Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 20 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 20 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज शनिवार 20 जुलाई को चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा मूल नक्षत्र से संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के दौरान अपने मित्र ग्रह गुरु की राशि में होगा जिससे चंद्रमा के शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। जबकि आज शनि कुंभ राशि में होकर बुध से समसप्तक योग बना रहे हैं। इसके साथ ही आज शश राजयोग भी प्रभाव में है। ऐसे में आज का दिन मेष, मिथुन और मकर राशि के लिए लाभकारी रहेगा जबकि सिंह राशि के जातक आज उलझन में रह सकते हैं। जानें आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, देखें आज का अपना राशिफल।

    मेष राशि 

    मेष राशि के लिए आज शनिवार का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज किसी शुभ और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आज आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचे, संक्रमण की समस्या हो सकती है। आज आपके राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रगति होती दिख रही है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जो उनके काम और व्यवसाय के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगी।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा और इसमें आपके सहयोगी भी सहयोग करेंगे। आपको आज सेहत के मामले में लेकिन अपना ध्यान रखना होगा। आपकी कोई दबी हुई परेशानी भी उभर सकती है। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आज आप अपने परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं, इसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन जीवन के विभिन्न क्षेत्र में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी रचनात्मक क्षमता और तर्क क्षमता में आज वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को आज उनका मनपसंद काम करने को मिलेगा जिससे मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आज शाम तक आपको किसी खास काम की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। संतान से संबंधित किसी जिम्मेदारी को भी आज पूरा करना होगा। आज आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए किसी मित्र और करीबी की मदद पा सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी। आज आपको अपने आस-पड़ोस में वाद-विवाद की स्थिति से बचना होगा। शाम का समय किसी मनोरंजक कार्यक्रम में बीतेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    ​कर्क राशि 

    आज कर्क राशि के लिए लाभप्रद दिन रहेगा। आपको आज कम परिश्रम से ही बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। आप आज किसी साहसिक निर्णय से लाभ पा सकेंगे। आपके अधूरे काम आज जीवनसाथी के सहयोग से पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको सहकर्मियों के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा। आज आप किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में भी भाग ले सकते हैं। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ की संभावना है।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के जातकों को आज संयम से काम लेना होगा। उतावलेपन में लिया गया आपका निर्णय आपको नुकसान दे सकता है। आज लव लाइफ में आपको प्रेमी की नाराजगी का भी सामना करना होगा। वैसे आज आज धर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ती हुई नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में आज आपके वरिष्ठ आपके काम को लेकर नाराज हो सकते हैं इसलिए आपको अपने काम पर आज फोकस बनाए रखना होगा। यदि आप कोई संपत्ति खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज शनिवार का दिन बीते दिनों की अपेक्षा कुछ राहत देने वाला रहेगा। चली आ रही आपकी किसी समस्या का आज समाधान होगा। वाणी की मधुरता के कारण आज आपको नौकरी और व्यवसाय में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। माता से आपको स्नेह और सहयोग मिलेगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। छात्रों को पढाई पर ध्यान देना होगा, मानसिक भटकाव बना रहेगा।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज का शनिवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आज आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी उलझे मामले सुलझ सकते हैं। आपको आज सहयोगियों और सहकर्मियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे आपको भविष्य में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। आज आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। भाई बहनों से आपको आज सुख सहयोग मिलेगा। ऑनलाइन खरीदारी में आज आप धन खर्च कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: नंबर प्लेट में छेड़छाड़ करने वाले वाहन चालकों पर कठोर कार्रवाई, 724 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर ₹ 7,24,000 चालान शुल्क की वसूली

