Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अगर सर्दियों में बढ़ाना है चेहरे का निखार तो करें गाजर का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल,मिलेगी ग्लोइंग स्किन
    Featured

    अगर सर्दियों में बढ़ाना है चेहरे का निखार तो करें गाजर का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल,मिलेगी ग्लोइंग स्किन

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6402762351732293460810c4d34d554160bdfa5bfa74ce21764e1c7571ddcce4913dae2ca905c3aa123388
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    सर्दियों का मौसम है और इस मौसम में सबसे ज्यादा जिन सब्जियों की भरमार होती है, उनमें से एक है गाजर। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर गाजर, खाने में भी बड़ी स्वाद होती है और लोग इसे अलग-अलग तरह से अपनी डाइट में शामिल करते हैं।

    पर क्या आप जानती हैं कि इस गाजर का इस्तेमाल आप ग्लोइंग स्किन पाने के लिए भी कर सकती हैं? जी हां, ये मामूली सी दिखने वाली गाजर आपकी स्किन को और ज्यादा खूबसूरत, बेदाग और चमकदार बनाने में बहुत कारगर हो सकती है। तो चलिए आज गाजर को स्किन केयर रूटीन के शामिल करने का सही तरीका जानते हैं ताकि इन सर्दियों में आपका चेहरा भी एकदम चांद सा निखर उठे।

    1. गाजर से बनाएं हाइड्रेटिंग पैक

    सर्दियों में स्किन का मॉइश्चर काफी कम हो जाता है जिसकी वजह से स्किन काफी ड्राई और डल लगने लगती है। ऐसे में अपनी रसोई में रखी गाजर से आप एक हाइड्रेटिंग फेस पैक तैयार कर सकती हैं, जो आपके चेहरे को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखेगी। इसके लिए आधी गाजर को कद्दूकस कर लें। अब इसमें शहद और मलाई मिलाएं और अपने चेहरे पर मसाज करें। इसे थोड़ी देर के लिए अपने चेहरे पर लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें। कुछ ही दिनों के इस्तेमाल से आपको फर्क दिखने लगेगा।

    2. गाजर से बनाएं टोनर

    ग्लोइंग स्किन के लिए क्लींजिंग के बाद टोनर लगाने की सलाह दी जाती है। बाजार से महंगे टोनर खरीदने के बजाए आप घर पर ही इफेक्टिव टोनर बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आधा कप गाजर का रस, आधा कप चुकंदर का रस और एक छोटा चम्मच निम्बू का रस लें। इन सभी चीजों को स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें और फेस वॉश करने के बाद कुछ देर के लिए स्किन पर लगाकर रखें और फिर चेहरा धो लें। अगर आपके स्किन सेंसेटिव है तो नींबू का इस्तेमाल करने से बचें।

    यह भी पढ़ें :  10वीं बोर्ड में तीन जिलों से पीछे रहा कोरबा- संभाग में 12वीं में कोरबा को पांचवां स्थान

    3. गाजर से बनाएं स्किन टाइटनिंग फेस पैक

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे की स्किन थोड़ी लटकना शुरू हो जाती है। ऐसे में स्किन को टोन और टाइट बनाए रखने के लिए आप गाजर से एक टाइटनिंग फेस पैक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए दो चम्मच दही में गाजर का जूस मिलाएं। अब इस मिक्सचर में अंडे की सफेदी डालकर अच्छे से फेंट लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस पैक को लगाएं।

    4. गाजर से बनाएं फेस वॉश

    ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे को साफ रखने सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप गाजर से भी फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको गाजर के पाउडर की जरूरत होगी। एक कांच की शीशी में गाजर का पाउडर, मुल्तानी मिट्टी और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिक्स कर के रख लें। अब जब भी फेस वॉश करना हो तो इसमें से थोड़ा सा पाउडर हाथ में लें और उसमें पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे नॉर्मल फेस वॉश की तरह चेहरे पर रब करें और धो लें।

    5. गाजर का जूस है फायदेमंद

    हेल्दी ग्लोइंग स्किन के लिए सिर्फ बाहर से चीजें लगाना काफी नहीं बल्कि अंदर से भी स्किन को पोषण देना जरूरी है। ऐसे में आप गाजर के जूस को अपनी डेली डाइट का हिस्सा बना सकती हैं। इसमें चुकंदर और आंवला डालकर इसे और इफेक्टिव बनाया जा सकता है। इसके अलावा गाजर के जूस को आप कॉटन की मदद से साफ चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इसे सूखने के बाद अच्छे से वॉश कर लें। ग्लोइंग स्किन के लिए ये बहुत ही सिंपल और इफेक्टिव होम रेमेडी है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: गुड़ में मिलाकर खा लें 1 चम्मच ये देसी चीज, दुबले-पतले शरीर में फूँक देगी जान, एक ही महीने में फूल जाएंगी मसल

    यह भी पढ़ें: शरीर के भीतर जमे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकालता है अजवाइन का पानी, मोटापा भी होता है दूर; जानिए सेवन करने की सही विधि

    यह भी पढ़ें:सर्दियों में क्यों फटती हैं एड़िया, जानिए इसके कारण और उपचार 

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026

    Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    May 18, 2026

    खेलते-खेलते कार में जा बैठी मासूम हाजरा, गेट लॉक हुआ तो दो घंटे तक अंदर तड़पती रही, दम घुटने से मौत

    May 18, 2026

    Korba: जिला प्रशासन और बालको के सहयोग से सड़क एवं पुल के निर्माण को मिलेगी नई गति

    May 18, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,406 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    Korba: सीतामणी में सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्री सप्तदेव मंदिर में भव्य कलश यात्रा का हुआ स्वागत एवं सम्मान

    May 19, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीहनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन कोरबा के समीप आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा के…

    Korba: राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, मशीन में दबकर महिला मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने शव रखकर किया प्रदर्शन

    May 18, 2026

    Kolkata: इमामों-मुअज्जिनों का भत्ता, अल्पसंख्यक छात्रों का वजीफा और पुजारियों का मानदेय…एक जून से बंगाल में सब बंद

    May 18, 2026

    Korba: जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ एवं MCCR ट्रस्ट के सहयोग से गैर संचारी रोगों पर स्क्रीनिंग शिविर आयोजित

    May 18, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.