Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 3 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 3 फरवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

    इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

    मेष  राशि (Aries)

    आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बना सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।

    वृष राशि (Taurus )

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा।

    यह भी पढ़ें :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    मिथुन राशि (Gemini )

    आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे।

    कर्क राशि (Cancer )

    आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।
    विज्ञापन

    सिंह राशि (Leo )

    आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पर भरोसा ना करें। भाई बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आवश्यक कार्य पर निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।

    कन्या  राशि (Virgo )

    आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। आपके जीवनशैली में भी सुधार आएगा। आपके महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह दूर होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्ते में समानता बनाए रखनी होगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: भारी वाहनों पर प्रतिबंध का आदेश कागजों तक सीमित, सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे वाहन

    तुला राशि (Libra )

    आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। रचनात्मक कार्य में आप अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको निवेश संबंधी मामले में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।

    वृश्चिक राशि (Scorpio )

    आज आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आय से बढ़कर धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय किसी के दबाव में आकर ना लें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।

    धनु राशि (Sagittarius )

    आज दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपको नुकसान होने की भी संभावना बनती दिख रही है। आपने यदि पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको मिल सकता है। करियर में आपको कोई अच्छा अवसर मिलने की पूरी संभावना बनते दिख रही है। प्रतियोगी परीक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    मकर  राशि (Capricorn )

    आज का दिन आपके लिए शासन व सत्ता का पूरा लाभ लेकर आएगा। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलती दिख रही है। आप अपने कामों में जिम्मेदारी से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलेंगे, तभी आप उसे आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है।

    कुंभ  राशि (Aquarius )

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे, तो उसमें भी आपको सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने से उनके प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपको यदि कोई जोखिम उठाने का मौका मिले, तो बहुत ही सोच विचार कर उठाएं। धार्मिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को जनकल्याण के कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि (Pisces )

    आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने परिजनों की सलाह पर चलकर अच्छा लाभ कमाएंगे। व्यक्तिगत संबंधों में आपका विश्वास बना रहेगा। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ उठाएंगे। किसी काम में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप सभी के साथ सामंजस्य बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर आपको कोई महत्वपूर्ण कदम उठाना पड़ सकता है, जिसमें आपके पिताजी का पूरा साथ मिलेगा।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026

    New Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर जंतर-मंतर मार्च, दिल्ली-पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दीपके-सौरव दास की हिरासत का मामला

    October 11, 2026

    पति और तीन बच्चों को छोड़कर प्रेमी के पास गई महिला का खौफनाक अंत…जिसके लिए सबकुछ छोड़ा उसी ने मौत के घाट उतारा

    October 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,013 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,543 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और दिनभर लगने वाले जाम को…

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026

    जन सेवा मानव सेवा : नवरात्रि के अवसर पर अधिवक्ता राजेन्द्र साहू ने किया 59 वीं बार रक्तदान

    October 11, 2026

    राशिफल 11 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.