    ​वृश्चिक राशि 

    आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के लिए लाभप्रद रहेगा। भाग्य आज आपको पूरे दिन लाभ का मौका दिलाएगा। आज आपे व्यवसाय में किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं। आपको आज कार्यक्षेत्र में परिवार और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा आप आज अपने पूर्व के अनुभव से भी लाभ पा सकेगे। लेकिन आपको आज लालच में फंसने से बचना होगा। शाम को आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी और मनोरंजन कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज धन लाभ होने की प्रबल उम्मीद है। विद्यार्थी आज अपनी परीक्षा को लेकर चिंता हो सकती, लेकिन दोस्तों से मदद मिलेगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से लाभ और सम्मान मिल सकता है।

    ​धनु राशि 

    आज का दिन धनु राशि के लिए ग्रहों की स्थिति से फायदेमंद और अनुकूल रहने वाला है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आज आपको अप्रत्याशित लाभ का मौका मिलेगा। सितारे कहते हैं कि व्यापार के मामले में यदि आप थोड़ा जोखिम उठाते हैं तो उसमें कोई बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। लेकिन आपके लिए आज जरूरी है कि भावुकता में उलझने और फंसने से बचें। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। महिलाओं को आज मायके की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। आज आपको अपने पिता के समर्थन और सहयोग का भी लाभ मिलेगा।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आप पर आज भाग्य लक्ष्मी मेहरबान रहने वाली हैं ऐसे में आपके लिए आज का दिन सुनहरे अवसर लेकर आएगा। अगर आपने पार्टनरशिप में व्यापार किया है तो आज उसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। आज आपको संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और उनके लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। आपके सितारे कहते हैं कई तरह के काम आपके हाथ में आने से आज व्यस्तता रहेगी लेकिन इसका फायदा भी आपको मिलेगा। आपके पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आपके पास समय उत्तम है। आपके घर आज मित्र और पड़ोसियों का भी आगमन हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहना होगा। मौसम में हो रहे बदलाव का आपके स्वास्थ्य पर असर दिख सकता है। खानपान में लापरवाही से आज आपको बचना चाहिए। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और सहयोगियों से बातचीत में व्यावहारिक रहना चाहिए। भावुकता में कुछ भी कह देना नुकसान दे सकता है। लव लाइफ के मामले में आपको आज प्रेमी के साथ सामंजस्य बनाकर रहना होगा वैसे आज आप रोमांटिक शाम का आनंद ले सकते हैं। बाहर खानपान का भी आयोजन हो सकता है। यात्रा और वाहन पर खर्च का भी योग बना हुआ है।

    ​मीन राशि 

    आज शनिवार का दिन मीन राशि के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज कुछ ऐसा अवसर और लाभ मिल सकता है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं होगी। आपके सितारे आज बुलंदी पर हैं तो आप आज इसका फायदा उठा सकते हैं। आप आज लाभ पाने के लिए जोखिम भरा निर्णय भी लेंगे। आज अचानक ही किसी मित्र या पूर्व परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। यदि आप किसी संपत्ति में निवेश करना चाहते हैं तो आज उसके लिए दिन बेहतर होगा। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि होगी। आप किसी सामाजिक काम में भी आज भाग ले सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: ब्रेन कैंसर होने पर शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज

    यह भी पढ़ें: यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान..तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

    यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य की इन नीतियों का करें पालन, बदल जाएगी आपकी तकदीर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026

    संवाद से समाधान: भूमि आवंटन समस्या दूर करने संयुक्त समिति का गठन, बिना भेदभाव सभी 154 सदस्यों के हितों को ध्यान में रखकर पूरी होगी प्रक्रिया

    September 27, 2026

    फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’…फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    September 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,967 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,527 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,397 Views
    Don't Miss

    Indore: बिल्डर ने अपने ऑफिस में लगाई फांसी, कई कॉलोनियों में किया था निवेश, जाँच में जुटी पुलिस

    September 28, 2026

    इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया…

    New Delhi: बातचीत के बाद 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित, 28 सितंबर को सामान्य कामकाज

    September 28, 2026

    Korba :गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कोलाहल अधिनियम के तहत 18 प्रकरण दर्ज

    September 27, 2026

    Sakti: गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट

    September 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.