के कारोबारी जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। आप आज कुछ नए कारोबार को शुरू करने के बारे में भी विचार करेंगे और इसके लिए शनि पुष्य योग का संयोग भी शुभ रहेगा।

    ​मीन राशि 

    आज मीन राशि के सितारे बताते हैं आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन मन को स्थिर और संयमित रखें। आपके सितारे कहते हैं कि आप आज अपने व्यवहार और बातों से सफलता पाएंगे। परिवार और कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षित सहयोग मिल जाएगा। कारोबार में आज के दिन आपको लाभ मिलेगा। आप आज वाहन और सेहत पर धन खर्च करेंगे। शुभ कार्यों में आपको आज शामिल होने का मौका मिलेगा। जिन जातकों की शादी की बात चल रही है उनकी बात आज आगे बढ़ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातक सफलता पाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026

    Korba: बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण

    September 28, 2026

    चेक बाउंस मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कुमुदनी गर्ग ने आरोपी को 6 माह के सश्रम कारावास से किया दंडित….₹1,30,000 प्रतिकर/अर्थदंड देने का भी आदेश

    September 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,529 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ : सामाजिक एकता, संगठनात्मक मजबूती और समाज के भविष्य की दिशा पर वार्षिक आमसभा में हुआ व्यापक विचार-मंथन

    September 29, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के वर्तमान कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने…

    New Delhi: मैदान पर नहीं उतरना था तो क्यों गए जापान, एशियन गेम्स में मेडल नहीं मौज लेने गए 2 भारतीय एथलीट

    September 29, 2026

    ठाणे में हाई प्रोफाइल देह व्यापार का पर्दाफाश, रैकेट की सरगना एक फ़िल्म अभिनेत्री गिरफ्तार

    September 29, 2026

    Raipur: लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपी दिलकश अली के विरूद्ध जिला बदर कार्यवाही, 03 माह के लिए 06 जिलों से किया गया जिला बदर

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.