Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 22 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 22 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 22 जुलाई दिन सोमवार के दिन चंद्रमा शनिदेव की राशि मकर में संचार कर रहे हैं। वहीं सावन के पहले सोमवार पर प्रीति योग, आयुष्मान योग, शश योग समेत कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे वृषभ, सिंह, तुला समेत कई राशियों को फायदा मिलने वाला है। वहीं कन्या, धनु समेत कुछ राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सावन सोमवार का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

    मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। सावन सोमवार की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ होगा। आज के दिन व्यापार में किए गए कार्यों से आपको खूब मुनाफा होगा और आपकी व्यापारिक साख भी बढ़ेगी। आज आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे, इस पर कुछ पैसे भी खर्च होंगे। आपको संतान के विवाह से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आज का माहौल अनुकूल रहेगा और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम को आपको कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ फलदायी रहने वाला है। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकले तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें और उसमें आपको उत्तम सफलता मिलेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और किसी जमीन जायदाद में निवेश करने का मौका मिलेगा। नौकरी व कारोबार करने वालों को अच्छा फायदा होगा और करियर में अच्छी तरक्की भी होगा। सावन सोमवार की वजह से परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे। शाम का समय आप किसी धार्मिक स्थान पर बिताएंगे और जागरण, कीर्तन भजन आदि करेंगे, इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। अगर कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। तनावग्रस्त रहने के कारण आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता कमजोर रहेगी, जिससे आपका काम अटक सकता है। बच्चों का अच्छा बर्ताव और उनकी सफलता की ख्याति पसंद आएगी। अगर आप नौकरी के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो आज आपको उच्चाधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शाम के समय घर के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिन के सफल कार्यकाल पर कोरबा में भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, आध्यात्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

    कर्क राशि

    कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। सावन के पहले सोमवार के दिन आपको अटके धन की प्राप्ति होगी और परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार मिलेगा। अगर लंबे समय से आपकी तरक्की रुकी हुई थी तो इसका आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आज आप वाणी के कारण किसी अधिकारी को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। व्यापार करने वालों को मुनाफे में वृद्धि देखने को मिलेगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। माता-पिता को आंखों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आज रात बाहर का खाना खाने से बचें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है।

    सिंह राशि

    सिंह राशि वालों के लिए सोमवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और सावन सोमवार की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कारोबार में कुछ नए बदलाव करने होंगे, जिसका भविष्य में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। रोजगार से जुड़े जातकों के लिए आज बेहतरीन अवसर मिलेंगे। परिवार के किसी सदस्य से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में कड़ी मेहनत करनी होगी। शाम को किसी मित्र से धन लाभ होने के आसार बन रहे हैं।

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों की वजह से कामकाज में परेशानी हो सकती है। व्यवसाय के लिए कुछ भागदौड़ रहेगी, यात्रा करने से आपकी कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसकी आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे। किसी से धन का लेन देन करने से बचें अन्यथा धन के वापस आने की संभावना कम है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस बाजी होने की आशंका बन रही है। सावन सोमवार होने की वजह से घर में धार्मिक माहौल रहेगा और शाम के समय बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  परिचय मैठाणी बने कोरबा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला समिति के सह-संयोजक

    तुला राशि

    तुला राशि वालों के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके अधूरे कार्य भगवान शिव की कृपा से पूरे हो जाएंगे और धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे। संपत्ति व वाहन खरीदने की इच्छा पूरी होगी और विदेश जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगा, खूब मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। मधुर वाणी से आसपास के लोगों को अपना बनाना होगा, तभी आप अपने काम को सफलता की ओर ले जा सकेंगे। अगर आज आप कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो उसके चल-अचल सभी पहलुओं की जांच-पड़ताल कर लें।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि वालों के लिए सोमवार का दिन मिश्रित फलदायी रहने वाला है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के साथ गलतफहमी हो सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल कुछ समय के लिए खराब हो सकता है। बच्चों के व्यवहार से मन परेशान हो सकता है और सेहत भी ज्यादा साथ देती दिखाई नहीं दे रही है। जीवनसाथी की सलाह से कारोबार में अच्छा फायदा होगा और बिजनस का विस्तार करेंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। सायंकाल के समय जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    धनु राशि

