Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»रातोंरात अपना हो जाएगा POK, बस पीएम मोदी को करना होगा ये काम, जयशंकर के बाद उमर अब्‍दुल्‍ला ने द‍िए संकेत
    Featured

    रातोंरात अपना हो जाएगा POK, बस पीएम मोदी को करना होगा ये काम, जयशंकर के बाद उमर अब्‍दुल्‍ला ने द‍िए संकेत

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65484058817413347641122f49952678fa9bba5027ba58a6b3be398d42b203067db8a091d6f85daee7cf57
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: क्या पाक‍िस्‍तान के कब्‍जे वाले कश्मीर (POK) अपना होने वाला है? विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक दिन पहले कहा था क‍ि अब सिर्फ पीओके को भारत में मिलाना बाकी है. इसके बाद कश्मीर से जुड़े सारे विवाद खत्‍म हो जाएंगे.

    इसके कुछ ही घंटे बाद जम्‍मू कश्मीर के मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला ने भी वही बात कह डाली. उन्‍होंने कहा, कारग‍िल युद्ध के समय पीओके पर कब्‍जा करने का अच्‍छा मौका था.केंद्र सरकार को पीओके वापस लेने से किसी ने नहीं रोका है. हमने कारगिल युद्ध के दौरान पीओके वापस ले लिया था. हम फिर से कोशिश करें और इसे वापस लें. हमें इसका वो हिस्सा भी लेना चाहिए, जो चीन ने कब्जा कर रखा है. तो सच में भारत पीओके को मिलाने वाला है? अगर ऐसा है तो भारत को क्‍या करना पड़ेगा?

    पीओके को हास‍िल करने के लिए भारत को कई स्‍ट्रेटजी पर काम करना होगा. इसमें कूटनीतिक, सैन्य, राजनीतिक और आर्थिक पहलू शामिल हैं. जिसकी शुरुआत पीएम मोदी ने कुछ साल पहले ही कर दी है. पाक‍िस्‍तान की आर्थिक रूप से कमर टूट चुकी है. उसके पास इतने हथ‍ियार-असलहा नहीं क‍ि वो कुछ द‍िन की जंग झेल सके. चीन को छोड़कर कोई दोस्‍त नहीं, जो उसे मदद कर सके. इंटरनेशनल कम्‍युनिटी में उसकी इज्‍जत नहीं बची. आतंक‍िस्‍तान होने की वजह से इंटरनेशनल एजेंसियां भी दूरी बना रही हैं.

    तो फ‍िर पीओके को कैसे हास‍िल करेगा भारत?

    1. कूटनीति

    • अंतर्राष्ट्रीय मंचों (संयुक्त राष्ट्र, जी20, एससीओ, आदि) पर यह मामला उठाना कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और इसे वापस लिया जाना चाहिए. विदेश मंत्री एस जयशंकर की लीडरश‍िप में यह काम कई वर्षों से चल रहा है.
    • दुन‍िया को बताया क‍ि पाक‍िस्‍तान क‍िस तरह आतंक‍ियों का समर्थन करता है. उसे धन मुहैया कराता है. वहां आतंकी कैंप बने हुए हैं. इन सबको उजागर पाक‍िस्‍तान को सरकार बेनकाब कर सकती है. ये भी वर्षों से चल रहा है.
    • पाक‍िस्‍तान ऑक्‍यूपाइड कश्मीर के निवासियों के बीच भारत के प्रति समर्थन को बढ़ावा देना, जिससे भारत के साथ एकीकरण की मांग को बढ़ावा मिल सके. भारत की इसमें जरूरत नहीं, वहां के लोग खुद भारत के साथ आने को बेताब.
    यह भी पढ़ें :  मानिकपुर खदान विस्तार परियोजना : ग्रामीणों की जायज मांगें पूरी किए बिना जनसुनवाई स्वीकार नहीं – जयसिंह अग्रवाल

    2. सैन्य कार्रवाई:

    • 2016 और 2019 में ज‍िस तरह भारत ने आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की, ठीक उसी तरह की एयरस्‍ट्राइक करके भी पीओके को हास‍िल क‍िया जा सकता है.
    • अगर स्थिति अनुकूल हो और पाकिस्तान कमजोर हो, तो पूर्ण सैन्य कार्रवाई करके पीओके पर नियंत्रण स्थापित क‍िया जा सकता है. ऐसी स्‍थि‍त‍ि में पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाने के लिए स्थानीय विद्रोहों (जैसे बलूच अलगाववादियों) भारत का साथ दे सकते हैं.

    3. पाकिस्तान के हालात का फायदा उठाना

    • पाक‍िस्‍तान में तख्‍तापलट नई बात नहीं है. वहां की अर्थव्‍यवस्‍था चौपट हो गई है. अलगाववादी आंदोलनों (बलूचिस्तान, सिंध, खैबर-पख्तूनख्वा) की वजह से सेना कमजोर होने लगी है. ऐसी स्‍थ‍िति‍ में अगर कोई आक्रमण होता है तो पाक‍िस्‍तान उसे संभाल नहीं पाएगा.
    • संसद के माध्यम से यह घोषित करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है और इसे पुनः प्राप्त करने के लिए कानूनी विकल्पों का पता लगाया जाएगा.

    4. आर्थिक और साइबर हमले

    • व्यापार प्रतिबंध और जल संसाधनों तक पहुंच को प्रतिबंधित करके पाकिस्तान की पहले से ही नाजुक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाने से भी पाक‍िस्‍तान घुटनों पर आ सकता है और खुद पीओके सौंपने पर मजबूर हो सकता है.
    • साइबर हमलों का उपयोग करके पाकिस्तान की रक्षा और संचार प्रणालियों को बाधित करना, संभावित रूप से भविष्य के संघर्षों में एक रणनीतिक लाभ प्रदान कर सकता है.

    यह भी पढ़ें:दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर सीएमओ ऑफिस पहुंची थी पत्नी, वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर समेत तीन सस्पेंड

    यह भी पढ़ें:बेटे-बहू ने चप्पलों से पीटा, व्यथित होकर पांचवीं मंजिल से कूदा 67 साल का बुजुर्ग, सुसाइड नोट में लिखी दर्दनाक कहानी

    यह भी पढ़ें :  लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    यह भी पढ़ें: सड़क किनारे महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हाथों पर पट्टी, शरीर पर नाइटी, पैरों में ठोंकी गई थीं कीलें

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026

    राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में सामाजिक भवन की मांग को लेकर मुस्लिम मनिहार जमात छत्तीसगढ़ ने उठाई आवाज़

    August 10, 2026

    दागदार प्राचार्य मनोज सराफ के पाली हाईस्कूल वापसी की चर्चा से अभिभावक- छात्रों में आक्रोश, सामाजिक संगठनों की चेतावनी- पाली पुनः पोस्टिंग हुई तो होगा उग्र आंदोलन

    August 10, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,827 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,477 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,171 Views
    Don't Miss

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: विकेट कीपर बल्लेबाज और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले…

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.