Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 17 दिसंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 17 दिसंबर 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 17, 2024No Comments6 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 17 दिसंबर का राशिफल बता रहा है कि आज का दिन शुभ योग के शुभ प्रभाव से मिथुन, कर्क और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के मिथुन राशि उपरांत कर्क राशि में आने से आज चंद्र मंगल योग का शुभ संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन का दूसरा भाग सुखद और आनंद में वृद्धि करने वाला रहेगा। कारोबार में आज आपकी अच्छी कमाई होगी। तांबा और लोहे के कारोबार से जुड़े जातकों की आज विशेष रूप से कमाई होने वाली है। दिन का पहला भाग आपको संयमित होकर बिताना चाहिए, इस समय क्रोध और वाणी को असंयमित रखने की वजह से आपको परेशानी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन में दिन खट्टा मीठा रहने वाला है। वैसे शाम का समय आपका जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बीतेगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज का दिन आपका कारोबार और व्यवसाय की दृष्टि से अच्छा रहेगा। आपकी व्यावसायिक योजनाएं आज सफल रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आएंगे लेकिन आप स्थिति को कुशलता से संभाल पाएगे। भाइयों से आपको आज सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बढेगा। लेकिन जोखिम वाले काम में हाथ डालने से आपको बचना होगा।

    ​मिथुन राशि 

    मिथुन राशि के जातकों के लिए कामकाज और करियर के लिहाज से अच्छा है। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में बहुत ही सतर्क रहना होगा। आपको आज किसी सहकर्मी से धोखा मिल सकता है। बिजनेस में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आपको आज अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल भी आज बना रहेगा। किसी मित्र का सहयोग आपके लिए सहायक रहेगा, और लंबे समय से अधूरा काम आज आपका पूरा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होलिका दहन की लकड़ी को लेकर मृतक से हुआ था विवाद

    ​कर्क राशि 

    आज कर्क राशि के लोगों को परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कोई चाहत भी आज पूरी होगी जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आज आप पारिवारिक जीवन में प्रेम और आनंद पाएंगे। आज आपको परिवार की किसी महिला सदस्य से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आप दिन के दूसरे भाग में अचानक लाभ भी पा सकते हैं। माता और मातृ पक्ष से आपको लाभ और सहयोग मिलेगा। किसी साहसिक निर्णय का आपको फायदा मिलेगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, कार्यक्षेत्र में आज आपके उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में आज आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। आज आपको अपने पिता की सेहत को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है। आपके लिए आज का दिन खर्चीला भी रहेगा। किसी अप्रत्याशित खर्च के लिए भी आज आपको तैयार रहना होगा। आपके लिए आज सलाह है कि महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में ही पूरा करने का प्रयास करें।

    ​कन्या राशि 

    आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए सुखद रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में कोई समस्या चली आ रही है तो आज इसमें सुधार दिखेगा। आज आपको शासन सत्ता से जुड़े लोगों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज बड़ी डील मिल सकती है। नौकरी में आज आपके विरोधी भी मित्रवत व्यवहार करेंगे लेकिन आपको उनसे सतर्क रहना होगा। दोपहर के बाद का समय आर्थिक मामलों में आपके लिए विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज कमाई का अतिरिक्त स्रोत मिल सकता है। लव लाइफ में भी आज आप खुशी पाएंगे।

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, व्यापार में बढ़ती प्रगति को देखकर आप प्रसन्न होंगे। लेकिन आज आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आज आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। आज शाम किसी प्रिय मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में आज आपके बीच कोई गलतफहमी या तनाव है तो आज खत्म हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि दिन के पहले भाग में आपको धैर्य और संयम से काम करना चाहिए, गलत निर्णय से नुकसान हो सकता है। जो जातक बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज दिन के दूसरे भाग से सुधार दिख सकता है। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आज आपको फायदा हो सकता है इसलिए आपसी तालमेल बनाकर रखें। लव लाइफ में आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। लेकिन आपको अनावश्यक धन खर्च करने से बचना होगा।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज भाई बहनों के साथ सहयोग का फायदा मिलेगा। किसी वरिष्ठ अधिकारी की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम करने जा रहे हैं तो आपको इसके तमाम पक्षों को जान लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। वैसे आज आपका आत्मविश्वास और साहस बढा रहेगा और आप साहसिक फैसले लेकर लाभ पा सकेंगे। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य लाभ का मौका दिलाएगा और पूर्व में किए किसी काम से आपको फायदा हो सकता है। सामाजिक संपर्क से भी आज आपको लाभ मिलता दिख रहा है।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आप आज कार्यक्षेत्र में सक्रिय नजर आएंगे। सहकर्मियों से आपका तालमेल अच्छा रहेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे और कमाई में वृद्धि होने से खुशी मिलेगी। यदि आपका संपत्ति संबंधी कोई मामला चल रहा है तो आज आपको उससे सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन आपका शुक्र के शुभ प्रभाव से सुखमय रहेगा। परिवार में लंबे समय से कोई समस्या चली आ रही है तो आज उसका समाधान मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें :  भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, जीवनसाथी का साथ सहयोग आज आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको आज लव लाइफ के मामले में भी ग्रहों की शुभ स्थिति का लाभ मिलेगा। संतान की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी और बच्चों की किसी चाहत को पूरी करने के लिए आज आपको धन भी खर्च करना होगा। आपका लंबे समय से अटका काम मित्रों और सहकर्मियों के सहयोग से पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपको आज सक्रिय रहने का भी फायदा मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का संयोग भी बनेगा।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज का दिन सुखद रहेगा विशेष रूप से दिन का दूसरा भाग आपका आनंदपूर्ण रहने वाला है। आज शाम के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक पल बिताएंगे और आपके लिए यात्रा का संयोग भी बनेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज मीन राशि के जातको का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपको आज पिता से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि सेहत के मामले में लापरवाही से बचें और मन में नकारात्मक भाव को आने से रोकें। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आप सफलता पाएंगे।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026

    बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी, पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

    March 27, 2026

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026739 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026509 Views
    Don't Miss

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    आज का राशिफल: आज ग्रहों का गोचर आपके भीतर की कोमलता और बाहरी दुनिया की…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.