Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 1 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 1 मार्च 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

    मेष राशि

    आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे उनके जीवन में खुशहाली रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप टीमवर्क के जरिए अपने कामों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपको किसी काम को लेकर अति उत्साहित नहीं होना है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। किसी अजनबी पर भरोसा करना आपको नुकसान देगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

    वृष राशि

    आज का दिन आपके लिए अपने डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप उसमें बदलाव न करें और यदि आपने किसी अजनबी पर अधिक भरोसा किया, तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है। आपको खर्चो के साथ-साथ अपने बचत पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक मामले गति पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मिथुन राशि

    आज का दिन आपके लिए कार्य क्षमता में वृद्धि लेकर आएगा और आप अपने कारोबार में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने माता-पिता से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। मित्रों का साथ और समर्थन बढ़ेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आपको लोगों की भावनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। शैक्षणिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण बनाए रखें। किसी काम के चलते आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें :  जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    कर्क  राशि

    आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपको किसी वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर चले, नहीं तो समस्या हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर पूरा ध्यान दें और आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। आपको अपनी पढ़ाई लिखाई में ढील देने से बचना होगा। विदेश में रह रहे परिजन से आपको फोन कॉल के जरिए आपको कोई शुभ सुचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई काम पूरा होते-होते रह सकता है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

    सिंह राशि

    आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। मेलजोल का दायरा भी बढ़ेगा। आपको एक के बाद एक सूचना सुनने को मिल सकती है। जन कल्याण के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने किसी काम को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए।

    कन्या  राशि

    आज आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। आपके यहां परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। सभी का सहयोग बना रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में आप सावधान रहें और आपको कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। परंपरागत कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी चीज के संरक्षण में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  बेटी ने अपने हेड कॉन्स्टेबल पिता को जहर देकर मारा, फिर पहन ली उनकी 'वर्दी'....लेकिन वारदात के तीन साल बाद ऐसे खुला राज

    तुला राशि

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। दीर्घकालीन योजनाएं गति पकड़ेगी और आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आवश्यक कामों में तेजी दिखानी होगी और और आर्थिक मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आपके परिवार के सदस्यों में सामंजस्य बना रहेगा। आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके ऊपर कामों का बोझ अधिक रहेगा।

    वृश्चिक राशि

    आज के दिन आपको किसी कानूनी मामले में सावधान रहना होगा, नहीं तो उसमें आपसे कोई गलती हो सकती है। आप किसी के प्रलोभन में ना आएं। आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है और किसी योजना में धन लगाने से पहले उसके नीति- नियमों पर पूरा ध्यान दें। यदि आपने जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

    धनु राशि

    आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा और कामों में तेजी आएगी। व्यावसायिक क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको शासन व प्रशासन के मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा और आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़े, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों की पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

    यह भी पढ़ें :  Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    मकर राशि

    आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक योजनाओं को बल मिलेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और आपकी पद पर प्रतिष्ठा बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में आपको जीत मिलेगी। आप अपने कामों में निराशा से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको विभिन्न गतिविधियों से जुड़ने का मौका मिलेगा।

    कुंभ राशि

    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप सभी को जोड़कर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। निजी संबंधों में मधुरता आएगी। विभिन्न कार्यों में तेजी आएगी और आपको यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो उसे आप तुरंत आगे ना बढाएं। आध्यात्मिक के कार्य की ओर अग्रसर रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा, तभी वह पूरा होता दिख रहा है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपकी आय बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।

    मीन राशि

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही दिखाने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती हैं। कामकाज को लेकर आप किसी से कोई बातचीत करें, तो उसमें स्पष्टता बनाए रखें और अपने आवश्यक कामों की सूची बनाकर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार के लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। आप इधर-उधर के कामों में ना पड़े और आप बिजनेस में कोई जोखिम न उठाएं, नहीं तो बाद में इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026

    भोपाल गैंगरेप केस में बड़ा खुलासा, नशे का आदी बनाकर युवतियों से कराया जाता था देह व्यापार, आरोपिया रेणुका और मोनिका थी मास्टरमाइंड

    April 1, 2026

    दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति जितेंद्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    April 1, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026771 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026633 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026624 Views
    Don't Miss

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी शुभकामनाएं

    April 1, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन…

    IGM भर्ती 2026: विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026

    April 1, 2026

    बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव

    April 1, 2026

    राशिफल 1 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.