Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, March 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 12 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 12 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 12, 2024No Comments8 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 12 जून बुधवार को चंद्रमा का संचार सूर्य की राशि सिंह में हो रहा है। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा मघा नक्षत्र से संचार कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज अमला नामक राजयोग बना रहा है। साथ ही आज शुक्र का ​12 जून का राशिफल ग्रहों के गोचर और अमला योग के प्रभाव से सिंह, कन्या और कुंभ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। दरअसल चंद्रमा का संचार आज दिन रात सूर्य की राशि सिंह में होने जा रहा और चंद्रमा से आज गुरु, बुध एवं शुक्र दसवें भाव में होंगे ऐसे में आज अमला योग बनेगा। साथ ही आज शुक्र भी दिन के दूसरे भाग में वृषभ राशि से मिथुन राशि में गोचर करेंगे ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आपको आज आज काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है, यात्रा आपकी लाभप्रद रहेगी। विरोधियों को मात देने में आप आज सफल रहेंगे। पारिवारिक संबंधों में आज का दिन ताजगी भरा रहेगा और जीवनसाथी से भी आपको सम्मान एवं सहयोग मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आपकी जेब गर्म होगी। लेकिन आज मेहमानों के आगमन पर खर्च भी हो सकता है इसके लिए भी तैयार रहें। संतान पक्ष की ओर से आज आपको खुशी मिलेगी। खान पान में संयम रखें।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप आज घर के लिए सुख सुविधाओं के साधन खरीद सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में आपसी मेलजोल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको आज लाभ प्राप्त होगा। महिलाओं को आज सासु मां के साथ तालमेल बनाकर रखना चाहिए फायदा मिलेगा। लेकिन कार्य क्षेत्र आपके कंधों पर अतिरिक्त काम का दबाव आ सकता है। कोई नया काम और जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है। विरोधियों पर आज आप हावी रहेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है, फायदा मिलेगा।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि के लिए आज का दिन करियर कारोबार के मामले में मिलाजुला रहेगा। आपको आज जोखिम वाले निवेश से बचने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज अधिक परेशानी हो सकती है। लेकिन पारिवारिक जीवन के मामले में दिन आज आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। और आप परिवार के साथ मनोरंजक पल बिता पाएंगे। आप अपनी व्यस्तता के बावजूद भी लव लाइफ के लिए समय निकाल पाएंगे। कारोबार में कमाई से आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शाम को आप किसी शुभ समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  भीषण गर्मी और ताप की लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुए बचाव हेतु उपाय के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आप अपने कारोबार में विस्तार के लिए आज किसी साझेदारी का विचार कर सकते हैं। आपको आज अपने काम में सहयोगियों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। सितारे कहते हैं कि आज का दिन आर्थिक मामलों में भी आपके पक्ष में रहेगा, कम परिश्रम से आज आप बड़ी सफलता पा सकेंगे। निवेशकों के लिए समय लाभकारी है। आपको समय का पूरा साथ मिलेगा। आपके आज अचानक ही लाभ का मौका भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बच्चों के साथ आज आप मौज मनोरंजन के पल बिताएंगे।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आपकी राशि में आज चंद्रमा का गोचर होना और गजकेसरी योग का बनना आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा। आपको आज आर्थिक प्रयास में सफलता मिलेगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे और रचनात्मक क्षमता का भी लाभ मिलेगा। कारोबार में आपको आज लाभ के कई अच्छे अवसर भी प्राप्त होंगे। परिवार से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि चमकेगी और प्रतिष्ठा भी पाएंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपका दिन प्रेमपूर्ण रहेगा।

    ​कन्या राशि

    आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आपको आज पुराने कर्ज और रोगों से मुक्ति मिलेगी जिससे आप राहत की सांस लेंगे। सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा की प्रबल संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको सम्मान और प्रतिष्ठा हो सकती है। रिश्तेदारों के साथ भी आज आपका संबंध बेहतर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में भी आज सुधार होता दिखाई दे रहा है। आप आज निवेश के द्वारा भी लाभ कमा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  पुलिस कस्टडी में बहन को भाइयों ने मारी गोली, एक भाई ने किया सरेंडर दूसरा फरार, घटना से अस्पताल परिसर में मची खलबली

