Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 16 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 16 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 16 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष राशि के लिए उलझन और परेशानी वाला रह सकता है जबकि मिथुन, कर्क और कन्या राशि पर कल अमला योग में सितारे मेहरबान रहेंगे। चंद्रमा आश्लेषा नक्षत्र से मघा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा के दौरान कर्क राशि से सिंह राशि में गमन करेंगे जिससे मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में उलझन और परेशानी वाला रह सकता है। परिवार में आज किसी महिला संबंधी की वजह से तनाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा वाणी को संयमित रखें इससे स्थिति को संतुलित बनाए रख पाएंगे। दिन के दूसरे भाग में आपको अपनी मेहनत और कार्यकुशलता का फायदा मिलेगा। छात्रों को अपने शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपका प्रेमी के साथ मतभेद हो सकता है। प्रेमी की नाराजगी से आपका मूड ऑफ हो सकता है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन दांपत्य जीवन के मामले में सुखद रहेगा। लेकिन इसके लिए आपको धैर्य से भी काम लेना होगा। जल्दबाजी में कोई भी कार्य करने या निर्णय लेने से बचेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा। आज पारिवारिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार करने वाले लोग आज कुछ नई व्यावसायिक योजनाओं को शुरू करके लाभ अर्जित कर सकते हैं। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने काम से काम रखना चाहिए, दूसरों के मामलों में और विवादित विषयों में उलझने से बचना चाहिए। नौकरी करने वाले लोग आज अपने अधिकारियों से तारीफ पा सकते हैं। आपकी उन्नति और लाभ की नई राह बनेगी। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा,कोई भी पारिवारिक निर्णय लेने से पहले जीवनसाथी की सलाह जरूर लें।

    यह भी पढ़ें :  B.Ed. छात्रों के लिए सरकारी छात्रवृत्ति योजनाएँ, सभी विवरण जानें

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी राशि से जाते हुए चंद्रमा आपकी झोली खुशियों से भरने वाले हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी रोजगार पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई बेहतर मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में आज परिवार वालों से पूरा सहयोग मिलेगा। आज शाम के समय आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मन प्रसन्न हो जाएगा। आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान और लाभ पाने का दिन है। आपकी किसी चाहत और महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आज आपको संतान पक्ष से कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिससे आप प्रसन्न हो जाएगे। आज आपका परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा, आपको जरूरत होने पर परिवार के सदस्यों से सहयोग भी प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। लव लाइफ में खुशियां पाएंगे।

    ​कन्या राशि

    आज कन्या के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज ऑफिस की राजनीति से दूर रहकर अपने काम से मतलब रखना चाहिए। पूर्व में की गई किसी गलती को लेकर आपके मन में मलाल रह सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपके जीवनसाथी को कोई सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन आज प्रसन्न होगा। आज रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कुछ धन खर्च करेंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपको चिंता हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  पसरखेत रेंज के ग्राम छुईढोड़ा में विशालकाय किंग कोबरा का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज गुरुवार का दिन ग्रहों की शुभ गोचर से शुभ फलदायी रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी प्रियजन से हो सकती है। आज लंबे समय से रुके हुए किसी काम के पूरा होने से आपको खुशी होगी और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। किसी प्रियजन से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। अगर आज आप अपने घर के किसी रुके हुए काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो इसमें आपको जीवनसाथी और घर के बड़ों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ आपकी रोमांटिक रहेगी।

    ​वृश्चिक राशि

    आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा और आपके धन वैभव में वृद्धि होगी। सितारे कह रहे हैं कि, अगर आप आज कोई संपत्ति खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको उसके चल-अचल पहलुओं की जांच कर लेनी चाहिए। आपका कोई सरकारी काम पूरा हो सकता है। घर के किसी मामले में आज बड़ों की सलाह का आपको फायदा मिल सकता है। सितारे आपके लिए सलाह दे रहे हैं कि, आज आपको दूसरों के मामलों में दखल देने से बचना होगा। आज आप कोई भी काम धैर्य से करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन चंद्रमा के गोचर से शुभ रहेगा। आपको आज सही समय पर सटीक फैसला लेने से फायदा होगा। आपको अपने ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से आपको सपोर्ट मिलेगा। कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। माता पिता से भी आपको आज सहयोग मिलने का पूरा योग बना हुआ है। जो लोग पैतृक कार्य से जुड़े हुए हैं उनको आज पिता और परिवार के सहयोग से फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपको पारिवारिक जीवन में प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  CEIR पोर्टल के माध्यम से 150 गुम मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 26 लाख 62 हजार 410 रु

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से सहयोग और सानिध्य मिलता नजर आ रहा है। अगर आप अपने बच्चे के भविष्य से जुड़ा कोई भी फैसला लेने जा रहे हैं तो अपने जीवनसाथी और माता-पिता से सलाह जरूर लें। आपको आज कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों से तारीफ मिल सकती है, जिससे काम के प्रति आपका उत्साह और बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में आज मजबूती आएगी। आज आप घरेलू सामान की खरीदारी पर धन खर्च करेंगे

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन ग्रहों की शुभ स्थिति से लाभदायक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आप जो भी काम उसमें सफलता मिलने से आपका उत्साह बढेगा। आज आपको हर मामले में परिवार से सहयोग मिलेगा। भाई बहनों से आपका रिश्ता मधुर बना रहेगा। आर्थिक मामलों में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    ​मीन राशि

    घर परिवार के मामले में आज गुरुवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप तालमेल बनाए रख पाएंगे। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि लंबे समय से परिवार में कोई समस्या चल रही थी तो आज उसका समाधान निकल सकता है। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको व्यवहारिक बनना होगा, किसी पर भी अधिक भरोसा करना हानि पहुंचा सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026

    राशिफल 17 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 17, 2026

    दबंगों से परेशान महिला कलेक्टर के पैरों में गिरी, रोते हुए बोली- साहब! बेटी के साथ रोज होती है छेड़छाड़, बचा लो

    June 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,636 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,068 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026914 Views
    Don't Miss

    यूपी में छात्राओं को मुफ्त स्कूटी बांटने की तैयारी, जानें क्या होंगी पात्रता की शर्तें

    June 17, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपना एक और वादा पूरा करने जा…

    रेत विवाद में भाजपा नेता और उसके शिक्षक भाई को फॉर्च्यूनर कार में जिंदा जलाया, जांच में जुटी पुलिस

    June 17, 2026

    ‘नई सोच नई उड़ान, युवा देश की शान’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

    June 17, 2026

    श्री राम मंदिर गबन कांड के बाद एक और बड़ा खुलासा, महाकुंभ के दौरान रोजाना पार किए गए 10 से 15 लाख रुपये, असली जेवरात की जगह नकली सोना रखने की चर्चाओं से मचा हड़कंप

    June 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.