    धनु राशि वालों के लिए सोमवार का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। नौकरी पेशा और व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम करना होगा और धन का लेन देन सोच समझकर करें। भाइयों के साथ विवाद होने की आशंका बन रही है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। दोस्तों के साथ अचानक से किसी यात्रा पर निकल सकते हैं, जिससे आपका दिमाग रिलैक्स रहेगा। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन ही मन काफी प्रसन्न होंगे। शाम के समय सावन सोमवार की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में शामिल होंगे।

    मकर राशि

    मकर राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आज आपको बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे। पार्टनरशिप में किए गए कारोबार में आज आपको भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा और एक दूसरे पर विश्वास मजबूत होगा। आज कुछ ऐसे खर्चे आपके सामने आएंगे, जो आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध भी करने होंगे। अगर बहुत दिनों से कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वह अब समाप्त होगा। शाम के समय परिवार के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट्स ला सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।

    यह भी पढ़ें :  रात के अंधेरे में मोहम्मद गौरी के सेनापति शमसुद्दीन की मजार पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अदालत के फैसले के बाद की गई कार्रवाई

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ सोच विचार कर निर्णय लेने का रहेगा क्योंकि धैर्य से लिए गए निर्णय आपको लाभ दे सकते हैं, अन्यथा जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से नुकसान पहुंचा सकते हैं। रोजमर्रा की जरूरतों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। अगर आपको किसी नए व्यवसाय में निवेश करना है तो अवश्य करें क्योंकि आगे चलकर इसका लाभ मिलेगा। संतान की नौकरी के लिए किए गए प्रयास आपको उत्तम सफलता देंगे। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय दोस्तों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे।

    मीन राशि

    मीन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन शुभ रहेगा। सावन सोमवार की वजह से परिवार के साथ धर्म कर्म के कार्यों में शामिल होंगे। संतान के प्रति आपके प्रेम भाव में वृद्धि होगी और जीवनसाथी को कोई उपहार दे सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके पद और अधिकार में वृद्धि होगी। शत्रु भी आपके सामने साहस और पराक्रम से हार मानेंगे और आप अपने इरादों में कामयाब होंगे। आज आप अपनी सूझबूझ से कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिससे कारोबार फलेगा-फूलेगा। अगर आपका कोई पैसा फंसा हुआ है तो आज मिल सकता है। पिता के लिए आज आप कोई तोहफा ला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्या लव जिहाद हिंदुत्ववादियों द्वारा बनाई गई एक इस्लामोफोबिक साजिश रूपी सिद्धांत है , आखिर क्या है इसका वास्तविक स्वरूप ?

    यह भी पढ़ें: 30 दिन पहले ही मिलने लगते हैं हार्ट अटैक के संकेत, देखें ये सात लक्षण, कहीं आप तो नही करते इग्नोर ? 

    यह भी पढ़ें: चाहे जिगर निकालकर दे दो, लेकिन ऐसी औरतें कभी खुश रह ही नहीं सकतीं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026

    90 साल की सास की आखिरी इच्छा पूरी करने निकली बहू, सिर पर टब में बिठाकर करा दी 84 कोस परिक्रमा, स्वागत में लोगों ने की पुष्पवर्षा

    June 13, 2026

    6 दिन तक चले उपचार के बाद ASI के पुत्र का निधन, बोलेरो वाहन से कुचले जाने पर गंभीर रूप से हुआ था घायल, आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

    June 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,628 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,064 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026910 Views
    Don't Miss

    ’12 साल बेमिसाल’ अभियान में गूंजा किसान कल्याण का संदेश, कोरबा भाजपा ने बढ़ाया जैविक खेती का कदम

    June 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल…

    फ़ुटबॉल एकेडमी आई नाबालिग किशोरी ने कोच अभिजीत मेंडल पर लगाया तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल !

    June 13, 2026

    चूहे के बिल से निकले सांप ने डसा, परिवार ने समझा कीड़ा काटा, 11 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत

    June 13, 2026

    विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    June 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.