Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 29 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 29 नवंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 29 नवंबर का राशिफल बता रहा है कि, आज ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आज चंद्रमा का गोचर तुला राशि में स्वाति उपरांत विशाखा नक्षत्र से होगा और चंद्रमा एवं सूर्य शुभ योग का निर्माण करेंगे। इस शुभ योग के प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें अपना आज राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के लोगों को आज चंद्रमा तुला राशि से जाते हुए लाभ और सुख प्रदान करेंगे। लेकिन आपको आज सितारे सलाह दे रहे हैं कि, अगर आप उधार या कर्ज लेन देन करना चाह रहे हैं तो आज इससे बचकर रहें। गृहस्थ जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। रात का समय आपका आज मौज मस्ती में बीतेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। दोस्तों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लोगों के ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज कुछ तकनीकी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। सितारे कह रहे हैं कि अगर आप लोन चुकाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इस काम में आज सफलता मिलेगी। अगर आज आप किसी योजना में अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। शाम के समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। आपको आज जीवनसाथी और बच्चों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। बच्चे की सेहत को लेकर चिंता होगी।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के स्वामी वक्री होकर आज खर्च में वृद्धि कर रहे हैं। ऐसे मे आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा। अगर आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित हैं तो उसकी परेशानी आज बढ़ सकती है। वैसे आज बिजनेस में आपकी अच्छी कमाई होगी और आप बुद्धि कौशल से स्थिति को शाम तक संतुलित भी कर लेंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई हर्षवर्धक समाचार सुनने को मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: महंगाई और कमाई के बीच LPG ने बिगाड़ी 'बैलेंस सीट', दिल्ली-NCR से पलायन को मजबूर मजदूर!

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन शुभ रहने वाला है। चंद्रमा के शुभ प्रभाव की वजह से, आज कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। आप आज कोई नया काम भी शुरू करें तो आपको सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आपका विश्वास गहरा होगा और आपके बीच तालमेल भी बेहतर होगा। आज आपको मातृ पक्ष से प्यार और स्नेह मिल रहा है। सुख सुविधा और ऐशो आराम पर धन खर्च होगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। ससुराल पक्ष से संबंध आपके मधुर रहेंगे और आपको आज उनसे अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपके पिता की सेहत नरम चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा और आपको आज पिता से लाभ भी मिलेगा। आज भाइयों के सहयोग से आपको व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई उपहार भी ले सकते हैं। सामाजिक संपर्क और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज शाम का समय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बिताएंगे।

    ​कन्या राशि 

    आज कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों को आज अपना ध्यान शिक्षा की ओर लगाना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से शिक्षा में परेशानी आएगी। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा और आप आज अपने रिश्ते को आगे ले जाने के लिए भी प्लान कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं या कोई आर्थिक फैसला ले रहे हैं तो धैर्य से काम लें उतावलेपन से नुकसान होगा।

    यह भी पढ़ें :  Sarkari Naukri 2026: 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026

    ​तुला राशि 

    तुला राशि में आज शुभ योग बना हुआ है। सितारे बताते हैं कि, आज आपके धन में वृद्धि होगी। आपको आज कहीं से अचानक ही आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आप कोई संपत्ति खरीदने-बेचने की सोच रहे हैं तो इस काम में आपको सफलता मिलेगी। शाम के समय आपको अपने किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। भाई बहनों से आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आज आपको मिल जाएगा।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि वालो को आज सूर्य बुध की युति से लाभ मिलेगा। सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी। शाम तक आप अपने धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज किसी कठिन काम के पूरा हो जाने की खुशी होगी। किसी सामाजिक कार्य में आपको आज भाग लेने का भी मौका मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास में आप आज सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के जातकों का मन आज भावुक रहेगा। मन में दान धर्म की भावना प्रबल रहेगी। किसी जरूरतमंद की आप आज मदद भी करेंगे। आपके मान सम्मान में आज वृद्धि होगी। नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका है इसलिए इनके साथ आर्थिक मामलों में स्पष्ट व्यवहार रखें। लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। राशि से दूसरे भाव में शनि का गोचर आपको लाभ दिलाएगा। आज आपको अपने बड़ों के आशीर्वाद और सहयोग से कोई मूल्यवान वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने का योग बन रहा है। अगर आप आज किसी नए काम में निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन शुभ रहेगा। आपको आज किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ में आज आपको बहुत ही संभलकर रहना होगा, किसी बात को लेकर आपस में मतभेद हो सकता है। संतान की सेहत को लेकर चिंता होगी।

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj: शहर के मशहूर न्यूरो सर्जन पर गलत हरकत का आरोप, पीड़ित युवती और उसके परिजनों ने किया जमकर हंगामा

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों को आज बुद्धि विवेक से साथ पूर्व अनुभव का भी लाभ मिलेगा। आज आप अपने कारोबार की बढ़ती प्रगति को देखकर उत्साहित रहेंगे लेकिन आपको दूसरों की बातों में आकर कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। सितारे बताते हैं कि, आज आपकी अपने जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, लेकिन आप शांति और धैर्य से स्थिति को संभालने में सफल रहेंग। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आप आनंद ले सकते हैं। अपने लिए आज आप कोई खरीदारी भी कर सकते हैं।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल है। नौकरी में आपके हंसमुख व्यक्तित्व के कारण दोस्तों और सहकर्मियों में सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। आपको आज घर के भी कई अटके काम निपटाने होंगे। शाम के समय आज आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न होगा। यात्रा का भी संयोग बन रहा है।

    यह भी पढ़ें:हेल्थ टिप्स: मैनफोर्स का इस्तेमाल करने से पहले जान लें 8 बातें

    यह भी पढ़ें:अगर सर्दियों में बढ़ाना है चेहरे का निखार तो करें गाजर का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल,मिलेगी ग्लोइंग स्किन

    यह भी पढ़ें:बच्चे न होने पर महिलाओं को हो सकता है Mental Stress, ऐसे रखें अपना ध्यान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026

    Muzaffarnagar: एक दुल्हन, एक मंडप…लेकिन अपनी-अपनी बारात लेकर पहुंच गए दो ‘दूल्हे’… मौके पर पहुँची पुलिस तो हुआ चौंकाने वाला एक और खुलासा

    April 9, 2026

    Korba: किसान कांग्रेस विभाग के शहर अध्‍यक्ष बने जनक दास कुलदीप, समर्थकों में हर्ष की लहर

    April 9, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026808 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026730 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026658 Views
    Don't Miss

    Sakti: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने ओमप्रकाश बंजारे को किया जिला बदर

    April 10, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

    राशिफल 10 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 10, 2026

    Bihar: जरा सी बात पर पहले सिर धड़ से किया अलग, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

    April 10, 2026

    महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य, कलेक्टर ने समय पर प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की

    April 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.