Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: 25 दिसंबर दिन बुधवार को चंद्रमा दिन रात तुला राशि में संचार करेंगे। इस दौरान आज चित्रा नक्षत्र से स्वाति पर चंद्रमा का गोचर होगा और शुक्र एवं मंगल के साथ चंद्रमा का त्रिकोण बनेगा। दरअसल आज मंगल से चंद्रमा चतुर्थ होंगे और चंद्रमा से शुक्र चौथे रहेंगे। ग्रहों के इस संयोग से बीच मेष, तुला और सिंह के अलावा किन-किन राशियों को त्रिकोण योग का लाभ मिलेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आज आप परिवार के साथ आनंद के पल बिताएंगे और कहीं घूमने का भी प्लान करेंगे। आपकी राशि से आज चंद्रमा का संचार सप्तम भाव में हो रहा है। आपको अपने पारिवारिक जीवन और काम में जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी, उनका सहयोग और सानिध्य आज आपको लाभ दिलाएगा। साझेदारी के कारोबार और काम में आज आप सफलता पाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टा और मनोरंजन कर सकते हैं। जिसमें आपकी कुछ नए दोस्तों से भी मुलाकात होगी।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि से आज छठे भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आपको आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लेकिन विरोधियों से आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज शाम के समय आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं। माता-पिता के सहयोग से किए गए कार्यों में आज आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के मामले में नई चुनौती लेकर आएगा। आपको धैर्य और शांति से स्थिति को अपने पक्ष में बनना होगा। अगर आप जमीन या प्रॉपर्टी संबंधी डील फाइनल करने की सोच रहे हैं तो हर पहलू से स्थिति की जांच कर लें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपने सहकर्मियों की वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी की छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आप कोई संपत्ति खरीदने में लगे हैं तो सफल हो सकते हैं। आज आप अपनी संतान के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे,बच्चों की प्रगति देखकर मन प्रसन्न रहेगा। आज शाम के समय आप किसी यात्रा जा सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद और मनोरंजक रहेगा। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी प्रिय व्यक्ति से हो सकती है। आपके घर किसी मित्र का आगमन हो सकता जिससे कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। लव लाइफ आपकी आज रोमांटिक रहेगी।

    ​सिंह राशि

    चंद्रमा का गोचर आज आपकी राशि के तीसरे भाव में होने से आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आज आपको व्यवसाय में आय के नए स्रोत मिलेंगे। लेकिन आज आपको अपनी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। पिताजी सेहत का आप ध्यान रखे। यदि कोई व्यापार साझेदारी में कर रहे हैं तो उसमें आपको लाभ मिलेगा। आपको आज जोखिम वाले काम और अतिउत्साह से बचना होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रयास में सफलता पाएंगे। आप अपने व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जो लोग होटल और खानपान संबंधी वस्तुओं का काम करते हैं आज उनके काम में तेजी रहेगी। आप आज परिवार के साथ यात्रा का प्लान कर सकते हैं। यदि परिवार में आपका अपने भाई या बहन के साथ कोई विवाद चल रहा था, वह आज आपके पिता की मदद से सुलझ जाएगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  सिर्फ फोन चार्ज करने के लिए नहीं होता चार्जर, चला सकते हैं 6 चीजें, 99% लोगों को नहीं होगा पता

    ​तुला राशि

    आज आपके आस-पास का वातावरण खुशनुमा रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार की खुशियां बढ़ेंगी। अगर आपके व्यापार में लंबे समय से लेन-देन की समस्या चल रही थी तो आज आप उस समस्या का समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। आज पर्याप्त मात्रा में धन की प्राप्ति से आप प्रसन्न रहेंगे। जिससे आप अपने परिवार के सदस्यों की सभी महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने में सफल रहेंगे।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आपकी राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा के होने से आपको आज अपने खर्च पर काबू रखना होगा। आज आप अपनी संतान को सामाजिक कार्य करते देखकर प्रसन्न होंगे। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ रोमांटिक शाम बिताएंगे। मनपसंद भोजन का आप आज आनंद ले सकते हैं।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आय स्थान में चंद्रमा के होने से आपको आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपने पार्टनरशिप में कोई कारोबार किया है तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको आज कमाई का बेहतर मौका मिलेगा, दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप शाम का समय अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बिताएंगे।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज 25 दिसंबर का दिन लाभकारी रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी कार्य करेंगे, उससे आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में किए गए कार्यों में पूरी सफलता मिलेगी। विवाह योग्य लोगों की बात आज पक्की हो सकती है। आज आप सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और प्रसन्नता पाएंगे। नी संतान के किसी काम से निराश हो सकते हैं। यदि जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। दोस्तों से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। यात्रा का भी संयोग बन सकता है।

    यह भी पढ़ें :  बालको ने विश्व योग दिवस पर युवाओं और समुदाय को दिया स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आज आपको किसी को पैसा उधार देने से बचना चाहिए नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। वैसे अच्छी बात यह है कि आपको ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन आज आप प्रेमी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आज आप नौकरी पर जा रहे हैं तो आपको आज अधिकारी वर्ग से लाभ और प्रोत्साहन मिल सकता है। अगर आज आपको किसी यात्रा पर जाना है तो अपने सामान का ध्यान रखें सतर्कता का पालन करें। धर्म कर्म के काम आपके हाथों हो सकता है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। कुछ अचानक से आने वाले काम की वजह से मन परेशान होगा। यदि पिछले कुछ समय से आपके पारिवारिक जीवन में कोई बाधा चल रही थी, तो वह आज समाप्त हो जाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। संतान के विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी। आज किसी मित्र या संबंधी से भी मिलना हो सकता है। घर के कुछ पेंडिंग काम निपटा पाएंगे।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,671 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026930 Views
    Don't Miss

    बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026

    जिले के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य,…

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में ‘मन की बात’ का भव्य आयोजन, 135वीं कड़ी सुनने उमड़े युवा और महिलाएं

    June 28, 2026

    लड़की को उसके जन्मदिन पर प्रेमी ने गिफ्ट में दी खौफनाक मौत, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा

    June 28, 2026

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.