    ​तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन संघर्षपूर्ण रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता और समझदारी विपरीत स्थितियों को संभालने में सफल होंगे। आपको सहयोगियों और वरिष्ठजनों से प्रोत्साहन मिल सकता है। सरकारी पक्ष की योजना का भी आज आप लाभ उठा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में आज सुधार भी दिखेगा। लेकिन आज आपको किसी भी तरह के धन के लेन-देन से सावधान रहने की जरूरत है। व्यापार में आज आपको जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। आपके लिेए सलाह है कि अपने सामान का ध्यान रखें खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपकी लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन के मामले में भी आज का दिन आपका अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। बिजनस में आज आपको अच्छी डील मिलेगी और कमाई में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। भविष्य की नई योजनाओं को पूरा करने का अवसर भी मिलेगा। किसी मेहमान के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप सक्रिय रहेंगे। आपको आज बड़े भाई से मेलजोल बनाकर रखना चाहिए फायदा मिलेगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज करियर में भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उनको आज सफलता मिल सकती है। नौकरी या नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आज का दिन आपके अनुकूल रहेग। सहकर्मियों के साथ मिलकर आज आप कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को समय पर पूरा कर पाएंगे। आपको आज प्रॉपर्टी और जल से संबंधित कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। लेकिन आपको आज अपने काम में बहुत ही सतर्क रहना होगा कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं और आपके ऊपर गलत आरोप लगाए जा सकते हैं।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण हो सकता है। आपको आज वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा। वैसे आज व्यापारी वर्ग को अचानक धन लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों की मदद से आपके कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आपको आज कुछ रचनात्मक और कलात्मक काम करने का भी मौका मिलेगा। आपको दोस्तों के साथ मनोरंजक पल बिताने का भी आज अवसर मिल सकता है। छात्रों का मन आज शिक्षा से भटकेगा ऐसे में इनको शिक्षा प्रतियोगिता में दिक्कत आएगी और घर के बड़ों की नाराजगी का भी सामना करना होगा। लव लाइफ में आज आप कोई साहसिक फैसला ले सकते हैं। किसी पारिवारिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए यात्रा का संयोग बन सकता है।

    यह भी पढ़ें :  Lucknow: मायावती का बड़ा दांव: MP, बिहार और छत्तीसगढ़ के लिए बनाया 'सीक्रेट प्लान'

    ​कुंभ राशि

    आपको आज भाग्य का साथ मिलेगे। कुंभ राशि के लिए आज सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में परिचय का लाभ मिलेगा। आप आप लाभ वृद्धि के लिए धन का निवेश भी कर सकते हैं। आपको आज कारोबार में लाभ के लिए वाणी को मधुर और संयमित बनाकर रखना होगा। आपके विरोधी आपको आज नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं इसलिए आपको आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना होगा। माता की ओर से आपको आज लाभ और सुख मिल सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन आपका आनंदपूर्ण रहेगा।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज संतान पक्ष की ओर से खुशी मिलेगी। किसी परिचित के माध्यम से व्यापार में कोई अच्छी डील मिल सकती है। आप आज परिवार की उम्मीदों को पूरा करेंगे और परिवार की खुशी के लिए भौतिक सुख साधनों की खरीदारी करेंगे। आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल होंगे। संतान की सफलता से आज आपको खुशी मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र का भी विस्तार होगा।

    यह भी पढ़ें: आचार्य चाणक्य की इन नीतियों का करें पालन, बदल जाएगी आपकी तकदीर

    यह भी पढ़ें: घर में सीढ़ियों की संख्या कितनी होनी चाहिए, कैसे करें वास्तु दोष दूर

    यह भी पढ़ें: जघन्य अपराधों में बच्चों के बढ़ते कदम, जानिए इसकी वजह और समाधान: डॉ अवंतिका कौशिल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026

    बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी, पोल्ट्री फार्म व प्रवासी पक्षियों की निगरानी के निर्देश जारी

    March 27, 2026

    पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026739 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026617 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026508 Views
    Don't Miss

    राशिफल 27 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 27, 2026

    आज का राशिफल: आज ग्रहों का गोचर आपके भीतर की कोमलता और बाहरी दुनिया की…

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा ईमली छापर के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फल, जूस एव स्टील प्लेटों का किया गया वितरण

    March 27, 2026

    NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा के लिए काउंटडाउन शुरू, 1 गलत जवाब पर कट जाएगा 1 नंबर

    March 27, 2026

    Delhi: दिल्ली सरकार का नया फरमान, स्कूलों में शैक्षणिक घंटों के दौरान वीडियो बनाने पर लगा प्रतिबंध

    March 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.